यमुनानगर में कंपनी कर्मचारी की मौत:ड्यूटी से लौटते समय हुई बाइक खराब, कच्चे रास्ते पर मिला शव, सिर पर चोट के निशान

यमुनानगर में कंपनी कर्मचारी की मौत:ड्यूटी से लौटते समय हुई बाइक खराब, कच्चे रास्ते पर मिला शव, सिर पर चोट के निशान

यमुनानगर के साढ़ौरा क्षेत्र में एक कंपनी कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बकाला गांव निवासी प्रिंस के रूप में हुई है। प्रिंस हिमाचल प्रदेश के कालाअम्ब स्थित जय भारत सरिया कंपनी में एनसीसी ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम 7 बजे प्रिंस फैक्ट्री से छुट्टी के बाद अपने घर जा रहा था। रास्ते में वह अपनी बाइक मैकेनिक से ठीक करवाने रुका। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। देर होने पर परिजनों ने उसे फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान बाद में असगरपुर गांव के पास कराल घाट के कच्चे रास्ते पर प्रिंस का शव मिला। मृतक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। ऐसा प्रतीत होता है कि उस पर रॉड से हमला किया गया। घटनास्थल से एक छोटा चाकू भी बरामद हुआ है। मामले की जांच में जुटी पुलिस साढ़ौरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यमुनानगर के साढ़ौरा क्षेत्र में एक कंपनी कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बकाला गांव निवासी प्रिंस के रूप में हुई है। प्रिंस हिमाचल प्रदेश के कालाअम्ब स्थित जय भारत सरिया कंपनी में एनसीसी ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम 7 बजे प्रिंस फैक्ट्री से छुट्टी के बाद अपने घर जा रहा था। रास्ते में वह अपनी बाइक मैकेनिक से ठीक करवाने रुका। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। देर होने पर परिजनों ने उसे फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान बाद में असगरपुर गांव के पास कराल घाट के कच्चे रास्ते पर प्रिंस का शव मिला। मृतक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। ऐसा प्रतीत होता है कि उस पर रॉड से हमला किया गया। घटनास्थल से एक छोटा चाकू भी बरामद हुआ है। मामले की जांच में जुटी पुलिस साढ़ौरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर