ब्रज में वसंत पंचमी से शुरू हुए होली महोत्सव का आज आखिरी दिन है। भगवान रंगनाथ होली खेल रहे हैं। कांच के विमान (रथ) में माता गोदा जी के साथ विराजमान होकर भगवान रंगनाथ की सवारी निकली है। ढोल-नगाड़ों पर भक्त झूम रहे हैं। मंदिर के पुजारी रथ से भगवान का प्रसादी रंग गुलाल और फूल भक्तों पर बरसा रहे हैं। भगवान रंगनाथ की सवारी वृंदावन में मंदिर के बारहद्वारी मंडप के पास पहुंची। जहां मंदिर के पुजारी और दक्षिण भारतीय विद्वान वैदिक पाठ किए। इसके बाद भगवान को चांदी की पिचकारी से रंग लगाया गया। भगवान को रंग लगाने के बाद होली शुरू हुई। फिर भगवान की सवारी बारहद्वारी मंडप से निकल कर मंदिर परिसर में भ्रमण करते हुए बाहर निकली। मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान फूलों की होली खेली गई। करीब 2 क्विंटल फूलों से भगवान ने होली खेली। पूरा मंदिर परिसर फूलों की होली से रंगा नजर आया। रंगनाथ की सवारी से जुड़ी 3 तस्वीरें- पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए… ब्रज में वसंत पंचमी से शुरू हुए होली महोत्सव का आज आखिरी दिन है। भगवान रंगनाथ होली खेल रहे हैं। कांच के विमान (रथ) में माता गोदा जी के साथ विराजमान होकर भगवान रंगनाथ की सवारी निकली है। ढोल-नगाड़ों पर भक्त झूम रहे हैं। मंदिर के पुजारी रथ से भगवान का प्रसादी रंग गुलाल और फूल भक्तों पर बरसा रहे हैं। भगवान रंगनाथ की सवारी वृंदावन में मंदिर के बारहद्वारी मंडप के पास पहुंची। जहां मंदिर के पुजारी और दक्षिण भारतीय विद्वान वैदिक पाठ किए। इसके बाद भगवान को चांदी की पिचकारी से रंग लगाया गया। भगवान को रंग लगाने के बाद होली शुरू हुई। फिर भगवान की सवारी बारहद्वारी मंडप से निकल कर मंदिर परिसर में भ्रमण करते हुए बाहर निकली। मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान फूलों की होली खेली गई। करीब 2 क्विंटल फूलों से भगवान ने होली खेली। पूरा मंदिर परिसर फूलों की होली से रंगा नजर आया। रंगनाथ की सवारी से जुड़ी 3 तस्वीरें- पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
ब्रज में रंगनाथ भगवान खेल रहे होली:कांच के विमान पर विराजमान होकर शहर में निकले, फूल और रंग-गुलाल की बारिश
