यमुनानगर में फैक्ट्री कर्मी ने किया सुसाइड:शराब पीने का आदी, कलाई की काटी नस, दो बेटियों का पिता था

यमुनानगर में फैक्ट्री कर्मी ने किया सुसाइड:शराब पीने का आदी, कलाई की काटी नस, दो बेटियों का पिता था

हरियाणा के यमुनानगर जिले के गुलाब नगर बाईपास कैंप में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां रहने वाले 30 वर्षीय इलियास अली ने कलाई की नस काटकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाज के दौरान मृत घोषित इलियास इज्जेक फैक्ट्री में फिटर का काम करता था। मृतक की पत्नी का नाम इमराना है और उनकी दो बेटियां हैं। वह किराए के मकान में रहता था। पुलिस चौकी इंचार्ज जसवंत सिंह के अनुसार देर रात इलेक्शन ड्यूटी के बाद उन्हें सिविल हॉस्पिटल से सूचना मिली। इलियास को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। मानसिक रूप से परेशान रहता था पुलिस की जांच में सामने आया कि इलियास शराब का आदी था और मानसिक रूप से परेशान रहता था। वह इससे पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला इलियास कई वर्षों से परिवार के साथ यमुनानगर में रह रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने मामले में कोई बयान देने से इनकार कर दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। हरियाणा के यमुनानगर जिले के गुलाब नगर बाईपास कैंप में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां रहने वाले 30 वर्षीय इलियास अली ने कलाई की नस काटकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाज के दौरान मृत घोषित इलियास इज्जेक फैक्ट्री में फिटर का काम करता था। मृतक की पत्नी का नाम इमराना है और उनकी दो बेटियां हैं। वह किराए के मकान में रहता था। पुलिस चौकी इंचार्ज जसवंत सिंह के अनुसार देर रात इलेक्शन ड्यूटी के बाद उन्हें सिविल हॉस्पिटल से सूचना मिली। इलियास को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। मानसिक रूप से परेशान रहता था पुलिस की जांच में सामने आया कि इलियास शराब का आदी था और मानसिक रूप से परेशान रहता था। वह इससे पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला इलियास कई वर्षों से परिवार के साथ यमुनानगर में रह रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने मामले में कोई बयान देने से इनकार कर दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर