मोगा में एक्टिवा और बाइक की आमने-सामने टक्कर:4 लोग गंभीर रूप से घायल, सड़क पार करते समय घबरा गए थे एक्टिवा सवार बुजुर्ग

मोगा में एक्टिवा और बाइक की आमने-सामने टक्कर:4 लोग गंभीर रूप से घायल, सड़क पार करते समय घबरा गए थे एक्टिवा सवार बुजुर्ग

पंजाब के मोगा में एक एक्टिवा और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल हुए बुजुर्ग दंपती की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें फरीदकोट के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसा गांव जोगेवाला के पास हुआ। पीड़ित लखविंदर सिंह के अनुसार, वह अपने साथी अर्शदीप सिंह के साथ बाइक पर मोगा की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक्टिवा पर सवार एक बुजुर्ग दंपती सड़क पार करने लगे। बाइक को देखकर घबराहट में वे सड़क के बीच में ही रुक गए, जिससे दोनों गाड़ियों में टक्कर हो गई। सरकारी अस्पताल मोगा की डॉक्टर नवप्रीत कौर ने बताया कि घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल लाया गया। एक्टिवा पर सवार दर्शन सिंह और उनकी पत्नी सुखदेव कौर के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए फरीदकोट रेफर किया गया है। बाइक सवार दोनों युवकों का इलाज मोगा के सरकारी अस्पताल में जारी है। पंजाब के मोगा में एक एक्टिवा और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल हुए बुजुर्ग दंपती की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें फरीदकोट के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसा गांव जोगेवाला के पास हुआ। पीड़ित लखविंदर सिंह के अनुसार, वह अपने साथी अर्शदीप सिंह के साथ बाइक पर मोगा की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक्टिवा पर सवार एक बुजुर्ग दंपती सड़क पार करने लगे। बाइक को देखकर घबराहट में वे सड़क के बीच में ही रुक गए, जिससे दोनों गाड़ियों में टक्कर हो गई। सरकारी अस्पताल मोगा की डॉक्टर नवप्रीत कौर ने बताया कि घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल लाया गया। एक्टिवा पर सवार दर्शन सिंह और उनकी पत्नी सुखदेव कौर के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए फरीदकोट रेफर किया गया है। बाइक सवार दोनों युवकों का इलाज मोगा के सरकारी अस्पताल में जारी है।   पंजाब | दैनिक भास्कर