यमुनानगर की जनसभा में सीएम नायब सैनी बोले:हुड्डा-केजरीवाल का टूटा घमंड, पीएम मोदी ने हरियाणा-दिल्ली में बनाई भाजपा सरकार

यमुनानगर की जनसभा में सीएम नायब सैनी बोले:हुड्डा-केजरीवाल का टूटा घमंड, पीएम मोदी ने हरियाणा-दिल्ली में बनाई भाजपा सरकार

हरियाणा के यमुनानगर जिले की जगाधरी अनाज मंडी में आयोजित जनसभा में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधानसभा चुनाव में लग रहा था कि कांग्रेस की सरकार बनेगी, लेकिन आज उनका कहीं पता नहीं है। दिल्ली में केजरीवाल को मिला करारा जवाब मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को भी करारा जवाब मिला है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को अहंकार हो गया था और वह प्रधानमंत्री को ललकारने की गलती कर बैठे, जिसका खामियाजा आम आदमी पार्टी को भुगतना पड़ा है। अब दिल्ली में भाजपा की सरकार बन गई है। कांग्रेस पूर्व विधायक भाजपा में शामिल कार्यक्रम में एक बड़ी राजनीतिक घटना भी हुई, जहां दो बार के कांग्रेस विधायक रहे बिशन लाल सैनी ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। इस मौके पर यमुनानगर नगर निगम चुनाव के लिए मेयर पद की उम्मीदवार सुमन बहमनी और 22 नगर पार्षदों को टिकट वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने देश के लोगों से जो वादे किए, उन्हें पूरा किया है। यह मोदी की गारंटी है कि आज देश में चहुंमुखी विकास हो रहा है। हरियाणा के यमुनानगर जिले की जगाधरी अनाज मंडी में आयोजित जनसभा में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधानसभा चुनाव में लग रहा था कि कांग्रेस की सरकार बनेगी, लेकिन आज उनका कहीं पता नहीं है। दिल्ली में केजरीवाल को मिला करारा जवाब मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को भी करारा जवाब मिला है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को अहंकार हो गया था और वह प्रधानमंत्री को ललकारने की गलती कर बैठे, जिसका खामियाजा आम आदमी पार्टी को भुगतना पड़ा है। अब दिल्ली में भाजपा की सरकार बन गई है। कांग्रेस पूर्व विधायक भाजपा में शामिल कार्यक्रम में एक बड़ी राजनीतिक घटना भी हुई, जहां दो बार के कांग्रेस विधायक रहे बिशन लाल सैनी ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। इस मौके पर यमुनानगर नगर निगम चुनाव के लिए मेयर पद की उम्मीदवार सुमन बहमनी और 22 नगर पार्षदों को टिकट वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने देश के लोगों से जो वादे किए, उन्हें पूरा किया है। यह मोदी की गारंटी है कि आज देश में चहुंमुखी विकास हो रहा है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर