पंजाब के मलेरकोटला में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, मॉडल व एक्टर अदनान अली खान पर दो दर्जन से अधिक व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। लोगों ने उन्हें बचाया। घायल अवस्था में वे खुद अस्पताल पहुंचे और अपना इलाज शुरू करवाया। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी वीडियो डाल पंजाब सरकार से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, आरोप लगाया है कि पंजाब पुलिस ने हल्की FIR दर्ज की। अदनान अली ने जानकारी दी कि वे मॉडल के साथ-साथ मुस्लिम टाइगर्स फोर्स पंजाब के अध्यक्ष भी हैं। उनका मुख्य उद्देश्य वक्फ संपत्तियों को भू-माफियाओं से मुक्त कराना है। विशेष रूप से मुस्लिम भू-माफियाओं से, जिन्होंने मस्जिदों/ईदगाहों सहित वक्फ भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। हाल ही में उन्होंने रायकोट शहर में एक मस्जिद को मुक्त कराया और उस पर कब्जा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई। इससे भू-माफिया नाराज हो गए और 17 जुलाई को उन्होंने मारने के लिए हमला किया। दो दर्जन से अधिक लोग हमला करने पहुंचे अदनान अली ने बताया कि वे मलेरकोटला में बीती शाम मार्केट में कोई लैटर टाइप करवाने गए थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तकरीबन 25 लोगों ने अकेले उन पर तेज धार वाले हथियारों से हमला किया। आरोपियों के कूल्हों में रिवॉल्वर भी थी। उनका मुख्य उद्देश्य मर्डर करना था। आरोपियों ने उनका कान काट दिया। सिर और कान पर 16 टांके लगे हैं। पसलियों में गंभीर आंतरिक चोटें आईं और उनका अब अस्पताल में इलाज चल रहा है। ट्रिमर साथ लेकर आए थे आरोपी अदनान अली ने बताया कि आरोपी अपने साथ ट्रिमर लेकर आए थे। हमले के समय आरोपियों ने ट्रिमर के साथ उनकी दाड़ी ट्रिम कर दी और आधी मूंछें भी काट दीं। उनका मकसद मॉडलिंग करियर को नुकसान पहुंचाना था। दो घंटे में आरोपियों को छोड़ा अदनान अली ने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि उन्हें मारने वालों पर पुलिस ने BNS की धारा 323/324 लगाई। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा भी, लेकिन दो घंटे के भीतर ही उन्हें बेल पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने जानबूझ कर कमजोर FIR दर्ज की, ताकि उन्हें आसानी से बेल मिल सके है। MLR के आधार पर हुई FIR डीएसपी मलेरकोटला गुरदेव सिंह ने बताया कि अदनान अली पर हमले की सूचना हमें मिली थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। कुछ ही देर में आरोपियों को भी पकड़ लिया। उन पर अस्पताल से मिली MLR के आधार पर FIR दर्ज की गई है। एसएचओ सुरिंदर कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है। पंजाब के मलेरकोटला में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, मॉडल व एक्टर अदनान अली खान पर दो दर्जन से अधिक व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। लोगों ने उन्हें बचाया। घायल अवस्था में वे खुद अस्पताल पहुंचे और अपना इलाज शुरू करवाया। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी वीडियो डाल पंजाब सरकार से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, आरोप लगाया है कि पंजाब पुलिस ने हल्की FIR दर्ज की। अदनान अली ने जानकारी दी कि वे मॉडल के साथ-साथ मुस्लिम टाइगर्स फोर्स पंजाब के अध्यक्ष भी हैं। उनका मुख्य उद्देश्य वक्फ संपत्तियों को भू-माफियाओं से मुक्त कराना है। विशेष रूप से मुस्लिम भू-माफियाओं से, जिन्होंने मस्जिदों/ईदगाहों सहित वक्फ भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। हाल ही में उन्होंने रायकोट शहर में एक मस्जिद को मुक्त कराया और उस पर कब्जा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई। इससे भू-माफिया नाराज हो गए और 17 जुलाई को उन्होंने मारने के लिए हमला किया। दो दर्जन से अधिक लोग हमला करने पहुंचे अदनान अली ने बताया कि वे मलेरकोटला में बीती शाम मार्केट में कोई लैटर टाइप करवाने गए थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तकरीबन 25 लोगों ने अकेले उन पर तेज धार वाले हथियारों से हमला किया। आरोपियों के कूल्हों में रिवॉल्वर भी थी। उनका मुख्य उद्देश्य मर्डर करना था। आरोपियों ने उनका कान काट दिया। सिर और कान पर 16 टांके लगे हैं। पसलियों में गंभीर आंतरिक चोटें आईं और उनका अब अस्पताल में इलाज चल रहा है। ट्रिमर साथ लेकर आए थे आरोपी अदनान अली ने बताया कि आरोपी अपने साथ ट्रिमर लेकर आए थे। हमले के समय आरोपियों ने ट्रिमर के साथ उनकी दाड़ी ट्रिम कर दी और आधी मूंछें भी काट दीं। उनका मकसद मॉडलिंग करियर को नुकसान पहुंचाना था। दो घंटे में आरोपियों को छोड़ा अदनान अली ने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि उन्हें मारने वालों पर पुलिस ने BNS की धारा 323/324 लगाई। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा भी, लेकिन दो घंटे के भीतर ही उन्हें बेल पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने जानबूझ कर कमजोर FIR दर्ज की, ताकि उन्हें आसानी से बेल मिल सके है। MLR के आधार पर हुई FIR डीएसपी मलेरकोटला गुरदेव सिंह ने बताया कि अदनान अली पर हमले की सूचना हमें मिली थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। कुछ ही देर में आरोपियों को भी पकड़ लिया। उन पर अस्पताल से मिली MLR के आधार पर FIR दर्ज की गई है। एसएचओ सुरिंदर कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है। पंजाब | दैनिक भास्कर
