स्वात फ्रेंच बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के वरुण वालिया ने कांस्य पदक जीत कर इतिहास रच दिया है। यह जानकारी स्वात संघ हिमाचल प्रदेश की महासचिव संतोषी शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि, इंडोनेशिया में 24 से 29 जून तक आयोजित हुए 5वें एशियन स्वात (फ्रेंच बॉक्सिंग) चैंपियनशिप में भारतीय टीम में शामिल हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से वरुण वालिया ने कांस्य पदक जीता है। वरुण के कांस्य पदक जीतने से बल्ह उप मंडल के गांव मलवाना में खुशी का माहौल है। वरुण वालिया जूनियर बालक वर्ग-42 किग्रा में इरानी बॉक्सर से सेमीफाइनल राउंड में पराजित हुआ। इस प्रतियोगिता में एशियन देश के भारत, नेपाल, श्रीलंका, बंगलादेश, अफगानिस्तान, ईरान, जापान, चाइना, उज्बेकिस्तान, इंडोनेशिया समेत 16 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। वरुण वालिया को राज्य स्वात संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष और सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं दी है । स्वात फ्रेंच बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के वरुण वालिया ने कांस्य पदक जीत कर इतिहास रच दिया है। यह जानकारी स्वात संघ हिमाचल प्रदेश की महासचिव संतोषी शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि, इंडोनेशिया में 24 से 29 जून तक आयोजित हुए 5वें एशियन स्वात (फ्रेंच बॉक्सिंग) चैंपियनशिप में भारतीय टीम में शामिल हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से वरुण वालिया ने कांस्य पदक जीता है। वरुण के कांस्य पदक जीतने से बल्ह उप मंडल के गांव मलवाना में खुशी का माहौल है। वरुण वालिया जूनियर बालक वर्ग-42 किग्रा में इरानी बॉक्सर से सेमीफाइनल राउंड में पराजित हुआ। इस प्रतियोगिता में एशियन देश के भारत, नेपाल, श्रीलंका, बंगलादेश, अफगानिस्तान, ईरान, जापान, चाइना, उज्बेकिस्तान, इंडोनेशिया समेत 16 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। वरुण वालिया को राज्य स्वात संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष और सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं दी है । हिमाचल | दैनिक भास्कर
