पंजाब में कार चालक द्वारा मोटरसाइकिल सवार दंपती पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी जसकरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाबा दीप सिंह नगर का रहने वाला है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाजार गया था। हाजी रतन चौक पर जसकरण सिंह ने अपनी कार (PB 03 AZ 5784) से उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। जब पीड़ित ने बाबा दीप सिंह नगर के पास आरोपी को रोककर टक्कर मारने का कारण पूछा, तो उसने रिवॉल्वर निकालकर फायर कर दिया। गनीमत रही कि गुरप्रीत सिंह ने भागकर अपनी जान बचा ली। सहायक थानेदार धर्म सिंह के अनुसार, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर का लाइसेंसी रिवॉल्वर, चार जिंदा कारतूस और दो खाली कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पंजाब में कार चालक द्वारा मोटरसाइकिल सवार दंपती पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी जसकरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाबा दीप सिंह नगर का रहने वाला है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाजार गया था। हाजी रतन चौक पर जसकरण सिंह ने अपनी कार (PB 03 AZ 5784) से उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। जब पीड़ित ने बाबा दीप सिंह नगर के पास आरोपी को रोककर टक्कर मारने का कारण पूछा, तो उसने रिवॉल्वर निकालकर फायर कर दिया। गनीमत रही कि गुरप्रीत सिंह ने भागकर अपनी जान बचा ली। सहायक थानेदार धर्म सिंह के अनुसार, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर का लाइसेंसी रिवॉल्वर, चार जिंदा कारतूस और दो खाली कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
कपूरथला के अस्पतालों में शुरू होगी आईसीयू यूनिट:पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने ली बैठक, बीमारियों पर रोकथाम के आदेश
कपूरथला के अस्पतालों में शुरू होगी आईसीयू यूनिट:पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने ली बैठक, बीमारियों पर रोकथाम के आदेश पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने शुक्रवार को स्वास्थ्य और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को पानी और मच्छर से होने वाली बीमारियों, विशेषकर डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया को फैलने से रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों में तेजी लाने के निर्देश दिया। इस संबंध मे जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में DC अमित कुमार पांचाल के साथ समीक्षा मीटिंग के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसी स्वास्थ्य समस्याओं को फैलने से रोकने के उपाय के रूप में, इन बीमारियों के संवेदनशील स्थानों (हॉटस्पॉट) पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए और इन क्षेत्रों के लोगों को इन बीमारियों की रोकथाम के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए अन्य संबंधित विभागों की भी सेवाएं ली जाये ताकि डेंगू, मलेरिया और ऐसी अन्य बीमारियों के खतरे से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी भी इस संबंध में अपने परिवार और क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसी प्रकार, आशा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, आम आदमी क्लीनिकों और लोगों की भागीदारी से इन बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ रोकथाम के लिए समय पर कार्रवाई की जा सकती है। संवदेनशील स्थानों पर फॉगिंग इस दौरान DC अमित कुमार पांचाल ने मंत्री को बताया कि स्वास्थ्य अधिकारी शुक्रवार को ड्राई डे के तहत लोगों को अपने घरों, कार्यालयों और अन्य स्थानों पर कूलर, बर्तन और अन्य कंटेनरों को सूखा और साफ रखने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर फॉगिंग सुनिश्चित करने के अलावा संबंधित कर्मचारियों के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर जांच करने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। सिविल अस्पताल, कपूरथला और सुल्तानपुर लोधी में आई.सी.यू. की चर्चा करते हुए मंत्री ने सिविल सर्जन से इन यूनिटों के लिए आवश्यक सुविधाओं के संबंध में विस्तृत प्रस्ताव भेजने को कहा। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोनों यूनिट जल्द ही पूरी तरह कार्यात्मक हो जाएंगी, जिससे स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को और भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। मरीजों को योगाभ्यास करने पर जोर दें मंत्री ने नशा मुक्ति केंद्र के कामकाज का भी जायजा लिया और अधिकारियों को केंद्र में इलाज करा रहे व्यक्तियों का फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें कौशल विकास और रोजगार गतिविधियों में शामिल किया जा सके। उन्होंने आम आदमी क्लीनिक के डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ के मरीजों का एक डेटाबेस बनाने के निर्देश दिए, जो मरीजों की नियमित जांच के अलावा उच्च रक्तचाप, मधुमेह और मोटापे की स्थिति में जीवनशैली में बदलाव के लिए प्रेरित करने में सहायक हो सकता है। उन्होंने मरीजों को योगाभ्यास के प्रति प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, जिससे उन्हें स्वस्थ रहने में सहायता मिल सके। यह अधिकारी रहे उपस्थित मीटिंग में सिविल सर्जन डॉ. सुरिंदरपाल कौर, सहायक सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजीव पराशर, एसएमओ डॉ संदीप धवन, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. अशोक तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
सुखबीर ने जीजा को पार्टी से निकाला:वल्टोहा का आरोप- आदेश प्रताप कैरों ने घर बुला SAD को वोट ना डालने को कहा
सुखबीर ने जीजा को पार्टी से निकाला:वल्टोहा का आरोप- आदेश प्रताप कैरों ने घर बुला SAD को वोट ना डालने को कहा पंजाब की क्षेत्रीय पार्टी शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने अपने ही जीजा व तरनतारन के कैरों परिवार के बेटे आदेश प्रताप सिंह को पार्टी से निकाल दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगे हैं। ये कार्रवाई खडूर साहिब के अकाली उम्मीदवार विरसा सिंह वल्टोहा की शिकायत के बाद की गई है। विरसा सिंह वल्टोहा ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी के सत्ता में रहते हुए जिसने मंत्री पद भी भोगा हो, लेकिन फिर भी पार्टी से वफादारी नहीं की गई। ये उनके साथ या पार्टी के साथ पहली बार नहीं हुआ है। लंबे समय से आदेश प्रताप सिंह कैरों पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। इस बार जिस तरह की पार्टी विरोधी गतिविधियां उन्होंने की वे पार्टी के ध्यान में लाते रहे। पार्टी की तरफ से उन्हें रोकने के प्रयत्न किए गए, लेकिन वे नहीं हटे। सुखबीर बादल ने खुद इसके लिए प्रयास किए। लेकिन वे उनके सामने कुछ और दिखते थे व पीछे कुछ और करते रहे। अंत में तो वे सब कुछ खुले तौर पर करने लगे थे। पार्टी वर्करों को बुला वल्टोहा को वोट ना डालने को कहा वल्टोहा ने कहा कि कैरों पार्टी वर्करों को बुला कर उन्हें वोट ना डालने के लिए कहते रहे। कैरों का कहना था कि वोट किसी को भी डाल दो, लेकिन विरसा सिंह वल्टोहा को नहीं डालनी। अंत में पट्टी हलके के वर्करों ने लिख कर दिया। जिसके बाद शिकायत अकाली दल को दी गई। वल्टोहा ने खुशी जाहिर की कि आज भी पट्टी हलके के कार्यकर्ता पार्टी के साथ खड़े हैं। सुखबीर बादल ने रिश्तों से अधिक पार्टी को तवज्जो दी वल्टोहा ने खुशी जाहिर की कि सुखबीर बादल ने रिश्तों से अधिक पार्टी को तवज्जो दी है। उनके लिए ये निर्णय लेना आसान नहीं था। 2007 में जब उन्होंने पहली इलेक्शन लड़ी थी तो भी कैरों ने कांग्रेस का साथ दिया था। तब प्रकाश सिंह बादल भी उनके पाए गए थे, लेकिन कैरों परिवार ने उनकी ना सुनी। जाने कौन हैं आदेश प्रताप सिंह कैरों आदेश प्रताप सिंह कैरों पट्टी क्षेत्र चार बार विधान सभा के सदस्य रह चुके हैं। वह तीन बार मंत्री रह चुके हैं। उनके पास उत्पाद शुल्क और कराधान, खाद्य और आईटी विभाग रहे हैं। आदेश प्रताप के दादा प्रताप सिंह कैरों पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इतना ही नहीं, प्रकाश सिंह बादल की बेटी की शादी आदेश प्रताप सिंह कैरों के साथ हुई थी।
पंजाब में PRTC-पनबस कर्मचारी 2 घंटे की हड़ताल पर:अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग, 12 बजे तक जारी रहेगा प्रदर्शन
पंजाब में PRTC-पनबस कर्मचारी 2 घंटे की हड़ताल पर:अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग, 12 बजे तक जारी रहेगा प्रदर्शन पंजाब में आज सभी बस अड्डों पर दो घंटे के लिए पीआरटीसी और पनबस कर्मियों की हड़ताल है। आज सुबह 10 बजे से जारी हड़ताल दोपहर 12 बजे तक रहेगी। पंजाब भर के सभी बस अड्डों पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ये प्रदर्शन पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। जोकि पिछले काफी समय से पक्का करने को लेकर अपनी मांग सरकार के आगे रख रहे हैं। टांसपोर्ट मंत्री से मीटिंग न होने पर प्रदर्शन का ऐलान मिली जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज, पनबस, पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्करज पंजाब की मीटिंग राज्य के टांसपोर्ट मंत्री के साथ थी। मगर किन्हीं कारणों से मंत्री मीटिंग के लिए नहीं पहुंच पाए। मगर जब उक्त अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई तो मगर उक्त मीटिंग में कोई सिट्टा नहीं निकल पाया। कच्चे कर्मचारियों की मांगें थी कि ठेकेदारों को हटाया जाए, पक्के मुलाजिमों की तरह वेतन में समानता लाई जाए और मुलाजिमों को पक्का किया जाए। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। जिससे कर्मचारियों उक्त हड़ताल का ऐलान किया। मुलाजिम बोले- उपचुनाव में सरकार का विरोध करेंगे साथ ही कर्मचारियों ने कहा- 29 को राज्य के ट्रांसपोर्ट मंत्री के साथ एक मीटिंग तय की गई है। अगर मीटिंग में कोई हल नहीं निकलता तो पंजाब सरकार को आने वाले उपचुनाव में विरोध किया जाएगा। बता दें कि पंजाब की चार सीटों पर उपचुनाव होने है।