पानीपत में दूसरी पत्नी को जिंदा जलाया, VIDEO:पहले पिटाई की, फिर मिट्‌टी का तेल छिड़का; ससुरालियों से बोला- चाय बनाते जली

पानीपत में दूसरी पत्नी को जिंदा जलाया, VIDEO:पहले पिटाई की, फिर मिट्‌टी का तेल छिड़का; ससुरालियों से बोला- चाय बनाते जली

हरियाणा के पानीपत में एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी की मारपीट के बाद उसे जिंदा जला दिया। पति का उसकी पहली पत्नी और भाई ने भी साथ दिया। हादसा दिखाने के लिए उसने ससुरालवालों को बताया कि चाय बनाते समय आग लग गई। वारदात का खुलासा तब हुआ जब रोहतक PGI में उपचार के दौरान पीड़िता ने अपनी बहन को आपबीती बताई। 16 मार्च को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। अब घटना का एक CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें महिला का पति, उसकी पहली पत्नी और भाई मारपीट करते और मिट्‌टी का तेल छिड़ककर आग लगाते दिख रहे हैं। मृतका की बहन की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 2 महीने से पानीपत में रह रहे थे
चांदनी बाग थाना पुलिस को दी शिकायत में गोमती ने बताया कि वह कानपुर के रसूलाबाद की रहने वाली है। वे 3 बहनें थीं। जिसमें मंझली बहन गौर प्रिया थी। उसकी उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के जलापुर गांव निवासी आकाश के साथ वर्ष 2022 में शादी हुई थी। आकाश और गौर प्रिया पिछले 2 महीने से पानीपत में रह रहे थे। दोनों यहां फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। फोन कर बोला- चाय बनाते हुए आग लगी
9 मार्च को आकाश ने सूचना दी कि तेरी बहन गौर प्रिया को फैक्ट्री के ऊपर बने कमरे में गैस सिलेंडर पर चाय बनाते हुए आग लग गई है। वह इलाज के लिए रोहतक PGI में भर्ती है। सूचना मिलने पर वह अपनी बहन से मिलने के लिए PGI पहुंची। 9 मार्च की शाम को गौर प्रिया ने उसे बताया कि तुम्हारे जीजा आकाश ने पहली पत्नी सिक्की (यूपी के कन्नौज की रहने वाली) व अपने भाई रवि के साथ मिलकर उसे मारने की कोशिश की। आकाश ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। वे उसे जान से मारना चाहते थे। इलाज के दौरान 16 मार्च को गौर प्रिया की मौत हो गई। जांच अधिकारी बोले- आरोपियों को जल्द पकड़ेंगे
चांदनी बाग थाना के जांच अधिकारी ASI विकास ने बताया कि मृतका की बहन की शिकायत के आधार पर पति, पति की पहली पत्नी और पति के भाई पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जिन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। हरियाणा के पानीपत में एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी की मारपीट के बाद उसे जिंदा जला दिया। पति का उसकी पहली पत्नी और भाई ने भी साथ दिया। हादसा दिखाने के लिए उसने ससुरालवालों को बताया कि चाय बनाते समय आग लग गई। वारदात का खुलासा तब हुआ जब रोहतक PGI में उपचार के दौरान पीड़िता ने अपनी बहन को आपबीती बताई। 16 मार्च को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। अब घटना का एक CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें महिला का पति, उसकी पहली पत्नी और भाई मारपीट करते और मिट्‌टी का तेल छिड़ककर आग लगाते दिख रहे हैं। मृतका की बहन की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 2 महीने से पानीपत में रह रहे थे
चांदनी बाग थाना पुलिस को दी शिकायत में गोमती ने बताया कि वह कानपुर के रसूलाबाद की रहने वाली है। वे 3 बहनें थीं। जिसमें मंझली बहन गौर प्रिया थी। उसकी उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के जलापुर गांव निवासी आकाश के साथ वर्ष 2022 में शादी हुई थी। आकाश और गौर प्रिया पिछले 2 महीने से पानीपत में रह रहे थे। दोनों यहां फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। फोन कर बोला- चाय बनाते हुए आग लगी
9 मार्च को आकाश ने सूचना दी कि तेरी बहन गौर प्रिया को फैक्ट्री के ऊपर बने कमरे में गैस सिलेंडर पर चाय बनाते हुए आग लग गई है। वह इलाज के लिए रोहतक PGI में भर्ती है। सूचना मिलने पर वह अपनी बहन से मिलने के लिए PGI पहुंची। 9 मार्च की शाम को गौर प्रिया ने उसे बताया कि तुम्हारे जीजा आकाश ने पहली पत्नी सिक्की (यूपी के कन्नौज की रहने वाली) व अपने भाई रवि के साथ मिलकर उसे मारने की कोशिश की। आकाश ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। वे उसे जान से मारना चाहते थे। इलाज के दौरान 16 मार्च को गौर प्रिया की मौत हो गई। जांच अधिकारी बोले- आरोपियों को जल्द पकड़ेंगे
चांदनी बाग थाना के जांच अधिकारी ASI विकास ने बताया कि मृतका की बहन की शिकायत के आधार पर पति, पति की पहली पत्नी और पति के भाई पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जिन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर