जालंधर | भारतीय जनता पार्टी के जालंधर के कार्यकारी प्रधान पूर्व कौंसलर अश्वनी भंडारी ने मंगलवार को कहा है कि नगर निगम जो कमाई विज्ञापन से कर रहा है, उसे सार्वजनिक किया जाए। इस संबंध में मेयर वनीत धीर को पत्र भी भेजा है। भंडारी ने कहा है कि सिटी में विज्ञापन से कमाई के लिए नगर निगम ने बीते वर्षों में बोर्डों की गिनती बढ़ाई है। कमाई का हिसाब शहर के सामने रखना चाहिए। साल 2012 से 2017 तक निगम की विज्ञापन से आमदनी 10-12 लाख से बढ़ाकर सवा करोड़ रुपए की गई थी। तब खुद भंडारी विज्ञापन कमेटी के चेयरमैन थे। अश्वनी भंडारी ने कहा कि विज्ञापन ब्रांच में रेवेन्यू लीकेज रोकने के लिए कदम उठाए जाएं। जालंधर | भारतीय जनता पार्टी के जालंधर के कार्यकारी प्रधान पूर्व कौंसलर अश्वनी भंडारी ने मंगलवार को कहा है कि नगर निगम जो कमाई विज्ञापन से कर रहा है, उसे सार्वजनिक किया जाए। इस संबंध में मेयर वनीत धीर को पत्र भी भेजा है। भंडारी ने कहा है कि सिटी में विज्ञापन से कमाई के लिए नगर निगम ने बीते वर्षों में बोर्डों की गिनती बढ़ाई है। कमाई का हिसाब शहर के सामने रखना चाहिए। साल 2012 से 2017 तक निगम की विज्ञापन से आमदनी 10-12 लाख से बढ़ाकर सवा करोड़ रुपए की गई थी। तब खुद भंडारी विज्ञापन कमेटी के चेयरमैन थे। अश्वनी भंडारी ने कहा कि विज्ञापन ब्रांच में रेवेन्यू लीकेज रोकने के लिए कदम उठाए जाएं। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
लुधियाना में सड़क हादसे दौरान बाइक सवार की मौत:नाबालिग एक्टिवा से हुई टक्कर,मरने वाले के सिर में लगी चोट
लुधियाना में सड़क हादसे दौरान बाइक सवार की मौत:नाबालिग एक्टिवा से हुई टक्कर,मरने वाले के सिर में लगी चोट लुधियाना में तेज रफ्तार एक्टिवा चालक और बाइक सवार व्यक्ति की अरोड़ा पैलेस नजदीक टक्कर हो गई। हादसा में बाइक सवार व्यक्ति के सिर पर चोट लगी जिस कारण उसने दम तोड़ दिया। खून से लथपथ व्यक्ति को सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। हादसे में एक्टिवा सवार के भी चोट आई है। मरने वाले का नाम सतिंदर सिंह है। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बाइक सवार ने तोड़ा दम जानकारी मुताबिक गिल रोड स्थित दयाल स्वीट्स के सामने शनिवार की रात करीब 9,30 बजे एक तेज़ रफ़्तार बाइक व एक्टिवा की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में घायल दोनों युवकों को सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां पहुंचने से पहले ही बाइक चालक ने दम तोड़ दिया। घटना संबंधी लोगों ने थाना शिमलापुरी की पुलिस को सूचित किया। सतिंदर चिकन की डिलीवरी देने बाइक पर जा रहा था मृतक सतिंदर शिमलापुरी का रहने वाला है। वह इलाके में एक चिकन की दुकान पर काम करता था। बीती रात करीब 9.30 बजे सतिंदर शिमलापुरी के इलाके में चिकन की डिलीवरी देने गया था। जहां रास्ते मे उसके बाइक की तेज रफ़्तार एक्टिवा से टक्कर हो गई। हादसे के दौरान सतिंदर की मौत हो गई। एक्टिवा सवार है स्कूल का छात्र,बाजार से जा रहा था यूनिफॉर्म लेने सतिंदर की पत्नी उसे कुछ साल पहले तलाक देकर जा चुकी है। उसके परिवार में बुजुर्ग माता-पिता और दो बच्चे है। एक्टिवा चालक की नाम जतिन है। जतिन के भी चोट लगी है। जतिन की मां सुनीता ने कहा कि वह शिमलापुरी क्वालिटी चौक के निवासी है। जतिन गिल रोड से स्कूल यूनिफॉर्म लेने गया था। उन्हें किसी का फोन आया और हादसे के बारे पता चला। अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस कर्मी पर लगाए गंभीर आरोप
उधर, देर रात छात्र जतिन मेडिकल करवाकर जब घर चला गया तो इस दौरान सतिंदर के परिजन और उनके साथ आए कुछ लोगों ने सिविल अस्पताल के पुलिस कर्मचारियों पर एक्सीडेंट करने वाले किशोर को भगाने के आरोप लगाए। इस मामले में ASI मुनीर मसीह ने कहा कि पुलिस ने किसी युवक को नहीं भगाया। संबंधित थाने में शिकायत देने पर पुलिस बनती कार्रवाई करेगी।
जालंधर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरु:कांग्रेस-BJP और AAP में तिकोना मुकाबला; हर बार नई पार्टी सीट जीतती रही
जालंधर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरु:कांग्रेस-BJP और AAP में तिकोना मुकाबला; हर बार नई पार्टी सीट जीतती रही पंजाब में जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर आज बुधवार को उपचुनाव हो रहा है। बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। यह शाम 6 बजे तक चलेगा। इस सीट पर कुल 1,71,963 मतदाता हैं। इनमें 89,629 पुरुष और 82,326 महिलाएं शामिल हैं। साथ ही, उक्त क्षेत्र में आठ थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। कुल 181 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वोटिंग को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां 700 जवानों की तैनाती की गई है। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। जिसमें BJP से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, AAP से पूर्व BJP मंत्री के बेटे मोहिंदर भगत और कांग्रेस से पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट की खासियत यह है कि हर बार यहां से नई पार्टी चुनाव जीतती रही है। 2012 में BJP, 2017 में कांग्रेस तो 2022 में AAP ने यहां से सीट जीती थी।
चंडीगढ़ कोर्ट में IRS अफसर दामाद की हत्या:पंजाब पुलिस के पूर्व AIG ससुर ने गोलियां मारीं; तलाक केस की सुनवाई में पहुंचे थे
चंडीगढ़ कोर्ट में IRS अफसर दामाद की हत्या:पंजाब पुलिस के पूर्व AIG ससुर ने गोलियां मारीं; तलाक केस की सुनवाई में पहुंचे थे चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में शनिवार को पंजाब पुलिस के पूर्व AIG ने भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अफसर अपने दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। हरप्रीत सिंह का पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा था। इसी केस की सुनवाई के लिए वह कोर्ट पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक हरप्रीत सिंह कृषि विभाग में अफसर थे। उनकी शादी कुछ वर्ष पहले डॉ. अमितोज कौर के साथ हुई थी। फिलहाल अमितोज कौर कनाडा में रह रही हैं। वर्ष 2023 में उन्होंने तलाक का केस फाइल किया था। विदेश में होने की वजह से अमितोज कौर ने अपने पिता मालविंदर सिंह सिद्धू को सुनवाई की पावर ऑफ अटॉर्नी दी हुई थी। करीब 5 महीने पहले कोर्ट ने मीडिएशन (मध्यस्थता) सेंटर को केस ट्रांसफर किया था। दोनों पक्षों में 2 बार शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत हो चुकी थी। शनिवार को दोनों पक्ष तीसरे दौर की बातचीत के लिए पहुंचे थे। फायरिंग के बाद के PHOTOS… बाथरूम का रास्ता पूछने के बहाने बाहर ले गया इस बीच, लड़की के पिता पंजाब पुलिस के पूर्व AIG मालविंदर सिंह सिद्धू ने बाथरूम जाने की बात कही। वह अपने दामाद हरप्रीत को रास्ता पूछने के बहाने मीडिएशन सेंटर से बाहर लाए। बाहर आते ही ससुर ने करीब 5 राउंड फायरिंग की। जिसमें 2 गोलियां हरप्रीत सिंह को लगी। आसपास के लोगों ने हरप्रीत को संभाला। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान हरप्रीत सिंह की मौत हो गई। SSP बोलीं- आरोपी घटनास्थल से पकड़ा चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने कहा कि आज 2 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर कोर्ट में फायरिंग को लेकर कॉल आई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उससे एक हथियार बरामद किया है, वह .32 बोर का पिस्टल है। आरोपी पिस्टल के साथ कोर्ट परिसर के किस गेट से दाखिल हुआ, इसकी जांच की जा रही है। जिस फ्लोर पर मीडिएशन सेंटर है, वहां CCTV कैमरे नहीं लगे हुए। कुछ लोगों ने मौके की वीडियोग्राफी की है। उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घटनास्थल से 4 खोल बरामद किए गए हैं, जबकि 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पूर्व AIG पर रिश्वत लेने के आरोप में दर्ज हुआ था केस पूर्व AIG मालविंदर सिंह सिद्धू का विवादों से पुराना नाता रहा है। अक्टूबर 2023 में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मालविंदर सिंह सिद्धू और उसके दो साथियों के खिलाफ जबरन वसूली, धोखाधड़ी और रिश्वत लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार, तत्कालीन AIG (ह्यूमन राइट्स) अपने साथियों के साथ मिलकर सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ नाजायज शिकायत देकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। उन पर सरकारी गाड़ी का दुरुपयोग करने के भी आरोप लगे। उन्हें अर्टिगा गाड़ी मिली हुई थी। जिसमें वह पंजाब विजिलेंस के AIG बनकर लोगों की जांच करने के लिए जाते थे। जबकि उस दौरान वह कभी भी विजिलेंस ब्यूरो में कार्यरत नहीं रहे। मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था मालविंदर सिंह सिद्धू को 25 अक्टूबर 2023 को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मालविंदर पूछताछ में शामिल होने के लिए मोहाली स्थित विजिलेंस कार्यालय पहुंचे थे। पूछताछ के दौरान विजिलेंस के अधिकारियों से उलझ पड़े। विजिलेंस के अधिकारियों ने उन्हें मोबाइल जमा करने के लिए कहा था, लेकिन वह मोबाइल में पूछताछ की रिकॉर्डिंग कर रहे थे। इस कारण विजिलेंस अधिकारी के साथ उनकी झड़प हो गई। साथ ही उनकी पत्नी और बेटे ने भी विजिलेंस दफ्तर के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। विजिलेंस के DSP वरिंदर सिंह ने उनके खिलाफ मोहाली पुलिस को शिकायत दी थी। मालविंदर सिद्धू पर सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी अफसर से उलझना और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे थे।