उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज, शुक्रवार को 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। छात्र बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर दोपहर 12.30 बजे रिजल्ट देख सकेंगे। पहली बार अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में 27,32,216 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें 14,49,736 छात्र, जबकि 12,82,458 छात्राएं हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव और यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह रिजल्ट घोषित करेंगे। 2024 में 20 अप्रैल को रिजल्ट घोषित किए गए थे। 1.75 लाख छात्रों ने छोड़ी थी परीक्षा
सचिव भगवती सिंह ने बताया- 10वीं की परीक्षाएं प्रयागराज को छोड़कर अन्य 74 जिलों में 24 फरवरी से 12 मार्च तक हुई थीं। प्रयागराज में महाकुंभ के चलते भीषण जाम की स्थिति बनी थी। इसलिए 24 फरवरी को होने वाली परीक्षा 9 मार्च को कराई गई थी। प्रदेश में 8,140 परीक्षा केंद्र थे। परीक्षा के लिए कुल 27.32 लाख छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड थे, लेकिन 1,75,224 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी। पिछले साल परीक्षा में 27.63 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जबकि 29.47 लाख ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 1.84 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा छोड़ी थी। पहली बार डिजिलॉकर पर मिलेगी मार्कशीट
पहली बार होगा कि रिजल्ट जारी किए जाने के बाद मार्कशीट डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद पहले की तरह स्कूलों के जरिए हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी। बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए 30% स्कोर जरूरी
रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपना एडमिट कार्ड अपने पास रेडी रखना होगा। इस पर मौजूद रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। UPMSP बोर्ड के मुताबिक बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए कम से कम 30% मार्क्स स्कोर करना जरूरी है। कैसा था 2023-24 का रिजल्ट? एक ही स्कूल से थे 10वीं और 12वीं के टॉपर
बीते साल बोर्ड परीक्षा में सीतापुर का दबदबा था। 10वीं में प्राची निगम ने 591/600 मार्क्स के साथ और क्लास 12 में शुभम वर्मा ने 489/500 मार्क्स के साथ टॉप किया था। दोनों सीतापुर के महमूदाबाद के सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के स्टूडेंट्स थे। 12वीं में 82.60%, जबकि 10वीं में 89.55% स्टूडेंट्स पास हुए। 12वीं का रिजल्ट 2023 की तुलना में 7% अच्छा रहा था। हालांकि, हाईस्कूल के रिजल्ट में 0.23% की हल्की गिरावट आई थी। हालांकि दोनों क्लास में टॉप-10 में पहली बार 567 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई थी। पिछले 2 साल में टॉपर्स की संख्या में 8 गुना से ज्यादा इजाफा हुआ था। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज, शुक्रवार को 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। छात्र बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर दोपहर 12.30 बजे रिजल्ट देख सकेंगे। पहली बार अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में 27,32,216 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें 14,49,736 छात्र, जबकि 12,82,458 छात्राएं हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव और यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह रिजल्ट घोषित करेंगे। 2024 में 20 अप्रैल को रिजल्ट घोषित किए गए थे। 1.75 लाख छात्रों ने छोड़ी थी परीक्षा
सचिव भगवती सिंह ने बताया- 10वीं की परीक्षाएं प्रयागराज को छोड़कर अन्य 74 जिलों में 24 फरवरी से 12 मार्च तक हुई थीं। प्रयागराज में महाकुंभ के चलते भीषण जाम की स्थिति बनी थी। इसलिए 24 फरवरी को होने वाली परीक्षा 9 मार्च को कराई गई थी। प्रदेश में 8,140 परीक्षा केंद्र थे। परीक्षा के लिए कुल 27.32 लाख छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड थे, लेकिन 1,75,224 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी। पिछले साल परीक्षा में 27.63 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जबकि 29.47 लाख ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 1.84 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा छोड़ी थी। पहली बार डिजिलॉकर पर मिलेगी मार्कशीट
पहली बार होगा कि रिजल्ट जारी किए जाने के बाद मार्कशीट डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद पहले की तरह स्कूलों के जरिए हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी। बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए 30% स्कोर जरूरी
रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपना एडमिट कार्ड अपने पास रेडी रखना होगा। इस पर मौजूद रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। UPMSP बोर्ड के मुताबिक बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए कम से कम 30% मार्क्स स्कोर करना जरूरी है। कैसा था 2023-24 का रिजल्ट? एक ही स्कूल से थे 10वीं और 12वीं के टॉपर
बीते साल बोर्ड परीक्षा में सीतापुर का दबदबा था। 10वीं में प्राची निगम ने 591/600 मार्क्स के साथ और क्लास 12 में शुभम वर्मा ने 489/500 मार्क्स के साथ टॉप किया था। दोनों सीतापुर के महमूदाबाद के सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के स्टूडेंट्स थे। 12वीं में 82.60%, जबकि 10वीं में 89.55% स्टूडेंट्स पास हुए। 12वीं का रिजल्ट 2023 की तुलना में 7% अच्छा रहा था। हालांकि, हाईस्कूल के रिजल्ट में 0.23% की हल्की गिरावट आई थी। हालांकि दोनों क्लास में टॉप-10 में पहली बार 567 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई थी। पिछले 2 साल में टॉपर्स की संख्या में 8 गुना से ज्यादा इजाफा हुआ था। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज 12.30 बजे घोषित होगा:27 परीक्षार्थी हुए थे शामिल; बोर्ड की वेबसाइट पर होगा अपलोड
