हरियाणा के महेंद्रगढ़ में रेलवे की तरफ से महाकुंभ के लिए स्पेशल दो ट्रेनों का संचालन आज से किया गया है। यह दोनों ट्रेन बीकानेर और जोधपुर से स्पेशल ट्रेन महाकुंभ के लिए आवागमन करेंगी। महाकुंभ के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं। दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा ने बताया कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र के श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन महाकुंभ प्रयागराज के लिए किया गया है। महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन से पहली 5 फरवरी को गाड़ी संख्या 48013 भगत की कोठी से पाटलिपुत्र वाया महेंद्रगढ़ संचालन की गई है। महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। इन ट्रेनों का ठहराव लोहारू रेलवे स्टेशन के बाद महेंद्रगढ़ और सतनाली रेलवे स्टेशनों पर होगा। बीकानेर से शाम 7 बजे रवाना होगी महाकुंभ के लिए महेंद्रगढ़ क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन आवागमन कर हैं। इन दोनों गाड़ियों की दो-दो ट्रिप लगाई जाएगी। गाड़ी संख्या 04721 और 22 बीकानेर से शाम 7 बजे रवाना होगी। जो लोहारू रेलवे स्टेशन पर रात 12:25 बजे, सतनाली रात 12:42 बजे, महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर 1:02 बजे, रेवाड़ी 2:45 बजे, दिल्ली 4:50 बजे होते हुए प्रयागराज शाम 6:25 बजे उसके बाद पाटलिपुत्र रात 2 बजे पहुंचेगी। पाटलिपुत्र से यही गाड़ी सुबह 4:30 बजे वापस रवाना होगी वहीं पाटलिपुत्र से यही गाड़ी सुबह 4:30 बजे रवाना होगी, प्रयागराज दोपहर 12:05 बजे पहुंचेगी, दिल्ली रात 12:25 बजे, रेवाड़ी 2:45 बजे, महेंद्रगढ़ 3:40 बजे पहुंचेगी, लोहारू 4:40 बजे व बीकानेर सुबह 11:30 बजे पहुंचेंगी । गाड़ी संख्या 0472, 8 फरवरी को जाएंगी तथा 10 फरवरी 04722 वापस आएंगी। वहीं 15 फरवरी को गाड़ी संख्या 04721 जाएंगी और गाड़ी संख्या 04722 , 17 फरवरी को वापस आएंगी। दूसरी गाड़ी 5 फरवरी को भगत की कोठी से रवाना होगी दूसरी गाड़ी संख्या 48013 और 14 भगत की कोठी से पाटलिपुत्र वाया महेंद्रगढ़ होते हुए 5 फरवरी को रवाना होगी। भगत की कोठी जोधपुर से शाम 4 बजे रवाना होगी। लोहारू रेलवे स्टेशन पर रात 12:25 बजे, महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर 1:02 बजे, रेवाड़ी 2:45 बजे, प्रयागराज में शाम 6:25 बजे तथा पाटलिपुत्र रात 2 बजे पहुंचेगी। 7 फरवरी को 48014 वापसी पर इन्हीं स्टेशनों से होते हुए आएंगी। गाड़ी संख्या 04815-16, 22 फरवरी को रवाना होगी जो इसी रूट से होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी तथा 24 फरवरी को 04816 गाड़ी संख्या इसी रूट से वापस होते हुए जोधपुर जाएंगी। रेलमंत्री से इन गाड़ियों को स्थायी चलाने की मांग दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा ने महाकुंभ के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनों के लिए रेलवे का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने रेलमंत्री से इन गाड़ियों को स्थायी चलाने की मांग की है। इन रूट पर प्रतिदिन लंबी दूरी की कोई रेल सेवा नहीं है। इससे क्षेत्र के लोगों को इन ट्रेनों के संचालन से फायदा मिलेगा। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में रेलवे की तरफ से महाकुंभ के लिए स्पेशल दो ट्रेनों का संचालन आज से किया गया है। यह दोनों ट्रेन बीकानेर और जोधपुर से स्पेशल ट्रेन महाकुंभ के लिए आवागमन करेंगी। महाकुंभ के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं। दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा ने बताया कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र के श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन महाकुंभ प्रयागराज के लिए किया गया है। महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन से पहली 5 फरवरी को गाड़ी संख्या 48013 भगत की कोठी से पाटलिपुत्र वाया महेंद्रगढ़ संचालन की गई है। महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। इन ट्रेनों का ठहराव लोहारू रेलवे स्टेशन के बाद महेंद्रगढ़ और सतनाली रेलवे स्टेशनों पर होगा। बीकानेर से शाम 7 बजे रवाना होगी महाकुंभ के लिए महेंद्रगढ़ क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन आवागमन कर हैं। इन दोनों गाड़ियों की दो-दो ट्रिप लगाई जाएगी। गाड़ी संख्या 04721 और 22 बीकानेर से शाम 7 बजे रवाना होगी। जो लोहारू रेलवे स्टेशन पर रात 12:25 बजे, सतनाली रात 12:42 बजे, महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर 1:02 बजे, रेवाड़ी 2:45 बजे, दिल्ली 4:50 बजे होते हुए प्रयागराज शाम 6:25 बजे उसके बाद पाटलिपुत्र रात 2 बजे पहुंचेगी। पाटलिपुत्र से यही गाड़ी सुबह 4:30 बजे वापस रवाना होगी वहीं पाटलिपुत्र से यही गाड़ी सुबह 4:30 बजे रवाना होगी, प्रयागराज दोपहर 12:05 बजे पहुंचेगी, दिल्ली रात 12:25 बजे, रेवाड़ी 2:45 बजे, महेंद्रगढ़ 3:40 बजे पहुंचेगी, लोहारू 4:40 बजे व बीकानेर सुबह 11:30 बजे पहुंचेंगी । गाड़ी संख्या 0472, 8 फरवरी को जाएंगी तथा 10 फरवरी 04722 वापस आएंगी। वहीं 15 फरवरी को गाड़ी संख्या 04721 जाएंगी और गाड़ी संख्या 04722 , 17 फरवरी को वापस आएंगी। दूसरी गाड़ी 5 फरवरी को भगत की कोठी से रवाना होगी दूसरी गाड़ी संख्या 48013 और 14 भगत की कोठी से पाटलिपुत्र वाया महेंद्रगढ़ होते हुए 5 फरवरी को रवाना होगी। भगत की कोठी जोधपुर से शाम 4 बजे रवाना होगी। लोहारू रेलवे स्टेशन पर रात 12:25 बजे, महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर 1:02 बजे, रेवाड़ी 2:45 बजे, प्रयागराज में शाम 6:25 बजे तथा पाटलिपुत्र रात 2 बजे पहुंचेगी। 7 फरवरी को 48014 वापसी पर इन्हीं स्टेशनों से होते हुए आएंगी। गाड़ी संख्या 04815-16, 22 फरवरी को रवाना होगी जो इसी रूट से होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी तथा 24 फरवरी को 04816 गाड़ी संख्या इसी रूट से वापस होते हुए जोधपुर जाएंगी। रेलमंत्री से इन गाड़ियों को स्थायी चलाने की मांग दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा ने महाकुंभ के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनों के लिए रेलवे का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने रेलमंत्री से इन गाड़ियों को स्थायी चलाने की मांग की है। इन रूट पर प्रतिदिन लंबी दूरी की कोई रेल सेवा नहीं है। इससे क्षेत्र के लोगों को इन ट्रेनों के संचालन से फायदा मिलेगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
हरियाणा की महिला को मिलेगा नेशनल गोपाल रत्न अवॉर्ड:9 गायों से शुरू किया था फार्म, अब 350 से ज्यादा, 12 देशों में जाता है देसी घी
हरियाणा की महिला को मिलेगा नेशनल गोपाल रत्न अवॉर्ड:9 गायों से शुरू किया था फार्म, अब 350 से ज्यादा, 12 देशों में जाता है देसी घी हरियाणा के झज्जर के फरमाण गांव की रेणु सांगवान को 26 नवंबर को राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार नीति आयोग और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR) पूसा के सहयोग से दिया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री लल्लन यादव और गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे। यह पुरस्कार भी देश में पहली बार किसी महिला को दिया जाएगा। रेणु को मिलियनेयर फार्मर ऑफ इंडिया अवॉर्ड के लिए भी चुना गया है। रेणु के पति कृष्ण पहलवान का साल 2018 में निधन हो गया था। इसके बाद रेणु ने पति के सपने को पूरा करने की ठानी। इसके लिए पहले बेटे विनय को वेटनरी का कोर्स कराया। फिर 9 देसी गायों के साथ गोकुल फार्म श्री कृष्ण गोधाम की संस्था बनाकर गोपालन शुरू किया। अब उनके पास 350 गोवंश हैं। अब हर दिन करीब 750 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। इनकी गायों का दूध दिल्ली में 120 रुपए प्रति लीटर बिकता है। घी भी 12 देशों को भेजा जाता है। यहां गायों को बांसुरी की धुन सुनाई जाती है खुले बाड़े में रखी जाती हैं गायें
गोकुल फार्म श्री कृष्ण गोधाम की गायों को खुले बाड़े में रखा जाता है। उन्हें उनके ही खेतों में तैयार किया गया हरा चारा दिया जाता है। इसके अलावा गायों को रोजाना 300 एकड़ से अधिक की पंचायती जमीन पर चराने के लिए भी ले जाया जाता है। गाय को चारा खिलाने और बाहर निकालने के समय बांसुरी की धुन बजाई जाती है। इस समय गोशाला में हरियाणवी, साहीवाल, थारपारकर, राठी और गिर नस्ल की गायें हैं। प्रेरित होकर 20 लोगों ने शुरू किया गोपालन
उनके काम से प्रेरित होकर आसपास के गांव के 20 लोगों ने भी गोपालन शुरू किया। उनके पास 500 गायें हैं। रेनू सांगवान को मिलियनेयर फार्मर ऑफ इंडिया अवॉर्ड 2024 के लिए भी चुना गया है। 12 देशों में जाता है देसी घी
रेनू विलोना विधि से गाय का घी तैयार करती हैं। इसे ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, जर्मनी, अमेरिका और फिलीपींस जैसे 12 देशों में 3500 रुपए प्रति किलो के हिसाब से घी बेचा जाता है। सालाना टर्नओवर करीब 3-4 करोड़ रुपए है। गोसंरक्षण और गोपालन का लक्ष्य
रेनू सांगवान ने बताया कि हमारा अगला लक्ष्य गो संरक्षण और गोपालन है। इसके लिए हम हर गांव में गोपालन के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे। —————————– हरियाणा से जुड़ी खबर भी पढ़ें… डेयरी से करोड़पति बना हरियाणा का युवक, एक गाय 67 लीटर दूध दे रही जीवन में लक्ष्य बनाकर चलें तो मुकाम हासिल हो ही जाता है, इस कहावत को करनाल के गुढा गांव के रहने वाले गुरमेश उर्फ डिम्पल दहिया (35) ने सच साबित किया है। आठवीं क्लास पास करने के बाद जब गुरमेश ने पढ़ाई छोड़ी तो कई लोगों ने उनका मजाक उड़ाया, कई लोगों ने उनसे ये तक कहा कि वो जीवन में कुछ नहीं कर पाएंगे, लेकिन आज गुरमेश डेयरी फार्मिंग के जरिए करोड़पति बन गए हैं। पूरी खबर पढ़ें
हरियाणा CM आवास पर बवाल,VIDEO:प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़े; पुलिस का लाठीचार्ज-धक्कामुक्की, कई कर्मचारी घायल
हरियाणा CM आवास पर बवाल,VIDEO:प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़े; पुलिस का लाठीचार्ज-धक्कामुक्की, कई कर्मचारी घायल हरियाणा में पूरे राज्य के अनुबंध (कच्चे) बिजली कर्मचारियों ने करनाल में CM आवास के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन किया। वे CM आवास की तरफ जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पहले ही रोक लिया। गुस्साए कर्मचारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ जमकर धक्कामुक्की हुई। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए हलका लाठीचार्ज भी किया। जिसमें कई कर्मचारी घायल हो गए। इसके बाद कर्मचारी वहीं धरने पर बैठ गए हैं। सैकड़ों की संख्या में ये कर्मचारी सुबह करनाल के सेक्टर 12 के पार्क में जमा हुए थे। जिसके बाद शाम करीब 5 बजे वह सीएम आवास की तरफ बढ़े तो पुलिस ने रोक लिया। देर शाम प्रशासन और संगठन के नेताओं के बीच मीटिंग हुई। जिसमें तय किया गया कि 31 जुलाई को सीएम नायब सैनी के साथ उनकी चंडीगढ़ में मीटिंग होगी। जिसके बाद कर्मचारियों ने ऐलान किया कि वे तब तक करनाल जिला सचिवालय के बाहर प्रदर्शन पर बैठे रहेंगे। पुलिस और कर्मचारियों के बीच भिड़ंत की PHOTOS.. कर्मचारियों के प्रदर्शन, पुलिस लाठीचार्ज से जुड़े अपडेट्स पढ़ें…
फरीदाबाद में युवक की पिटाई का VIDEO:गली में गिरा कर डडों से बुरी तरह पीटा; पड़ोसियों से है पुरानी रंजिश
फरीदाबाद में युवक की पिटाई का VIDEO:गली में गिरा कर डडों से बुरी तरह पीटा; पड़ोसियों से है पुरानी रंजिश हरियाणा के फरीदाबाद में एक व्यक्ति द्वारा एक युवक को डंडों से बुरी तरह पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। विवाद एक महिला द्वारा गाली गलौज करने पर शुरू हुआ था। पुलिस ने भी शिकायत के बाद केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में जहां एक व्यक्ति युवक पर डंडे से प्रहार कर रहा है, वहीं एक महिला भी हाथ में डंडा लिए दिखाई देती है। बल्लभगढ़ स्थित हरी विहार इलाके में रहने वाले प्रदीप ने बताया कि 15 नवंबर को सुबह अपने घर के अंदर था। तभी पड़ोस में घर के सामने रहने वाली एक महिला ने उनको गालियां देनी शुरू कर दी। महिला से उनकी पहले से ही रंजिश चली आ रही है। उसने गली में आकर विरोध किया तो महिला ने घर में घुसकर उसे डंडा मार दिया। फिर उसके तीन बेटे व बहू झगड़े पर उतारू हो गए। उसके साथ गाली गलौज करने लगे। प्रदीप ने बताया कि इसके बाद वह उनसे बात करने के लिए गली में पहुंचा तो वहां पर अजय, विजय और प्रमोद सहित उसके घर की दोनों महिलाओं ने भी उस पर हमला कर दिया। इसके चलते उसे काफी गंभीर चोट आई हैं। उसको डंडे से बुरी तरह से पीटा गया। वह जमीन पर गिर गया तो वे उसे मरा हुआ समझकर छोड़ कर चले गए। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। युवक ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले भी झगड़े का केस कोर्ट में चल रहा है। उन्होंने इस झगड़े से पहले भी पुलिस में शिकायत दी थी कि पड़ोसियों से उसे जान का खतरा है, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। प्रदीप की मां सविता भी पुलिस की कार्य शैली से खासी नाराज है। उनका कहना है कि यदि पुलिस उनकी दी शिकायत पर पहले ही कार्रवाई कर देती तो आज उनके बेटे की जान के साथ न बनती। बल्लभगढ़ में थाना आदर्श नगर के SHO हरिकिशन ने बताया कि घटना बीते 15 नवंबर की है। घायल प्रदीप की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।ऋ