योगी सरकार ने बुधवार सुबह 41 PCS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। इनमें ज्यादातर SDM हैं। देवरिया के अपर जिलाधिकारी (ADM) गौरव श्रीवास्तव को सिद्वार्थ नगर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। मेरठ की अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय को अपर जिलाधिकारी मुरादाबाद बनाया गया है। मेरठ नगर निगम की अपर आयुक्त की जिम्मेदारी हापुड़ SDM लवी त्रिपाठी को सौंपी गई है। ADM बरेली दिनेश को मऊ का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है। बस्ती के SDM विनोद कुमार पांडेय को नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद बनाया गया। आगरा के SDM संजीव कुमार शाक्य को ADM प्रयागराज बनाया गया। देखिए लिस्ट- बागपत में बेटे ने की मां की हत्या; शराब पीने से रोका तो दरांती से रेत दी गर्दन, खेत में दफनाया बागपत में एक बेटे ने अपनी मां की दरांती से गला रेतकर हत्या कर दी। मां ने बेटे को शराब पीने से रोका तो दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद बेटे ने मां को मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर महिला के शव को खेत से बरामद किया है। पढ़ें पूरी खबर.. ग्रेटर नोएडा में 25 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गेसुपुर गांव निवासी सागर (23) के रूप में हुई है। एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। इस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पढ़िए पूरी खबर बागपत जेलर की गिरफ्तारी पर रोक; इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शिकायतकर्ता व राज्य सरकार से 4 सप्ताह में जवाब मांगा इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अधीनस्थ कर्मचारी से रेप की कोशिश के आरोपी बागपत जिला जेल में तैनात जेलर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। शिकायतकर्ता व राज्य सरकार से जेलर की याचिका पर 4 सप्ताह में जवाब मांगा है। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ एवं न्यायमूर्ति पीके गिरि की खंडपीठ ने जिला कारागार बागपत के जेलर जितेन्द्र कश्यप की याचिका पर दिया है। पढ़िए पूरी खबर माफिया अतीक के करीबियों के प्लाट पर चला बुलडोजर; पीडीए का एक्शन जारी माफिया अतीक अहमद के करीबियों की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ मंगलवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की तरफ से अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। प्राधिकरण ने माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ के करीबी रहे लोगों की ओर से 18 बीघा से अधिक जमीन पर अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। पढ़िए पूरी खबर मथुरा में रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, दो दिन से थी लापता मथुरा के आझई में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान भगवान देवी (50) के रूप में हुई। वह ग्राम बाहदीन थाना मांट की रहने वाली थी। जीआरपी थाना प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि महिला का शव आझई और जैंत के निकट रेलवे ट्रैक पर मिला। शव के पास मिले आधार कार्ड की मदद से पहचान की गई। मृतका के दामाद देवीराम ने बताया कि उनकी सास प्रेम मंदिर के पास श्रद्धालुओं के माथे पर चंदन लगाने का काम करती थीं। पढ़िए पूरी खबर योगी सरकार ने बुधवार सुबह 41 PCS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। इनमें ज्यादातर SDM हैं। देवरिया के अपर जिलाधिकारी (ADM) गौरव श्रीवास्तव को सिद्वार्थ नगर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। मेरठ की अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय को अपर जिलाधिकारी मुरादाबाद बनाया गया है। मेरठ नगर निगम की अपर आयुक्त की जिम्मेदारी हापुड़ SDM लवी त्रिपाठी को सौंपी गई है। ADM बरेली दिनेश को मऊ का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है। बस्ती के SDM विनोद कुमार पांडेय को नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद बनाया गया। आगरा के SDM संजीव कुमार शाक्य को ADM प्रयागराज बनाया गया। देखिए लिस्ट- बागपत में बेटे ने की मां की हत्या; शराब पीने से रोका तो दरांती से रेत दी गर्दन, खेत में दफनाया बागपत में एक बेटे ने अपनी मां की दरांती से गला रेतकर हत्या कर दी। मां ने बेटे को शराब पीने से रोका तो दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद बेटे ने मां को मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर महिला के शव को खेत से बरामद किया है। पढ़ें पूरी खबर.. ग्रेटर नोएडा में 25 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गेसुपुर गांव निवासी सागर (23) के रूप में हुई है। एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। इस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पढ़िए पूरी खबर बागपत जेलर की गिरफ्तारी पर रोक; इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शिकायतकर्ता व राज्य सरकार से 4 सप्ताह में जवाब मांगा इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अधीनस्थ कर्मचारी से रेप की कोशिश के आरोपी बागपत जिला जेल में तैनात जेलर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। शिकायतकर्ता व राज्य सरकार से जेलर की याचिका पर 4 सप्ताह में जवाब मांगा है। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ एवं न्यायमूर्ति पीके गिरि की खंडपीठ ने जिला कारागार बागपत के जेलर जितेन्द्र कश्यप की याचिका पर दिया है। पढ़िए पूरी खबर माफिया अतीक के करीबियों के प्लाट पर चला बुलडोजर; पीडीए का एक्शन जारी माफिया अतीक अहमद के करीबियों की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ मंगलवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की तरफ से अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। प्राधिकरण ने माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ के करीबी रहे लोगों की ओर से 18 बीघा से अधिक जमीन पर अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। पढ़िए पूरी खबर मथुरा में रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, दो दिन से थी लापता मथुरा के आझई में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान भगवान देवी (50) के रूप में हुई। वह ग्राम बाहदीन थाना मांट की रहने वाली थी। जीआरपी थाना प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि महिला का शव आझई और जैंत के निकट रेलवे ट्रैक पर मिला। शव के पास मिले आधार कार्ड की मदद से पहचान की गई। मृतका के दामाद देवीराम ने बताया कि उनकी सास प्रेम मंदिर के पास श्रद्धालुओं के माथे पर चंदन लगाने का काम करती थीं। पढ़िए पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूपी की बड़ी खबरें:41 PCS अफसरों के ट्रांसफर; ADM बरेली को मऊ भेजा, संजीव शाक्य प्रयागराज ADM…देखें लिस्ट
