जालंधर | ट्रेवल एजेंट ने पुर्तगाल भेजने का झांसा देकर व्यक्ति से 9 लाख रुपए ठग लिए। ठगी के बारे में पता लगते ही पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी थी। इसकी जांच के बाद थाना बरादरी की पुलिस ने आरोपी एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी की कई धाराओं के तहत के दर्ज कर लिया। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपी की पहचान लद्देवाली निवासी संजय शर्मा के रूप हुई है। अमृतसर निवासी प्रभजोत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को पुर्तगाल भेजने के लिए एजेंट के पास फाइल लगाई थी, जिसके लिए उसने अलग-अलग समय पर फीस के 9 लाख रुपए जमा करवाए थे। इसके बाद भी उसने वीजा नहीं कर लगवा कर उससे ठगी मारली। जालंधर| शनिवार रात को थाना पांच की पुलिस ने निजात्म नगर में दबिश कर एक घर से चाइना डोर के 900 गट्टू बरामद किए हैं। रेड से पहले ही दोनों आरोपी भाई निजात्म नगर निवासी अखिल दुआ व सौरव दुआ मौके से फरार हो गए। थाना-5 के एसएचओ भूषण कुमार ने बताया कि एएसआई गुरमेल सिंह को सूचना मिली थी कि निजात्म नगर में रहने वाले दो भाइयों ने अपने घर में प्रतिबंधित चाइना डोर का स्टॉक रखा है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 223 के तहत केस दर्ज किया है। एएसआई ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जालंधर| थाइलैंड में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले अमान सलमानी और मनीष कलेर का शनिवार को शहर पहुंचने पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने स्वागत किया। इस दौरान अमान ने बताया कि इस बार मुकाबला पिछली बार से ज्यादा कठिन था और खिलाड़ी भी ज्यादा थे, लेकिन इस टूर्नामेंट को लेकर कड़ी मेहनत की थी जिसका फल उन्हें गोल्ड मेडल जीतकर मिला है। यूनाइटेड वर्ल्ड स्पोर्ट्स फिटनेस फेडरेशन की तरफ से थाइलैंड में वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2024 आयोजित की गई थी। इसमें मनीष ने पावरलिफ्टिंग में तीन और जीन मॉडलिंग और मास्टर कैटेगरी में एक-एक गोल्ड जीता। वहीं अमान ने फुल स्क्वैड में 160 किलो, डेड लिफ्ट में 280 किलो और बैंच प्रेस में 140 किलो वेट उठाकर तीन गोल्ड मेडल जीते। इस मौके पर अल्पसंख्यक कमिशन के पूर्व सदस्य नासिर सलमानी, मोहम्मद शाहिद, आबिद सलमानी, शाहिद, एजाज सलमानी, सलमान सलमानी मौजूद रहे। जालंधर | ट्रेवल एजेंट ने पुर्तगाल भेजने का झांसा देकर व्यक्ति से 9 लाख रुपए ठग लिए। ठगी के बारे में पता लगते ही पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी थी। इसकी जांच के बाद थाना बरादरी की पुलिस ने आरोपी एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी की कई धाराओं के तहत के दर्ज कर लिया। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपी की पहचान लद्देवाली निवासी संजय शर्मा के रूप हुई है। अमृतसर निवासी प्रभजोत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को पुर्तगाल भेजने के लिए एजेंट के पास फाइल लगाई थी, जिसके लिए उसने अलग-अलग समय पर फीस के 9 लाख रुपए जमा करवाए थे। इसके बाद भी उसने वीजा नहीं कर लगवा कर उससे ठगी मारली। जालंधर| शनिवार रात को थाना पांच की पुलिस ने निजात्म नगर में दबिश कर एक घर से चाइना डोर के 900 गट्टू बरामद किए हैं। रेड से पहले ही दोनों आरोपी भाई निजात्म नगर निवासी अखिल दुआ व सौरव दुआ मौके से फरार हो गए। थाना-5 के एसएचओ भूषण कुमार ने बताया कि एएसआई गुरमेल सिंह को सूचना मिली थी कि निजात्म नगर में रहने वाले दो भाइयों ने अपने घर में प्रतिबंधित चाइना डोर का स्टॉक रखा है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 223 के तहत केस दर्ज किया है। एएसआई ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जालंधर| थाइलैंड में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले अमान सलमानी और मनीष कलेर का शनिवार को शहर पहुंचने पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने स्वागत किया। इस दौरान अमान ने बताया कि इस बार मुकाबला पिछली बार से ज्यादा कठिन था और खिलाड़ी भी ज्यादा थे, लेकिन इस टूर्नामेंट को लेकर कड़ी मेहनत की थी जिसका फल उन्हें गोल्ड मेडल जीतकर मिला है। यूनाइटेड वर्ल्ड स्पोर्ट्स फिटनेस फेडरेशन की तरफ से थाइलैंड में वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2024 आयोजित की गई थी। इसमें मनीष ने पावरलिफ्टिंग में तीन और जीन मॉडलिंग और मास्टर कैटेगरी में एक-एक गोल्ड जीता। वहीं अमान ने फुल स्क्वैड में 160 किलो, डेड लिफ्ट में 280 किलो और बैंच प्रेस में 140 किलो वेट उठाकर तीन गोल्ड मेडल जीते। इस मौके पर अल्पसंख्यक कमिशन के पूर्व सदस्य नासिर सलमानी, मोहम्मद शाहिद, आबिद सलमानी, शाहिद, एजाज सलमानी, सलमान सलमानी मौजूद रहे। पंजाब | दैनिक भास्कर
