पंजाब की फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट पर शाम 6 बजे मतदान पूरा हो गया। शाम 6 बजे तक यहां 54.55 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले। मतदान के फाइनल आंकड़े अभी आने है। शाम 6 बजे तक सबसे ज्यादा 59% मतदान रायकोट फतेहगढ़ साहिब विधानसभा हलके में हुआ। सबसे कम 48.20% वोटिंग साहनेवाल में हुई। फतेहगढ़ साहिब के खन्ना में बायो गैस फैक्ट्री के विरोध में गांव घुंघराली राजपूताना, किशनगढ़, गाजीपुर, मेंहदीपुर, रायपुर के लोगों ने चुनावों का बायकॉट किया। इन गांवों में कोई भी वोट देने नहीं गया। लगभग सभी पोलिंग बूथ पर जीरो फीसदी वोटिंग रही। कुछ बूथों पर ही एक से दो लोगों ने ही वोट डाली। तहसीलदार खन्ना प्रदर्शनकारियों को मनाने के लिए पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने मतदान करने से मना कर दिया। MLA तरुणप्रीत ने किया मतदान खन्ना से AAP विधायक तरुणप्रीत सिंह अपने परिवार सहित मतदान करने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज राजनीति का दिन नहीं है। लोग ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। संगरूर से चुनाव लड़ रहे शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान फतेहगढ़ साहिब में वोट डालने आए। उन्होंने तलानिया गांव के पोलिंग बूथ पर वोट डाला। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव गुरकीरत सिंह ने कोटली गांव में मतदान किया। फतेहगढ़ साहिब में फिल्मी एक्ट्रेस गुल पनाग ने वोट डाली। कांग्रेस के पूर्व विधायक लखवीर लक्खा ने EVM के पास फोटोग्राफी करवाई। ये उम्मीदवार मैदान में इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार सांसद डॉक्टर अमर सिंह, आम पार्टी के गुरप्रीत सिंह जीपी, भाजपा के गेजा राम वाल्मीकि और अकाली दल के बिक्रमजीत सिंह खालसा है। इस सीट पर कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। पंजाब की फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट पर शाम 6 बजे मतदान पूरा हो गया। शाम 6 बजे तक यहां 54.55 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले। मतदान के फाइनल आंकड़े अभी आने है। शाम 6 बजे तक सबसे ज्यादा 59% मतदान रायकोट फतेहगढ़ साहिब विधानसभा हलके में हुआ। सबसे कम 48.20% वोटिंग साहनेवाल में हुई। फतेहगढ़ साहिब के खन्ना में बायो गैस फैक्ट्री के विरोध में गांव घुंघराली राजपूताना, किशनगढ़, गाजीपुर, मेंहदीपुर, रायपुर के लोगों ने चुनावों का बायकॉट किया। इन गांवों में कोई भी वोट देने नहीं गया। लगभग सभी पोलिंग बूथ पर जीरो फीसदी वोटिंग रही। कुछ बूथों पर ही एक से दो लोगों ने ही वोट डाली। तहसीलदार खन्ना प्रदर्शनकारियों को मनाने के लिए पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने मतदान करने से मना कर दिया। MLA तरुणप्रीत ने किया मतदान खन्ना से AAP विधायक तरुणप्रीत सिंह अपने परिवार सहित मतदान करने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज राजनीति का दिन नहीं है। लोग ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। संगरूर से चुनाव लड़ रहे शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान फतेहगढ़ साहिब में वोट डालने आए। उन्होंने तलानिया गांव के पोलिंग बूथ पर वोट डाला। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव गुरकीरत सिंह ने कोटली गांव में मतदान किया। फतेहगढ़ साहिब में फिल्मी एक्ट्रेस गुल पनाग ने वोट डाली। कांग्रेस के पूर्व विधायक लखवीर लक्खा ने EVM के पास फोटोग्राफी करवाई। ये उम्मीदवार मैदान में इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार सांसद डॉक्टर अमर सिंह, आम पार्टी के गुरप्रीत सिंह जीपी, भाजपा के गेजा राम वाल्मीकि और अकाली दल के बिक्रमजीत सिंह खालसा है। इस सीट पर कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। पंजाब | दैनिक भास्कर
