महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी उर्फ छोटी मां पर गुरुवार रात हमला हुआ। कुछ लोगों ने आशीर्वाद के बहाने कार रुकवाई और चाकू से हमला कर दिया। वहीं, परमानंद महाराज की गुरुवार को तबीयत बिगड़ी। सीने में दर्द के बाद उन्हें केंद्रीय अस्पताल महाकुंभ लाया गया। यहां उनको ICU में रखा गया। इसके बाद SRN हॉस्पिटल और फिर यहां से एयरलिफ्ट कर उन्हें AIIMS दिल्ली भेजा गया। आज महाकुंभ का 33वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 49.14 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आज भी संगम स्टेशन बंद रखा गया है। 8वीं तक के स्कूल बंद आज-कल बंद रहेंगे। ऑनलाइन क्लास चलेगी। महाकुंभ से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर छोटी मां पर हमला महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी उर्फ छोटी मां पर गुरुवार रात हमला हुआ। उनके तीन शिष्यों पर भी हमला हुआ। सभी को इलाज के लिए महाकुंभ के सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। कल्याणी नंद गिरी अपनी कार में सवार होकर शिविर जा रही थीं। तभी कुछ लोगों ने आशीर्वाद लेने के बहाने हाथ देकर रोका। कल्याणी के गाड़ी से बाहर आते ही उन पर चाकू से हमला कर दिया। बचाने दौड़े शिष्यों पर भी हमला किया गया। 9 फरवरी को परी अखाड़े की जगद्गुरु हिमांगी सखी ने कल्याणी नंद गिरी समेत आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, कौशल्या नंद गिरी पर मारने-पीटने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। परमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी परमानंद महाराज की गुरुवार को तबीयत बिगड़ी। सीने में दर्द के बाद उन्हें केंद्रीय चिकित्सालय महाकुंभ में लाया गया। यहां उनको आईसीयू में रखा गया। इसके बाद SRN यानी स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। यहां से एयरलिफ्ट कर उन्हें AIIMS दिल्ली भेजा। अब तक 49.14 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके
आज महाकुंभ का 33वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 49.14 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आज भी संगम स्टेशन बंद रखा गया है। 8वीं तक के स्कूल बंद आज-कल बंद रहेंगे। ऑनलाइन क्लास चलेगी। गंगा पंडाल में आज से सुरमयी शाम शुरू हो रही है। गंगा पंडाल में बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर, मोहित चौहान, कविता सेठ, नवदीप वडाली सरीखे कलाकारों को सुनने का अवसर मिलेगा। 14 से 17 फरवरी तक महाकुंभ में 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेंगे, आज करीब 15 हजार सफाई कर्मचारी एक साथ घाटों की सफाई करेंगे। तीन दिन होगा अंतरराष्ट्रीय बर्ड फेस्टिवल
महाकुंभ में 16 से 18 फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय बर्ड फेस्टिवल होगा। इसमें लगभग 200 प्रजातियों के पक्षियों का महाकुंभ भी होगा। इसमें लुप्तप्राय इंडियन स्कीमर, फ्लेमिंगो और साइबेरियन क्रेन आदि का दीदार कर सकेंगे। यहां साइबेरिया, मंगोलिया, अफगानिस्तान समेत 10 से अधिक देशों से साइबेरियन पक्षी का भी दीदार होगा। फेस्टिवल के दौरान फोटोग्राफी, पेंटिंग, स्लोगन लेखन, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी समेत अनेक प्रतियोगिताएं होंगी। इनके विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बर्ड फेस्टिवल भारतीय संस्कृति, प्रकृति प्रेम व वैज्ञानिक दृष्टिकोण का अनूठा मिश्रण होगा। महाकुंभ में एक दिन पहले क्या हुआ?
13 फरवरी को महाकुंभ में 2 जगहों पर आग लगी, कोई जनहानि नहीं हुई। एक्टर विवेक ओबेरॉय परिवार के साथ महाकुंभ पहुंचे। एक्टर विक्की कौशल भी पहुंचे। कांग्रेस नेता सचिन पायलट, गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संगम में डुबकी लगाई। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने पूरी कैबिनेट के साथ संगम स्नान किया। महाकुंभ में बनेंगे ये 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड 14 फरवरी को स्वच्छता का रिकॉर्ड : करीब 15 हजार सफाई कर्मचारियों की ओर से एक साथ घाटों की सफाई का अभियान चलाया जाएगा। ऐसे में यह पहला बड़ा रिकॉर्ड कायम होगा। इससे पहले साल 2019 में लगे कुंभ के दौरान 10 हजार सफाई कर्मियों ने सफाई की थी। 15 फरवरी को नदी सफाई अभियान : 300 से ज्यादा लोग संगम के बीच धारा में सफाई करेंगे। ऐसे में यह सबसे बड़ा नदी सफाई अभियान का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। 16 फरवरी को ई-रिक्शा संचालन का रिकॉर्ड : परेड मैदान पर करीब 1000 ई-रिक्शा का संचालन होगा। साल 2019 के कुंभ में शटल बसें चलाई गई थी और इस बार ई-रिक्शा चलाए जाएंगे। ऐसे में यह भी एक रिकॉर्ड होगा। 17 फरवरी को हैंड प्रिंटिंग का रिकॉर्ड : गंगा पंडाल में 8 घंटे में करीब 10 हजार लोग हैंड पेंटिंग बनाकर इतिहास रचेंगे। यह भी एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज होगा। साल 2019 के कुंभ में यह आंकड़ा 5 हजार था। ममता कुलकर्णी 2 दिन बाद फिर महामंडलेश्वर बनीं; इस्तीफा नामंजूर ममता कुलकर्णी 2 दिन बाद फिर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गईं। उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। गुरुवार को वीडियो जारी करते हुए कहा, उनकी गुरु डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। ममता ने दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर महामंडलेश्वर पद छोड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था, किन्नर अखाड़े में लोग आपस में झगड़ रहे हैं। इससे दुखी हूं। दैनिक भास्कर से आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी त्रिपाठी ने कहा, ‘ममता कुलकर्णी को हमने महामंडलेश्वर बनाया था। वह किन्नर अखाड़े में थीं, हैं और आगे भी रहेंगी।’ पढ़ें पूरी खबर… महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी उर्फ छोटी मां पर गुरुवार रात हमला हुआ। कुछ लोगों ने आशीर्वाद के बहाने कार रुकवाई और चाकू से हमला कर दिया। वहीं, परमानंद महाराज की गुरुवार को तबीयत बिगड़ी। सीने में दर्द के बाद उन्हें केंद्रीय अस्पताल महाकुंभ लाया गया। यहां उनको ICU में रखा गया। इसके बाद SRN हॉस्पिटल और फिर यहां से एयरलिफ्ट कर उन्हें AIIMS दिल्ली भेजा गया। आज महाकुंभ का 33वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 49.14 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आज भी संगम स्टेशन बंद रखा गया है। 8वीं तक के स्कूल बंद आज-कल बंद रहेंगे। ऑनलाइन क्लास चलेगी। महाकुंभ से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर छोटी मां पर हमला महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी उर्फ छोटी मां पर गुरुवार रात हमला हुआ। उनके तीन शिष्यों पर भी हमला हुआ। सभी को इलाज के लिए महाकुंभ के सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। कल्याणी नंद गिरी अपनी कार में सवार होकर शिविर जा रही थीं। तभी कुछ लोगों ने आशीर्वाद लेने के बहाने हाथ देकर रोका। कल्याणी के गाड़ी से बाहर आते ही उन पर चाकू से हमला कर दिया। बचाने दौड़े शिष्यों पर भी हमला किया गया। 9 फरवरी को परी अखाड़े की जगद्गुरु हिमांगी सखी ने कल्याणी नंद गिरी समेत आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, कौशल्या नंद गिरी पर मारने-पीटने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। परमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी परमानंद महाराज की गुरुवार को तबीयत बिगड़ी। सीने में दर्द के बाद उन्हें केंद्रीय चिकित्सालय महाकुंभ में लाया गया। यहां उनको आईसीयू में रखा गया। इसके बाद SRN यानी स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। यहां से एयरलिफ्ट कर उन्हें AIIMS दिल्ली भेजा। अब तक 49.14 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके
आज महाकुंभ का 33वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 49.14 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आज भी संगम स्टेशन बंद रखा गया है। 8वीं तक के स्कूल बंद आज-कल बंद रहेंगे। ऑनलाइन क्लास चलेगी। गंगा पंडाल में आज से सुरमयी शाम शुरू हो रही है। गंगा पंडाल में बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर, मोहित चौहान, कविता सेठ, नवदीप वडाली सरीखे कलाकारों को सुनने का अवसर मिलेगा। 14 से 17 फरवरी तक महाकुंभ में 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेंगे, आज करीब 15 हजार सफाई कर्मचारी एक साथ घाटों की सफाई करेंगे। तीन दिन होगा अंतरराष्ट्रीय बर्ड फेस्टिवल
महाकुंभ में 16 से 18 फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय बर्ड फेस्टिवल होगा। इसमें लगभग 200 प्रजातियों के पक्षियों का महाकुंभ भी होगा। इसमें लुप्तप्राय इंडियन स्कीमर, फ्लेमिंगो और साइबेरियन क्रेन आदि का दीदार कर सकेंगे। यहां साइबेरिया, मंगोलिया, अफगानिस्तान समेत 10 से अधिक देशों से साइबेरियन पक्षी का भी दीदार होगा। फेस्टिवल के दौरान फोटोग्राफी, पेंटिंग, स्लोगन लेखन, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी समेत अनेक प्रतियोगिताएं होंगी। इनके विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बर्ड फेस्टिवल भारतीय संस्कृति, प्रकृति प्रेम व वैज्ञानिक दृष्टिकोण का अनूठा मिश्रण होगा। महाकुंभ में एक दिन पहले क्या हुआ?
13 फरवरी को महाकुंभ में 2 जगहों पर आग लगी, कोई जनहानि नहीं हुई। एक्टर विवेक ओबेरॉय परिवार के साथ महाकुंभ पहुंचे। एक्टर विक्की कौशल भी पहुंचे। कांग्रेस नेता सचिन पायलट, गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संगम में डुबकी लगाई। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने पूरी कैबिनेट के साथ संगम स्नान किया। महाकुंभ में बनेंगे ये 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड 14 फरवरी को स्वच्छता का रिकॉर्ड : करीब 15 हजार सफाई कर्मचारियों की ओर से एक साथ घाटों की सफाई का अभियान चलाया जाएगा। ऐसे में यह पहला बड़ा रिकॉर्ड कायम होगा। इससे पहले साल 2019 में लगे कुंभ के दौरान 10 हजार सफाई कर्मियों ने सफाई की थी। 15 फरवरी को नदी सफाई अभियान : 300 से ज्यादा लोग संगम के बीच धारा में सफाई करेंगे। ऐसे में यह सबसे बड़ा नदी सफाई अभियान का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। 16 फरवरी को ई-रिक्शा संचालन का रिकॉर्ड : परेड मैदान पर करीब 1000 ई-रिक्शा का संचालन होगा। साल 2019 के कुंभ में शटल बसें चलाई गई थी और इस बार ई-रिक्शा चलाए जाएंगे। ऐसे में यह भी एक रिकॉर्ड होगा। 17 फरवरी को हैंड प्रिंटिंग का रिकॉर्ड : गंगा पंडाल में 8 घंटे में करीब 10 हजार लोग हैंड पेंटिंग बनाकर इतिहास रचेंगे। यह भी एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज होगा। साल 2019 के कुंभ में यह आंकड़ा 5 हजार था। ममता कुलकर्णी 2 दिन बाद फिर महामंडलेश्वर बनीं; इस्तीफा नामंजूर ममता कुलकर्णी 2 दिन बाद फिर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गईं। उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। गुरुवार को वीडियो जारी करते हुए कहा, उनकी गुरु डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। ममता ने दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर महामंडलेश्वर पद छोड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था, किन्नर अखाड़े में लोग आपस में झगड़ रहे हैं। इससे दुखी हूं। दैनिक भास्कर से आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी त्रिपाठी ने कहा, ‘ममता कुलकर्णी को हमने महामंडलेश्वर बनाया था। वह किन्नर अखाड़े में थीं, हैं और आगे भी रहेंगी।’ पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
महाकुंभ में महामंडलेश्वर छोटी मां पर हमला:आशीर्वाद के बहाने कार रुकवाई, चाकू मारे; परमानंद की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली एयरलिफ्ट
