पानीपत शहर के सिवाह पुल पर एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से एक वाहन को टक्कर मार दी। नई दिल्ली से कुरुक्षेत्र की ओर सब्जियां ले जा रहे वाहन ड्राइवर की इस हादसे में मौत हो गई, जबकि उनके साथ यात्रा कर रहे व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। घायल व्यक्ति हादसे के बाद मृतक के परिजनों को सूचना देने चला गया था। वापस लौटने पर उसे ड्राइवर की मृत्यु की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में हादसे की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीछे से टक्कर लगने के बाद डिवाइडर से टकराई गाड़ी सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में अजय कुमार ने बताया कि वह नई दिल्ली का रहने वाला है। उसके पास 3 गाड़ी व उसके दोस्त जितेंद्र के पास करीब 12 गाड़ियां है। दोनों मिलकर सभी गाड़ियों को संभालते हैं। दोनों माल पहुंचाने के लिए एक-दूसरे की गाड़ी पर चले जाते हैं। जितेंद्र की एक गाड़ी पर सतपाल निवासी न्यू रोशन पुरा नजफगढ़ नई दिल्ली ड्राइवर है। 22 अप्रैल की सुबह करीब 3 बजे वह सतपाल के साथ कुरूक्षेत्र के लिए सब्जी लेकर निकला था। सुबह करीब 7 बजे का समय था। जब वे गांव सिवाह से कुछ आगे निकले तो उनकी गाड़ी पुल से नीचे उतर रही थी। इसी दौरान पीछे से एक सफेद गाड़ी ने टक्कर मार दी। सतपाल गाड़ी न संभाल न सका, जिसके चलते गाड़ी डिवाइडर में जा घुसी। छाती-पेट पर लगी चोट, शीशे में भिड़ा चालक
हादसे में सतपाल को स्टेयरिंग छाती व पेट पर टकराया और सिर शीशे में जा लगा। जबकि उसे हल्की चोटें लगी थी। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। वहीं, हादसे में घायल सतपाल को वह अस्पताल में भर्ती करवा कर उसके परिजनों को लेने चला गया था। जब वे वापस लौटे तो पता लगा कि सतपाल की मौत हो चुकी है। पानीपत शहर के सिवाह पुल पर एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से एक वाहन को टक्कर मार दी। नई दिल्ली से कुरुक्षेत्र की ओर सब्जियां ले जा रहे वाहन ड्राइवर की इस हादसे में मौत हो गई, जबकि उनके साथ यात्रा कर रहे व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। घायल व्यक्ति हादसे के बाद मृतक के परिजनों को सूचना देने चला गया था। वापस लौटने पर उसे ड्राइवर की मृत्यु की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में हादसे की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीछे से टक्कर लगने के बाद डिवाइडर से टकराई गाड़ी सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में अजय कुमार ने बताया कि वह नई दिल्ली का रहने वाला है। उसके पास 3 गाड़ी व उसके दोस्त जितेंद्र के पास करीब 12 गाड़ियां है। दोनों मिलकर सभी गाड़ियों को संभालते हैं। दोनों माल पहुंचाने के लिए एक-दूसरे की गाड़ी पर चले जाते हैं। जितेंद्र की एक गाड़ी पर सतपाल निवासी न्यू रोशन पुरा नजफगढ़ नई दिल्ली ड्राइवर है। 22 अप्रैल की सुबह करीब 3 बजे वह सतपाल के साथ कुरूक्षेत्र के लिए सब्जी लेकर निकला था। सुबह करीब 7 बजे का समय था। जब वे गांव सिवाह से कुछ आगे निकले तो उनकी गाड़ी पुल से नीचे उतर रही थी। इसी दौरान पीछे से एक सफेद गाड़ी ने टक्कर मार दी। सतपाल गाड़ी न संभाल न सका, जिसके चलते गाड़ी डिवाइडर में जा घुसी। छाती-पेट पर लगी चोट, शीशे में भिड़ा चालक
हादसे में सतपाल को स्टेयरिंग छाती व पेट पर टकराया और सिर शीशे में जा लगा। जबकि उसे हल्की चोटें लगी थी। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। वहीं, हादसे में घायल सतपाल को वह अस्पताल में भर्ती करवा कर उसके परिजनों को लेने चला गया था। जब वे वापस लौटे तो पता लगा कि सतपाल की मौत हो चुकी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
