भिवानी में 240 उम्मीदवार मैदान में:आज नामांकन वापसी, प्रत्याशियों को मिलेंगे चुनाव चिन्ह, 53 अध्यक्ष तो 187 पार्षद पद के लिए उम्मीदवार

भिवानी में 240 उम्मीदवार मैदान में:आज नामांकन वापसी, प्रत्याशियों को मिलेंगे चुनाव चिन्ह, 53 अध्यक्ष तो 187 पार्षद पद के लिए उम्मीदवार

भिवानी की तीन नगर पालिकाओं बवानीखेड़ा, लोहारू व सिवानी के 240 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि 244 ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। वहीं 4 पार्षद पद के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द हो गए है। अब बुधवार को नामांकन वापसी का समय है। वहीं इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। तीनों नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए 53 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे हैं। वहीं तीनों नगर पालिकाओं के कुल 46 वार्डों के लिए 191 नामांकन दाखिल किए थे। जो अब 187 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं। नामांकनों की छंटनी के बाद आज (19 फरवरी को) नाम वापस लिए का समय दिया गया है। इसके बाद 19 फरवरी को दोपहर बाद 3 बजे के बाद से चुनाव चिन्ह अलॉट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके तुरंत बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। मतदान 2 मार्च को सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होगा। वहीं 12 मार्च को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए लोहारू में सबसे ज्यादा उम्मीदवार
लोहारू नगर पालिका में कुल 74 नामांकन हुए हैं। जिनमें से 25 उम्मीदवार प्रधान पद के लिए व 14 वार्डों में 49 उम्मीदवार पार्षद पद के लिए मैदान में थे। छंटनी के बाद पार्षद पद के 48 उम्मीदवार बचे हैं। वहीं बवानीखेड़ा में कुल 92 नामांकन पत्र दाखिल हुए। जिनमें अध्यक्ष पद के लिए 19 व 16 वार्डों में पार्षद पद के लिए 73 उम्मीदवार मैदान थे। छंटनी के बाद पार्षद पद के लिए 71 उम्मीदवार मैदान में हैं। सिवानी में कुल 78 नामांकन भरे गए थे। जहां अध्यक्ष पद के लिए 9 व 16 वार्डों में 69 पार्षद पद के लिए पर्चे भरे। छंटनी के बाद अब 68 पार्षद पद के उम्मीदवार मैदान में हैं। सिवानी नगर पालिका अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित
बता दें कि, सिवानी नगर पालिका का अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि लोहारू और बवानीखेड़ा में सामान्य वर्ग के उम्मीदवार चुनाव लड़ सकेंगे। सिवानी नगर पालिका में 16 वार्ड हैं। जहां 15 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। लोहारू नगर पालिका में 14 वार्डों के लिए 11,075 मतदाता अपना मत डालेंगे। बवानीखेड़ा में 16 वार्डों के लिए 16,785 मतदाताओं का पंजीकरण हुआ है। भिवानी की तीन नगर पालिकाओं बवानीखेड़ा, लोहारू व सिवानी के 240 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि 244 ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। वहीं 4 पार्षद पद के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द हो गए है। अब बुधवार को नामांकन वापसी का समय है। वहीं इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। तीनों नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए 53 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे हैं। वहीं तीनों नगर पालिकाओं के कुल 46 वार्डों के लिए 191 नामांकन दाखिल किए थे। जो अब 187 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं। नामांकनों की छंटनी के बाद आज (19 फरवरी को) नाम वापस लिए का समय दिया गया है। इसके बाद 19 फरवरी को दोपहर बाद 3 बजे के बाद से चुनाव चिन्ह अलॉट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके तुरंत बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। मतदान 2 मार्च को सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होगा। वहीं 12 मार्च को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए लोहारू में सबसे ज्यादा उम्मीदवार
लोहारू नगर पालिका में कुल 74 नामांकन हुए हैं। जिनमें से 25 उम्मीदवार प्रधान पद के लिए व 14 वार्डों में 49 उम्मीदवार पार्षद पद के लिए मैदान में थे। छंटनी के बाद पार्षद पद के 48 उम्मीदवार बचे हैं। वहीं बवानीखेड़ा में कुल 92 नामांकन पत्र दाखिल हुए। जिनमें अध्यक्ष पद के लिए 19 व 16 वार्डों में पार्षद पद के लिए 73 उम्मीदवार मैदान थे। छंटनी के बाद पार्षद पद के लिए 71 उम्मीदवार मैदान में हैं। सिवानी में कुल 78 नामांकन भरे गए थे। जहां अध्यक्ष पद के लिए 9 व 16 वार्डों में 69 पार्षद पद के लिए पर्चे भरे। छंटनी के बाद अब 68 पार्षद पद के उम्मीदवार मैदान में हैं। सिवानी नगर पालिका अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित
बता दें कि, सिवानी नगर पालिका का अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि लोहारू और बवानीखेड़ा में सामान्य वर्ग के उम्मीदवार चुनाव लड़ सकेंगे। सिवानी नगर पालिका में 16 वार्ड हैं। जहां 15 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। लोहारू नगर पालिका में 14 वार्डों के लिए 11,075 मतदाता अपना मत डालेंगे। बवानीखेड़ा में 16 वार्डों के लिए 16,785 मतदाताओं का पंजीकरण हुआ है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर