महेंद्रगढ़ में एक ओर आरोपी गिरफ्तार:जान से मारने की नियत से फायरिंग की, कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर

महेंद्रगढ़ में एक ओर आरोपी गिरफ्तार:जान से मारने की नियत से फायरिंग की, कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जान से मारने की नियत से फायर करने के मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार। आपसी रंजीत को लेकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया।
गाड़ी रुकवाकर जान से मारने की नियत से फायर करने के मामले में सीआईए महेंद्रगढ़ और थाना सदर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीमों ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोमबीर वासी घिलोठ रोहतक के रूप में हुई है।
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पता लगाया कि आरोपियों ने आपसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में पुलिस द्वारा पांच आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया था। शिकायतकर्ता राहुल वासी खातोद ने थाना सदर महेंद्रगढ़ में शिकायत देते हुए बताया कि वह खेती–बाड़ी का काम करता है। अपने खेत से लेबर लेने कैम्पर गाड़ी लेकर खेत जा रहा था, रास्ते में एक बुलेरो गाड़ी उसके पीछे लग गई। वह अपनी गाड़ी मोड़कर गांव की तरफ निकल गया। गांव खातोद में बुलेरो गाड़ी उसकी गाड़ी के सामने आके रुकी। वह कैंपर गाड़ी से उतर कर भाग गया बुलेरो गाड़ी से कुछ लड़के उतरे, जिनमें से एक के हाथ में अवैध हथियार था। शिकायतकर्ता अपनी कैम्पर गाड़ी से उतरकर भाग गया। आरोपियों ने जान से मारने की नियत से उसपर फायर किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जान से मारने की नियत से फायर करने के मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार। आपसी रंजीत को लेकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया।
गाड़ी रुकवाकर जान से मारने की नियत से फायर करने के मामले में सीआईए महेंद्रगढ़ और थाना सदर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीमों ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोमबीर वासी घिलोठ रोहतक के रूप में हुई है।
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पता लगाया कि आरोपियों ने आपसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में पुलिस द्वारा पांच आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया था। शिकायतकर्ता राहुल वासी खातोद ने थाना सदर महेंद्रगढ़ में शिकायत देते हुए बताया कि वह खेती–बाड़ी का काम करता है। अपने खेत से लेबर लेने कैम्पर गाड़ी लेकर खेत जा रहा था, रास्ते में एक बुलेरो गाड़ी उसके पीछे लग गई। वह अपनी गाड़ी मोड़कर गांव की तरफ निकल गया। गांव खातोद में बुलेरो गाड़ी उसकी गाड़ी के सामने आके रुकी। वह कैंपर गाड़ी से उतर कर भाग गया बुलेरो गाड़ी से कुछ लड़के उतरे, जिनमें से एक के हाथ में अवैध हथियार था। शिकायतकर्ता अपनी कैम्पर गाड़ी से उतरकर भाग गया। आरोपियों ने जान से मारने की नियत से उसपर फायर किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर