फरीदाबाद जिले में पुलिस ने गो तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। थाना सेक्टर-31 की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चार गायों को मुक्त कराया है। 13 अप्रैल की रात को पुलिस को सूचना मिली कि एक TATA ACE गाड़ी में गाय भरी हुई हैं। जांच के दौरान आरोपी पशुओं से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सके। गाड़ी में क्षमता से अधिक गायें भरी हुई थी। मेरठ से पकड़ी बेसहारा गाय जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में महताब और शिवम शामिल हैं। महताब उत्तर प्रदेश के उन्नाव का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली के प्रेम नगर में रहता है। वहीं शिवम आगरा का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली के अमन विहार में रहता है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी मेरठ से बेसहारा गायों को पकड़कर सोहना ले जा रहे थे। महताब गाड़ी का ड्राइवर है और शिवम हेल्पर है। पहले भी कर चुके अवैध सप्लाई दोनों ने स्वीकार किया कि इससे पहले भी वे गायों की अवैध सप्लाई कर चुके हैं। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। थाना सेक्टर-31 में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और बचाई गई सभी गायों को गोशाला भेज दिया गया है। फरीदाबाद जिले में पुलिस ने गो तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। थाना सेक्टर-31 की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चार गायों को मुक्त कराया है। 13 अप्रैल की रात को पुलिस को सूचना मिली कि एक TATA ACE गाड़ी में गाय भरी हुई हैं। जांच के दौरान आरोपी पशुओं से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सके। गाड़ी में क्षमता से अधिक गायें भरी हुई थी। मेरठ से पकड़ी बेसहारा गाय जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में महताब और शिवम शामिल हैं। महताब उत्तर प्रदेश के उन्नाव का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली के प्रेम नगर में रहता है। वहीं शिवम आगरा का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली के अमन विहार में रहता है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी मेरठ से बेसहारा गायों को पकड़कर सोहना ले जा रहे थे। महताब गाड़ी का ड्राइवर है और शिवम हेल्पर है। पहले भी कर चुके अवैध सप्लाई दोनों ने स्वीकार किया कि इससे पहले भी वे गायों की अवैध सप्लाई कर चुके हैं। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। थाना सेक्टर-31 में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और बचाई गई सभी गायों को गोशाला भेज दिया गया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
