पाकिस्तानी जासूस नोमान केस में पानीपत SP करेंगे खुलासा:बताएंगे क्या मिला, ISI से कैसे जुड़ा; 6 पासपोर्ट बरामद, डायरी अब भी गायब

पाकिस्तानी जासूस नोमान केस में पानीपत SP करेंगे खुलासा:बताएंगे क्या मिला, ISI से कैसे जुड़ा; 6 पासपोर्ट बरामद, डायरी अब भी गायब

पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए पानीपत से पकड़े गए नोमान इलाही पर पानीपत पुलिस पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। नए नियुक्त एसपी भूपेंद्र सिंह इस पूरे मामले की बीफ्रिंग करेंगे। 8 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान जासूस से पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया है। किस तरह का इसका नेटवर्क है, कौन-कौन सी अहम जानकारी ये दुश्मन देश को साझा कर चुका है, इसकी जानकारी देने के लिए एसपी आज मीडिया के सामने आएंगे। जिला पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि एसपी दोपहर 1:30 बजे एसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। नोमान इलाही का 7 दिन का रिमांड पूरा होने पर मंगलवार को फिर से कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से सघन पूछताछ के लिए आरोपी को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस 7 दिन के रिमांड में नोमान की डायरी बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस को शक है कि इसी डायरी में नोमान ने सभी टास्क लिखे हुए थे। डायरी के लिए पुलिस उसके पानीपत और कैराना स्थित घर भी गई। हालांकि, यहां उन्हें कुछ नहीं मिला। लेकिन पुलिस ने घर से 6 पासपोर्ट जरूर बरामद किए हैं। पानीपत से नोमान पकड़ा, ISI हैंडलर काना के संपर्क में था पानीपत पुलिस ने 14 मई को पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में नोमान इलाही को गिरफ्तार किया था। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कैराना का रहने वाला है। वह पानीपत में अपनी शादीशुदा बहन के यहां आता था। पुलिस जांच में सामने आया कि वह पाकिस्तान में बैठे ISI हैंडल्स के संपर्क में था। पानीपत से ही वह सेना की मूवमेंट की जानकारियां भेज रहा था। आरोप है कि वह ISI के हैंडलर इकबाल उर्फ काना के लिए जासूसी करता था। इकबाल भी कैराना का रहने वाला है। वो 1993 में पाकिस्तान भाग गया था। पिता की मौत के बाद नोमान पासपोर्ट बनवाने का काम करता था। उसकी बुआ और मौसी पाकिस्तान में रहती हैं। इसलिए उसे पाकिस्तान आने-जाने के लिए कोई परेशानी नहीं होती थी। पुलिस को उसके घर से 6 पासपोर्ट मिले हैं। इनमें 3 परिवार के लोगों के हैं। बाकी 3 की पुलिस जांच कर रही है। रिमांड के दौरान नोमान ने पुलिस को बताया कि उसने जासूसी के वीडियो काना को भेजे थे, लेकिन इसके लिए उसे कोई पैसे नहीं मिले। पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए पानीपत से पकड़े गए नोमान इलाही पर पानीपत पुलिस पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। नए नियुक्त एसपी भूपेंद्र सिंह इस पूरे मामले की बीफ्रिंग करेंगे। 8 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान जासूस से पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया है। किस तरह का इसका नेटवर्क है, कौन-कौन सी अहम जानकारी ये दुश्मन देश को साझा कर चुका है, इसकी जानकारी देने के लिए एसपी आज मीडिया के सामने आएंगे। जिला पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि एसपी दोपहर 1:30 बजे एसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। नोमान इलाही का 7 दिन का रिमांड पूरा होने पर मंगलवार को फिर से कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से सघन पूछताछ के लिए आरोपी को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस 7 दिन के रिमांड में नोमान की डायरी बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस को शक है कि इसी डायरी में नोमान ने सभी टास्क लिखे हुए थे। डायरी के लिए पुलिस उसके पानीपत और कैराना स्थित घर भी गई। हालांकि, यहां उन्हें कुछ नहीं मिला। लेकिन पुलिस ने घर से 6 पासपोर्ट जरूर बरामद किए हैं। पानीपत से नोमान पकड़ा, ISI हैंडलर काना के संपर्क में था पानीपत पुलिस ने 14 मई को पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में नोमान इलाही को गिरफ्तार किया था। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कैराना का रहने वाला है। वह पानीपत में अपनी शादीशुदा बहन के यहां आता था। पुलिस जांच में सामने आया कि वह पाकिस्तान में बैठे ISI हैंडल्स के संपर्क में था। पानीपत से ही वह सेना की मूवमेंट की जानकारियां भेज रहा था। आरोप है कि वह ISI के हैंडलर इकबाल उर्फ काना के लिए जासूसी करता था। इकबाल भी कैराना का रहने वाला है। वो 1993 में पाकिस्तान भाग गया था। पिता की मौत के बाद नोमान पासपोर्ट बनवाने का काम करता था। उसकी बुआ और मौसी पाकिस्तान में रहती हैं। इसलिए उसे पाकिस्तान आने-जाने के लिए कोई परेशानी नहीं होती थी। पुलिस को उसके घर से 6 पासपोर्ट मिले हैं। इनमें 3 परिवार के लोगों के हैं। बाकी 3 की पुलिस जांच कर रही है। रिमांड के दौरान नोमान ने पुलिस को बताया कि उसने जासूसी के वीडियो काना को भेजे थे, लेकिन इसके लिए उसे कोई पैसे नहीं मिले।   हरियाणा | दैनिक भास्कर