मंडी में संविधान निर्माता डॉक्टर बीआर अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर विभिन्न सामाजिक संस्थाएं एकजुट हो गई हैं। पन्नालाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश कपूर ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। कपूर ने बताया कि प्रतिमा ऐसे स्थान पर स्थापित की जानी चाहिए, जहां से लोगों को प्रेरणा मिल सके। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि शहर के व्यस्त स्थान पर प्रतिमा स्थापित की जाए। संस्थाओं ने चेतावनी दी है कि अगर मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। सोशल मीडिया पर चलाया जाएगा अभियान इस आंदोलन में कई संस्थाएं शामिल होंगी। रैलियां निकाली जाएंगी और प्रशासन को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। राजेश कपूर के अनुसार, पहले सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। मंडी में संविधान निर्माता डॉक्टर बीआर अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर विभिन्न सामाजिक संस्थाएं एकजुट हो गई हैं। पन्नालाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश कपूर ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। कपूर ने बताया कि प्रतिमा ऐसे स्थान पर स्थापित की जानी चाहिए, जहां से लोगों को प्रेरणा मिल सके। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि शहर के व्यस्त स्थान पर प्रतिमा स्थापित की जाए। संस्थाओं ने चेतावनी दी है कि अगर मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। सोशल मीडिया पर चलाया जाएगा अभियान इस आंदोलन में कई संस्थाएं शामिल होंगी। रैलियां निकाली जाएंगी और प्रशासन को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। राजेश कपूर के अनुसार, पहले सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। हिमाचल | दैनिक भास्कर
