फरीदाबाद में पूर्व विधायक जरवाता ने कांग्रेस को घेरा:बोले-पहले इतिहास देखें, इंदिरा से लेकर राहुल गांधी तक ने किया संविधान का अपमान

फरीदाबाद में पूर्व विधायक जरवाता ने कांग्रेस को घेरा:बोले-पहले इतिहास देखें, इंदिरा से लेकर राहुल गांधी तक ने किया संविधान का अपमान

फरीदाबाद में भाजपा के अटल कमल कार्यालय सेक्टर-15 में पटौदी से पूर्व विधायक सत्य प्रकाश जरवाता ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग भारतीय जनता पार्टी पर संविधान बदलने का आरोप लगाते हैं, उन्हें पहले अपने इतिहास को देखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि 1970 के दशक में कांग्रेस ने ऐसे संशोधन किए जो संविधान की मूल भावना के खिलाफ थे। उन्होंने इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल का भी उल्लेख किया और कहा कि संविधान का सबसे बड़ा अपमान कांग्रेस ने ही किया है, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल हैं। संपत्तियों की देखरेख के तरीके में बदलाव वक्फ बोर्ड बिल को लेकर जरवाता ने कहा कि देश में ‘एक देश, एक कानून’ की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बिल में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है, बल्कि उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है जो वक्फ बोर्ड के नाम पर अवैध कब्जे कर बैठे थे और गड़बड़ियों में लिप्त थे। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज की संपत्तियों की देखरेख के तरीके में बदलाव किया गया है ताकि उनका बेहतर उपयोग मुस्लिम समाज के हित में हो सके। विशेष अभियान चलाने की घोषणा सत्य प्रकाश जरवाता ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 15 से 25 अप्रैल तक एक विशेष अभियान चलाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत लोगों को बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन, विचारों और संविधान निर्माण में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी जाएगी। पीएम का यमुनानगर में बड़ा कार्यक्रम उन्होंने कहा कि इस बार अंबेडकर जयंती खास होगी, क्योंकि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यमुनानगर में एक बड़ा कार्यक्रम करेंगे, जिसमें फरीदाबाद से भी बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। जरवाता ने बताया कि 13 अप्रैल को फरीदाबाद में डॉक्टर अंबेडकर की सभी प्रतिमाओं की सफाई की जाएगी और 14 अप्रैल की सुबह उन पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता यमुनानगर के लिए रवाना होंगे। फरीदाबाद में भाजपा के अटल कमल कार्यालय सेक्टर-15 में पटौदी से पूर्व विधायक सत्य प्रकाश जरवाता ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग भारतीय जनता पार्टी पर संविधान बदलने का आरोप लगाते हैं, उन्हें पहले अपने इतिहास को देखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि 1970 के दशक में कांग्रेस ने ऐसे संशोधन किए जो संविधान की मूल भावना के खिलाफ थे। उन्होंने इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल का भी उल्लेख किया और कहा कि संविधान का सबसे बड़ा अपमान कांग्रेस ने ही किया है, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल हैं। संपत्तियों की देखरेख के तरीके में बदलाव वक्फ बोर्ड बिल को लेकर जरवाता ने कहा कि देश में ‘एक देश, एक कानून’ की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बिल में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है, बल्कि उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है जो वक्फ बोर्ड के नाम पर अवैध कब्जे कर बैठे थे और गड़बड़ियों में लिप्त थे। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज की संपत्तियों की देखरेख के तरीके में बदलाव किया गया है ताकि उनका बेहतर उपयोग मुस्लिम समाज के हित में हो सके। विशेष अभियान चलाने की घोषणा सत्य प्रकाश जरवाता ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 15 से 25 अप्रैल तक एक विशेष अभियान चलाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत लोगों को बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन, विचारों और संविधान निर्माण में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी जाएगी। पीएम का यमुनानगर में बड़ा कार्यक्रम उन्होंने कहा कि इस बार अंबेडकर जयंती खास होगी, क्योंकि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यमुनानगर में एक बड़ा कार्यक्रम करेंगे, जिसमें फरीदाबाद से भी बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। जरवाता ने बताया कि 13 अप्रैल को फरीदाबाद में डॉक्टर अंबेडकर की सभी प्रतिमाओं की सफाई की जाएगी और 14 अप्रैल की सुबह उन पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता यमुनानगर के लिए रवाना होंगे।   हरियाणा | दैनिक भास्कर