मोहाली में फर्जी IAS गिरफ्तार:राजस्थान का रहने वाला, कार पर लिखा भारत सरकार, नौकरी के नाम पर करता है ठगी

मोहाली में फर्जी IAS गिरफ्तार:राजस्थान का रहने वाला, कार पर लिखा भारत सरकार, नौकरी के नाम पर करता है ठगी

पंजाब के मोहाली में पुलिस ने एक फर्जी IAS अधिकारी को काबू किया है। जो पूरी तरह असली IAS अधिकारी की तरह इलाके में निकलता था। कार पर बाकायदा भारत सरकार लिखी हुई प्लेट लगा कर चलता था। आरोपी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता है। आरोपी की पहचान राजस्थान के रहने वाले पवन कुमार के रूप में हुई है। मोहाली के थाना फेज-एक की पुलिस ने केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पता चला है कि वह दो लोगों को नौकरी दिलाने के लिए लेकर आया हुआ था। होटल में ठहरता था आरोपी, व्यवहार से खुली पोल पुलिस जांच में पता चला है कि बाहरी राज्यों के लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर पहले मोहाली लेकर आता था। वहीं, बढ़िया होटल में ठहरता था। लोगों को अपने अच्छे लिंक दिखाता था। कोई उस पर संदेह नहीं कर पाता था। लेकिन इस बार वह अपने व्यवहार की वजह से आफत में ही आ गया। पता चला है कि जिस होटल में वह ठहरा हुआ था। वहां पर कुछ लोगों को लेकर आया हुआ था। इसी बीच लोगों से उसकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई। जिससे वहां के होटल मुलाजिमों को उस पर संदेह हो गया। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने इसे हिरासत में लिया है। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…. पंजाब के मोहाली में पुलिस ने एक फर्जी IAS अधिकारी को काबू किया है। जो पूरी तरह असली IAS अधिकारी की तरह इलाके में निकलता था। कार पर बाकायदा भारत सरकार लिखी हुई प्लेट लगा कर चलता था। आरोपी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता है। आरोपी की पहचान राजस्थान के रहने वाले पवन कुमार के रूप में हुई है। मोहाली के थाना फेज-एक की पुलिस ने केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पता चला है कि वह दो लोगों को नौकरी दिलाने के लिए लेकर आया हुआ था। होटल में ठहरता था आरोपी, व्यवहार से खुली पोल पुलिस जांच में पता चला है कि बाहरी राज्यों के लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर पहले मोहाली लेकर आता था। वहीं, बढ़िया होटल में ठहरता था। लोगों को अपने अच्छे लिंक दिखाता था। कोई उस पर संदेह नहीं कर पाता था। लेकिन इस बार वह अपने व्यवहार की वजह से आफत में ही आ गया। पता चला है कि जिस होटल में वह ठहरा हुआ था। वहां पर कुछ लोगों को लेकर आया हुआ था। इसी बीच लोगों से उसकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई। जिससे वहां के होटल मुलाजिमों को उस पर संदेह हो गया। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने इसे हिरासत में लिया है। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है….   पंजाब | दैनिक भास्कर