पानीपत में 150 करोड़ की ठगी करने वाले दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान डायरेक्टर रिंकू ढांडा व उसकी पत्नी सोनिया निवासी रूपनगर पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी दंपती ने अपने अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर साल 2019 में जीएफएक्स एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी बनाकर 10 माह में पैसे डबल करने का झांसा देकर लोगों से कंपनी में निवेश करा करीब 4 साल तक निवेशकों को स्कीम का लाभ देने के बाद वर्ष 2024 में कंपनी बंद कर दी थी। निवेशकों को उनका पैसा वापस नहीं लौटाया। आरोपियों के खिलाफ पानीपत व अन्य जिलों में शिकायत देकर मामले दर्ज कराए गए थे। कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी के पानीपत के थाना चांदनी बाग, थाना किला व थाना सेक्टर 13/17 में एक-एक मामला व करनाल में एक व जींद में दो मामले दर्ज है। 40 सप्ताह में पैसा डबल का दिया था झांसा
एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि 31 मार्च को एनएचबीसी निवासी सुरेश ने शिकायत देकर बताया था कि पानीपत निवासी निर्दोष कुमार के साथ उसकी जान पहचान थी। निर्दोष कुमार ने उसको अपनी कंपनी जीएफएक्स एकेडमी प्राइवेट लिमीटेड के प्लान के बारे में बताया। मई 2023 में निर्दोष अपने साथ रिंकू ढांडा, सोनिया ढांडा व अंजली को साथ लेकर उनके घर आया। सभी मिलकर कहने लगे उनकी जीएफएक्स एकेडमी प्राइवेट लिमीटेड कंपनी ट्रेडिंग का काम करती है। अच्छा मुनाफा कमाती है। उसको 40 सप्ताह में पैसे डबल करने की बात कहकर कंपनी में निवेश करने के लिए कहा और साथ में पैसों की गांरटी की बात कही। विश्वास में लेकर 3 जून 2023 को उसकी 10 लाख रूपए की जीएफएक्स की आईडी बनाकर उक्त राशि ले ली। कंपनी की तरफ से उसे किसी प्रकार की रसीद भी नहीं दी गई। आईडी बनने के बाद उसके खाते में थोड़े-थोड़े कर 3 लाख 43 हजार 35 रूपए वापिस आए। सितंबर 2023 में निर्दोष कुमार ने उसकी 20 लाख रूपए की एक आईडी और बनाकर पैसे ले लिए। इसकी भी रसीद नहीं दी गई। अक्तूबर 2023 में कंपनी लोगों का पैसा लेकर भाग गई है। कंपनी के डायरेक्टर व अन्य कर्मियों ने साजिश के तहत लोगों के साथ ठगी की। कंपनी के उक्त चारों आरोपियों ने 40 सप्ताह में पैसा डबल करने का झांसा देकर उससे साथ धोखाधड़ी कर उक्त राशि हड़प ली। 20 हजार लोगों से ठगे रुपए एसपी ने बताया कि बीते मंगलवार को रिंकू ढांडा को गिरफ्तार किया था। जिसने 4 दिन के पुलिस रिमांड पर बताया कि उसने पत्नी सोनिया के साथ पानीपत निवासी दोस्त निर्दोष से मिलकर नेटवर्क मार्केटिंग में लोगों से पैसे हड़पने की साजिश रची। साल 2019 में जीएफएक्स एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड पानीपत के नाम से कंपनी बनाई। कंपनी में काफी लोगों ने पैसा निवेश किया। कंपनी में लेनदेन ज्यादा होने लगा तो जीएफएक्स एकेडमी एंड ट्रेड प्राइवेट लिमीटेड नाम से एक और कंपनी बनाकर उसका पानीपत टीडीआई सेक्टर 18 में ऑफिस बना लिया। इसमें भी करीब 20 हजार लोगों ने करोड़ों रूपए निवेश किए। निर्दोष की पत्नी अंजली भी ऑफिस में काम करती थी। उनकी कंपनी 10 महीने निवेश की राशि डबल कर देती थी। सभी आरोपियों ने सेमिनार आयोजित किए, जिससे निवेशक उनसे प्रभावित हुए। लोगों ने विश्वास कर करीब 150 करोड़ रुपए कंपनी में निवेश कर दिए। करीब 4 साल तक निवेशकों को स्कीम का लाभ देने के बाद वर्ष 2024 में कंपनी बंद कर दी थी। शनिवार को मामले में नामजद आरोपी पत्नी सोनिया को गिरफ्तार किया। आरोपी दंपती ने ठगी कर हड़पी राशि से फॉच्र्युनर व वरना गाड़ी खरीदी थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फॉच्र्युनर, वरना गाड़ी व 2 लाख कैश बरामद किया। पानीपत में 150 करोड़ की ठगी करने वाले दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान डायरेक्टर रिंकू ढांडा व उसकी पत्नी सोनिया निवासी रूपनगर पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी दंपती ने अपने अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर साल 2019 में जीएफएक्स एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी बनाकर 10 माह में पैसे डबल करने का झांसा देकर लोगों से कंपनी में निवेश करा करीब 4 साल तक निवेशकों को स्कीम का लाभ देने के बाद वर्ष 2024 में कंपनी बंद कर दी थी। निवेशकों को उनका पैसा वापस नहीं लौटाया। आरोपियों के खिलाफ पानीपत व अन्य जिलों में शिकायत देकर मामले दर्ज कराए गए थे। कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी के पानीपत के थाना चांदनी बाग, थाना किला व थाना सेक्टर 13/17 में एक-एक मामला व करनाल में एक व जींद में दो मामले दर्ज है। 40 सप्ताह में पैसा डबल का दिया था झांसा
एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि 31 मार्च को एनएचबीसी निवासी सुरेश ने शिकायत देकर बताया था कि पानीपत निवासी निर्दोष कुमार के साथ उसकी जान पहचान थी। निर्दोष कुमार ने उसको अपनी कंपनी जीएफएक्स एकेडमी प्राइवेट लिमीटेड के प्लान के बारे में बताया। मई 2023 में निर्दोष अपने साथ रिंकू ढांडा, सोनिया ढांडा व अंजली को साथ लेकर उनके घर आया। सभी मिलकर कहने लगे उनकी जीएफएक्स एकेडमी प्राइवेट लिमीटेड कंपनी ट्रेडिंग का काम करती है। अच्छा मुनाफा कमाती है। उसको 40 सप्ताह में पैसे डबल करने की बात कहकर कंपनी में निवेश करने के लिए कहा और साथ में पैसों की गांरटी की बात कही। विश्वास में लेकर 3 जून 2023 को उसकी 10 लाख रूपए की जीएफएक्स की आईडी बनाकर उक्त राशि ले ली। कंपनी की तरफ से उसे किसी प्रकार की रसीद भी नहीं दी गई। आईडी बनने के बाद उसके खाते में थोड़े-थोड़े कर 3 लाख 43 हजार 35 रूपए वापिस आए। सितंबर 2023 में निर्दोष कुमार ने उसकी 20 लाख रूपए की एक आईडी और बनाकर पैसे ले लिए। इसकी भी रसीद नहीं दी गई। अक्तूबर 2023 में कंपनी लोगों का पैसा लेकर भाग गई है। कंपनी के डायरेक्टर व अन्य कर्मियों ने साजिश के तहत लोगों के साथ ठगी की। कंपनी के उक्त चारों आरोपियों ने 40 सप्ताह में पैसा डबल करने का झांसा देकर उससे साथ धोखाधड़ी कर उक्त राशि हड़प ली। 20 हजार लोगों से ठगे रुपए एसपी ने बताया कि बीते मंगलवार को रिंकू ढांडा को गिरफ्तार किया था। जिसने 4 दिन के पुलिस रिमांड पर बताया कि उसने पत्नी सोनिया के साथ पानीपत निवासी दोस्त निर्दोष से मिलकर नेटवर्क मार्केटिंग में लोगों से पैसे हड़पने की साजिश रची। साल 2019 में जीएफएक्स एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड पानीपत के नाम से कंपनी बनाई। कंपनी में काफी लोगों ने पैसा निवेश किया। कंपनी में लेनदेन ज्यादा होने लगा तो जीएफएक्स एकेडमी एंड ट्रेड प्राइवेट लिमीटेड नाम से एक और कंपनी बनाकर उसका पानीपत टीडीआई सेक्टर 18 में ऑफिस बना लिया। इसमें भी करीब 20 हजार लोगों ने करोड़ों रूपए निवेश किए। निर्दोष की पत्नी अंजली भी ऑफिस में काम करती थी। उनकी कंपनी 10 महीने निवेश की राशि डबल कर देती थी। सभी आरोपियों ने सेमिनार आयोजित किए, जिससे निवेशक उनसे प्रभावित हुए। लोगों ने विश्वास कर करीब 150 करोड़ रुपए कंपनी में निवेश कर दिए। करीब 4 साल तक निवेशकों को स्कीम का लाभ देने के बाद वर्ष 2024 में कंपनी बंद कर दी थी। शनिवार को मामले में नामजद आरोपी पत्नी सोनिया को गिरफ्तार किया। आरोपी दंपती ने ठगी कर हड़पी राशि से फॉच्र्युनर व वरना गाड़ी खरीदी थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फॉच्र्युनर, वरना गाड़ी व 2 लाख कैश बरामद किया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
