हरियाणा के पानीपत शहर की एक कॉलोनी में शादी समारोह में नाचते हुए धक्का-मुक्की होने से विवाद गहरा गया। विवाद इतना बढ़ गया कि वहां बारातियों को जमकर पीटा। लाठी-डंडे, ईंटों से हमला किया गया। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस की निगरानी में ही शादी संपन्न हुई। इस बारे में किला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर एसआई सुरेश कुमार का कहना है कि शिकायत पर दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया था। दोनों पक्षों ने आपसी तौर पर पंचायती समझौता कर लिया है। बारात में बाहरी लोग घुस गए थे दुल्हन की मां ने बताया कि नूरवाला से बारात आई थी। जैसे ही बारात दरवाजे पर पहुंची, बाराती डांस करते हुए पैसे उड़ा रहे थे। इसी दौरान धक्कामुक्की में एक युवक को धक्का लग गया। इसी बात को लेकर इतना मामला बढ़ गया की बारात में घुसे बाहरी लोगों ने जमकर कुर्सी पत्थर,और लाठी डंडे बरसाना शुरू कर दिए। इतना ही नहीं जब मामला ज्यादा बढ़ गया तो आरोपियों ने दर्जनों युवकों को मौके पर बुलाकर बारातियों पर हमला कर दिया। जिसमें कई बारातियों को गंभीर चोटें आई है। इसके बाद लड़की पक्ष ने पुलिस को मामले की सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस की निगरानी में शादी को संपन्न कराया गया। हरियाणा के पानीपत शहर की एक कॉलोनी में शादी समारोह में नाचते हुए धक्का-मुक्की होने से विवाद गहरा गया। विवाद इतना बढ़ गया कि वहां बारातियों को जमकर पीटा। लाठी-डंडे, ईंटों से हमला किया गया। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस की निगरानी में ही शादी संपन्न हुई। इस बारे में किला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर एसआई सुरेश कुमार का कहना है कि शिकायत पर दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया था। दोनों पक्षों ने आपसी तौर पर पंचायती समझौता कर लिया है। बारात में बाहरी लोग घुस गए थे दुल्हन की मां ने बताया कि नूरवाला से बारात आई थी। जैसे ही बारात दरवाजे पर पहुंची, बाराती डांस करते हुए पैसे उड़ा रहे थे। इसी दौरान धक्कामुक्की में एक युवक को धक्का लग गया। इसी बात को लेकर इतना मामला बढ़ गया की बारात में घुसे बाहरी लोगों ने जमकर कुर्सी पत्थर,और लाठी डंडे बरसाना शुरू कर दिए। इतना ही नहीं जब मामला ज्यादा बढ़ गया तो आरोपियों ने दर्जनों युवकों को मौके पर बुलाकर बारातियों पर हमला कर दिया। जिसमें कई बारातियों को गंभीर चोटें आई है। इसके बाद लड़की पक्ष ने पुलिस को मामले की सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस की निगरानी में शादी को संपन्न कराया गया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
