फतेहगढ़ साहिब में पूर्वमंत्री के बेटे पर ब्लैकमेलिंग का केस:रेप केस में समझौते के लिए मांगे 50 लाख रुपए, पीजी में रहती थी लड़की

फतेहगढ़ साहिब में पूर्वमंत्री के बेटे पर ब्लैकमेलिंग का केस:रेप केस में समझौते के लिए मांगे 50 लाख रुपए, पीजी में रहती थी लड़की

फतेहगढ़ साहिब में एक रेप केस में समझौते के लिए 50 लाख रुपए मांगने के आरोप में पूर्व मंत्री के बेटे और कांग्रेसी पार्षद समेत तीन लोगों खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे हरबंस लाल (अब भाजपा में) के बेटे विपन कुमार वर्मा उर्फ बब्बू निवासी प्रोफेसर कालोनी सरहिंद, कांग्रेसी पार्षद जगजीत सिंह कोकी निवासी ब्राह्मण माजरा और इनके साथी जसप्रीत सिंह लाडी निवासी रेलवे रोड बाड़ा को नामजद किया। यह केस संगरूर के दिड़बा के गांव गुजरां के रहने वाले सुखदेव सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। अप्रैल 2024 का है रेप केस आपको बता दें कि, 11 अप्रैल 2024 को एक नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में जगदीप सिंह निवासी संगरूर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जगदीप के ससुर सुखदेव सिंह ने इस केस की इंक्वायरी लगाई। जांच पड़ताल में सामने आया कि रेप केस की पीड़िता, उसकी माता परमजीत कौर, पूर्व मंत्री के बेटे विपन कुमार, पार्षद कोकी ने एक गैंग बनाया हुआ है, जोकि लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करते हैं। इस रेप केस में समझौते के लिए जगदीप सिंह से भी 50 लाख रुपए मांगे गए थे। यह रकम न देने पर जगदीप के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती जानकारी के अनुसार, जगदीप सिंह के साथ इंस्टाग्राम पर लड़की की दोस्ती हुई थी। लड़की के पिता की 2021 में मौत हो गई थी। उसकी माता तथा भाई हत्या के केस में जेल में बंद हैं। लड़की पीजी में रहती थी तो वहां इंस्टाग्राम से उसकी दोस्ती हुई। जिसके बाद आरोप लगाया गया कि संगरूर से सरहिंद आकर एक होटल में रात को उसे साथ रखा गया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर रेप का केस दर्ज किया गया था। फतेहगढ़ साहिब में एक रेप केस में समझौते के लिए 50 लाख रुपए मांगने के आरोप में पूर्व मंत्री के बेटे और कांग्रेसी पार्षद समेत तीन लोगों खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे हरबंस लाल (अब भाजपा में) के बेटे विपन कुमार वर्मा उर्फ बब्बू निवासी प्रोफेसर कालोनी सरहिंद, कांग्रेसी पार्षद जगजीत सिंह कोकी निवासी ब्राह्मण माजरा और इनके साथी जसप्रीत सिंह लाडी निवासी रेलवे रोड बाड़ा को नामजद किया। यह केस संगरूर के दिड़बा के गांव गुजरां के रहने वाले सुखदेव सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। अप्रैल 2024 का है रेप केस आपको बता दें कि, 11 अप्रैल 2024 को एक नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में जगदीप सिंह निवासी संगरूर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जगदीप के ससुर सुखदेव सिंह ने इस केस की इंक्वायरी लगाई। जांच पड़ताल में सामने आया कि रेप केस की पीड़िता, उसकी माता परमजीत कौर, पूर्व मंत्री के बेटे विपन कुमार, पार्षद कोकी ने एक गैंग बनाया हुआ है, जोकि लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करते हैं। इस रेप केस में समझौते के लिए जगदीप सिंह से भी 50 लाख रुपए मांगे गए थे। यह रकम न देने पर जगदीप के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती जानकारी के अनुसार, जगदीप सिंह के साथ इंस्टाग्राम पर लड़की की दोस्ती हुई थी। लड़की के पिता की 2021 में मौत हो गई थी। उसकी माता तथा भाई हत्या के केस में जेल में बंद हैं। लड़की पीजी में रहती थी तो वहां इंस्टाग्राम से उसकी दोस्ती हुई। जिसके बाद आरोप लगाया गया कि संगरूर से सरहिंद आकर एक होटल में रात को उसे साथ रखा गया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर रेप का केस दर्ज किया गया था।   पंजाब | दैनिक भास्कर