पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार पर सवाल उठाकर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर चर्चा में हैं। उनको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की राय भी जुदा है। कुछ उनके पक्ष में हैं, तो कुछ राष्ट्र से जुड़े मुद्दे पर ऐसे कृत्य से बचने की सलाह दे रहे हैं। क्या है पूरा मामला। नेहा सिंह राठौर ने ऐसा क्या कहा कि उन पर एफआईआर दर्ज हुई है। कौन सी धाराएं लगाई गई हैं। ऐसे मामले में क्या गिरफ्तारी भी हो सकती है। दोषी पाए जाने पर कितनी सजा हो सकती है। सभी के जवाब भास्कर एक्सप्लेनर में पढ़िए… सवाल 1- पहलगाम हमले के बाद क्यों चर्चा में हैं नेहा सिंह राठौर?
जवाब- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ। हमले में 26 लोग मारे गए। इस घटना के बाद से देश में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश है। वहीं, भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने एक वीडियो जारी कर मोदी सरकार पर सवाल उठाए। नेहा ने कहा, सरकार पहलगाम हमले का इस्तेमाल बिहार चुनाव में करेगी। नेहा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग ऐसे मुद्दे पर इस तरह के कटाक्ष नहीं करने की बात कह रहे हैं। सवाल 2- नेहा सिंह के वीडियो में ऐसा क्या है?
जवाब- नेहा सिंह राठौर ने हमले के बाद वीडियो पोस्ट किया कि ‘ एक फोन पर दूसरे देशों की वॉर रुकवाने वाले पो-पो अपने यहां आतंकी हमला नहीं रोक पाए। कह रहे हैं कि ऐसी बातों पर राजनीति और सवाल मत करो। तो किस बात पर सवाल करूं? शिक्षा पर जिसे मुद्दा ही नहीं समझा जाता। या स्वास्थ्य पर जिस पर सवाल करना आउट ऑफ फैशन हो गया है।’ नेहा ने यहां तक कहा कि सवाल क्या नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना से पूछा जाएगा? उन्होंने पहलगाम हमले का जिक्र कर कहा कि ‘….ये आदमी इस पर भी वोट मांगेगा।’ नेहा ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। पूछा, 2000 पर्यटकों की सुरक्षा किसके जिम्मे थी? नेहा ने कहा, ‘मोदी जी से सवाल पूछना देशद्रोह नहीं है। मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं…देश नहीं! मेरा देशप्रेम मुझे देश के लिए सवाल पूछना सिखाता है… और सवाल पूछने का अधिकार मुझे देश का संविधान देता है।’ आलोचना होने के बाद जब उन पर एफआईआर दर्ज हुई तो उन्होंने फिर सोशल मीडिया पर लिखा- ‘मेरे ऊपर लखनऊ में FIR दर्ज हो चुकी है। क्या कोई वकील मेरी मदद कर सकता है? मेरे पास वकील की फीस देने के लिए पैसा नहीं है। मेरे ICICI बैंक अकाउंट में सिर्फ 519 रुपए हैं। जिसमें से 500 रुपए तबला वादक को देकर कल मैं नया गीत रिकॉर्ड करुंगी।’ साथ नेहा ने ये भी कहा कि दम है तो आतंकियों के सिर लेकर आइए। सवाल 3- पाकिस्तान नेहा की पोस्ट को कैसे इस्तेमाल कर रहा?
जवाब- नेहा ने मोदी सरकार पर सवाल उठाए तो पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को मौका मिल गया। पाकिस्तान इसे तेजी के साथ भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा है। नेहा राठौर के वीडियो को PTI Pramotion नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। पोस्ट में उर्दू में लिखा है- इस भारतीय लड़की ने हमले के पीछे की सच्चाई और कारण का खुलासा करते हुए कहा कि मोदी सरकार इस हमले का इस्तेमाल बिहार चुनाव में वोट हासिल करने के लिए करेगी। इसके अलावा कई और अकाउंट से उनका वीडियो पोस्ट किया जा रहा है। सवाल 4- नेहा के खिलाफ कितनी धाराएं लगाई गईं?
जवाब- नेहा के वीडियो पोस्ट को लेकर लखनऊ में एफआईआर दर्ज कराई गई है। हजरतगंज पुलिस के मुताबिक गुडंबा कुर्सी रोड निवासी कवि अभय प्रताप सिंह की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया, पीड़ित ने राष्ट्रपति को संबोधित शिकायती पत्र दिया है। नेहा पर कुल 11 धाराएं लगाई गई हैं। नेहा राठौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS) की 10 अलग-अलग धाराओं और आईटी अधिनियम की धारा 69A के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सवाल 5- क्या नेहा सिंह की गिरफ्तारी भी हो सकती है?
जवाब- इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह का कहना है कि आईटी एक्ट समेत जिन धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है, उसमें अगर अभियुक्त के खिलाफ साक्ष्य मिलते हैं तो गिरफ्तारी संभव है। हालांकि उनका कहना है कि ‘मैंने वीडियो नहीं देखा है, इसलिए मैं यह कहने की स्थिति में नहीं हूं कि नेहा सिंह की गिरफ्तारी होगी या नहीं।’ सवाल 6- ऐसे मामलों में कितनी सजा हो सकती है?
जवाब- इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह का कहना है कि जो धाराएं लगाई गई हैं, उनमें सात साल से ज्यादा की सजा हो सकती है। आजीवन कारावास भी हो सकता है। उनके मुताबिक… सवाल 6- क्या नेहा राजनीति में जाना चाहती हैं? मकसद क्या, ऐसे बयान क्यों दे रहीं?
जवाब- लेखक और साहित्यकार शांतनु गुप्ता का कहना है कि नेहा सिंह राठौर जब भी कोई गाना बनाती हैं, सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं तो राजनीतिक भावना से प्रेरित लगती हैं। बहुत ही बचकाना बयान है, इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। उन्हें इंटरनेशनल मामलों और देश की सुरक्षा से जुड़े मसलों की रत्तीभर समझ नहीं है। जानेमाने कवि सर्वेश अस्थाना का कहना है कि ऐसे समय में नेहा राठौर को इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। वह पहले भी अपने बयानों से विवाद खड़े करती रही हैं। उनके बयान की जांच होनी चाहिए, अगर बयान राष्ट्र विरोधी है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अक्सर चुनाव से पहले वह मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ मुहिम चलाती हैं। इसकी भी बड़ी संभावना है कि उन्हें विपक्षी दलों से पैसा मिला हो। हो सकता है वह चुनाव भी लड़ना चाह रही हों, जिस वजह से ऐसी बयानबाजी कर रही हैं। सवाल 7- कौन हैं नेहा सिंह राठौर?
जवाब- नेहा बिहार के कैमूर जिले के जलदहां गांव की रहने वाली हैं। वह साधारण परिवार से आती हैं। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की हैं। नेहा सिंह राठौर की शादी उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर के हिमांशु सिंह से 21 जून 2022 को हुई। हिमांशु सिंह पेशे से लेखक हैं। नेहा की शुरुआत लोक गीतों से हुई। वह पारंपरिक गीत गाती थीं। बाद में वह ज्वलंत मुद्दों पर गाने लगीं। सवाल 8- नेहा सबसे पहले चर्चा में कब आईं?
जवाब- नेहा यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने यूपी की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया था। तब नेहा ने अपने एक भोजपुरी गाना ‘यूपी में का बा…’ का वीडियो रिलीज किया था। इसमें योगी आदित्यनाथ पर भी व्यंग स्टाइल में उन्होंने तीखा हमला किया था। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था से लेकर यहां की रोजगार व्यवस्था पर उन्होंने सवाल उठाया था। बाद में नेहा ने कानपुर देहात कांड में मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत के बाद ‘यूपी में का बा सीजन-2’ गाना गाया था। इसमें उन्होंने घटना का जिक्र करते हुए सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा था। नेहा समय-समय पर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाते हुए वीडियो जारी करती रहती हैं। उनको कई बार पुलिस ने नोटिस भी जारी किया है। —————— ये खबर भी पढ़ें… गंगा एक्सप्रेस-वे पर देश की पहली नाइट लैंडिंग हवाई–पट्टी:यूपी का चौथा एक्सप्रेस-वे जिस पर उतर सकेंगे फाइटर जेट सीएम योगी ने 27 अप्रैल को मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाले यूपी के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। उनका हेलिकॉप्टर एक्सप्रेस-वे पर उतरा। योगी ने हरदोई और शाहजहांपुर में एक्सप्रेस-वे पर हो रहे काम में देरी को लेकर अफसरों को फटकार लगाई। पढ़ें पूरी खबर पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार पर सवाल उठाकर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर चर्चा में हैं। उनको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की राय भी जुदा है। कुछ उनके पक्ष में हैं, तो कुछ राष्ट्र से जुड़े मुद्दे पर ऐसे कृत्य से बचने की सलाह दे रहे हैं। क्या है पूरा मामला। नेहा सिंह राठौर ने ऐसा क्या कहा कि उन पर एफआईआर दर्ज हुई है। कौन सी धाराएं लगाई गई हैं। ऐसे मामले में क्या गिरफ्तारी भी हो सकती है। दोषी पाए जाने पर कितनी सजा हो सकती है। सभी के जवाब भास्कर एक्सप्लेनर में पढ़िए… सवाल 1- पहलगाम हमले के बाद क्यों चर्चा में हैं नेहा सिंह राठौर?
जवाब- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ। हमले में 26 लोग मारे गए। इस घटना के बाद से देश में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश है। वहीं, भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने एक वीडियो जारी कर मोदी सरकार पर सवाल उठाए। नेहा ने कहा, सरकार पहलगाम हमले का इस्तेमाल बिहार चुनाव में करेगी। नेहा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग ऐसे मुद्दे पर इस तरह के कटाक्ष नहीं करने की बात कह रहे हैं। सवाल 2- नेहा सिंह के वीडियो में ऐसा क्या है?
जवाब- नेहा सिंह राठौर ने हमले के बाद वीडियो पोस्ट किया कि ‘ एक फोन पर दूसरे देशों की वॉर रुकवाने वाले पो-पो अपने यहां आतंकी हमला नहीं रोक पाए। कह रहे हैं कि ऐसी बातों पर राजनीति और सवाल मत करो। तो किस बात पर सवाल करूं? शिक्षा पर जिसे मुद्दा ही नहीं समझा जाता। या स्वास्थ्य पर जिस पर सवाल करना आउट ऑफ फैशन हो गया है।’ नेहा ने यहां तक कहा कि सवाल क्या नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना से पूछा जाएगा? उन्होंने पहलगाम हमले का जिक्र कर कहा कि ‘….ये आदमी इस पर भी वोट मांगेगा।’ नेहा ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। पूछा, 2000 पर्यटकों की सुरक्षा किसके जिम्मे थी? नेहा ने कहा, ‘मोदी जी से सवाल पूछना देशद्रोह नहीं है। मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं…देश नहीं! मेरा देशप्रेम मुझे देश के लिए सवाल पूछना सिखाता है… और सवाल पूछने का अधिकार मुझे देश का संविधान देता है।’ आलोचना होने के बाद जब उन पर एफआईआर दर्ज हुई तो उन्होंने फिर सोशल मीडिया पर लिखा- ‘मेरे ऊपर लखनऊ में FIR दर्ज हो चुकी है। क्या कोई वकील मेरी मदद कर सकता है? मेरे पास वकील की फीस देने के लिए पैसा नहीं है। मेरे ICICI बैंक अकाउंट में सिर्फ 519 रुपए हैं। जिसमें से 500 रुपए तबला वादक को देकर कल मैं नया गीत रिकॉर्ड करुंगी।’ साथ नेहा ने ये भी कहा कि दम है तो आतंकियों के सिर लेकर आइए। सवाल 3- पाकिस्तान नेहा की पोस्ट को कैसे इस्तेमाल कर रहा?
जवाब- नेहा ने मोदी सरकार पर सवाल उठाए तो पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को मौका मिल गया। पाकिस्तान इसे तेजी के साथ भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा है। नेहा राठौर के वीडियो को PTI Pramotion नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। पोस्ट में उर्दू में लिखा है- इस भारतीय लड़की ने हमले के पीछे की सच्चाई और कारण का खुलासा करते हुए कहा कि मोदी सरकार इस हमले का इस्तेमाल बिहार चुनाव में वोट हासिल करने के लिए करेगी। इसके अलावा कई और अकाउंट से उनका वीडियो पोस्ट किया जा रहा है। सवाल 4- नेहा के खिलाफ कितनी धाराएं लगाई गईं?
जवाब- नेहा के वीडियो पोस्ट को लेकर लखनऊ में एफआईआर दर्ज कराई गई है। हजरतगंज पुलिस के मुताबिक गुडंबा कुर्सी रोड निवासी कवि अभय प्रताप सिंह की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया, पीड़ित ने राष्ट्रपति को संबोधित शिकायती पत्र दिया है। नेहा पर कुल 11 धाराएं लगाई गई हैं। नेहा राठौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS) की 10 अलग-अलग धाराओं और आईटी अधिनियम की धारा 69A के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सवाल 5- क्या नेहा सिंह की गिरफ्तारी भी हो सकती है?
जवाब- इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह का कहना है कि आईटी एक्ट समेत जिन धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है, उसमें अगर अभियुक्त के खिलाफ साक्ष्य मिलते हैं तो गिरफ्तारी संभव है। हालांकि उनका कहना है कि ‘मैंने वीडियो नहीं देखा है, इसलिए मैं यह कहने की स्थिति में नहीं हूं कि नेहा सिंह की गिरफ्तारी होगी या नहीं।’ सवाल 6- ऐसे मामलों में कितनी सजा हो सकती है?
जवाब- इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह का कहना है कि जो धाराएं लगाई गई हैं, उनमें सात साल से ज्यादा की सजा हो सकती है। आजीवन कारावास भी हो सकता है। उनके मुताबिक… सवाल 6- क्या नेहा राजनीति में जाना चाहती हैं? मकसद क्या, ऐसे बयान क्यों दे रहीं?
जवाब- लेखक और साहित्यकार शांतनु गुप्ता का कहना है कि नेहा सिंह राठौर जब भी कोई गाना बनाती हैं, सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं तो राजनीतिक भावना से प्रेरित लगती हैं। बहुत ही बचकाना बयान है, इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। उन्हें इंटरनेशनल मामलों और देश की सुरक्षा से जुड़े मसलों की रत्तीभर समझ नहीं है। जानेमाने कवि सर्वेश अस्थाना का कहना है कि ऐसे समय में नेहा राठौर को इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। वह पहले भी अपने बयानों से विवाद खड़े करती रही हैं। उनके बयान की जांच होनी चाहिए, अगर बयान राष्ट्र विरोधी है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अक्सर चुनाव से पहले वह मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ मुहिम चलाती हैं। इसकी भी बड़ी संभावना है कि उन्हें विपक्षी दलों से पैसा मिला हो। हो सकता है वह चुनाव भी लड़ना चाह रही हों, जिस वजह से ऐसी बयानबाजी कर रही हैं। सवाल 7- कौन हैं नेहा सिंह राठौर?
जवाब- नेहा बिहार के कैमूर जिले के जलदहां गांव की रहने वाली हैं। वह साधारण परिवार से आती हैं। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की हैं। नेहा सिंह राठौर की शादी उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर के हिमांशु सिंह से 21 जून 2022 को हुई। हिमांशु सिंह पेशे से लेखक हैं। नेहा की शुरुआत लोक गीतों से हुई। वह पारंपरिक गीत गाती थीं। बाद में वह ज्वलंत मुद्दों पर गाने लगीं। सवाल 8- नेहा सबसे पहले चर्चा में कब आईं?
जवाब- नेहा यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने यूपी की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया था। तब नेहा ने अपने एक भोजपुरी गाना ‘यूपी में का बा…’ का वीडियो रिलीज किया था। इसमें योगी आदित्यनाथ पर भी व्यंग स्टाइल में उन्होंने तीखा हमला किया था। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था से लेकर यहां की रोजगार व्यवस्था पर उन्होंने सवाल उठाया था। बाद में नेहा ने कानपुर देहात कांड में मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत के बाद ‘यूपी में का बा सीजन-2’ गाना गाया था। इसमें उन्होंने घटना का जिक्र करते हुए सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा था। नेहा समय-समय पर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाते हुए वीडियो जारी करती रहती हैं। उनको कई बार पुलिस ने नोटिस भी जारी किया है। —————— ये खबर भी पढ़ें… गंगा एक्सप्रेस-वे पर देश की पहली नाइट लैंडिंग हवाई–पट्टी:यूपी का चौथा एक्सप्रेस-वे जिस पर उतर सकेंगे फाइटर जेट सीएम योगी ने 27 अप्रैल को मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाले यूपी के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। उनका हेलिकॉप्टर एक्सप्रेस-वे पर उतरा। योगी ने हरदोई और शाहजहांपुर में एक्सप्रेस-वे पर हो रहे काम में देरी को लेकर अफसरों को फटकार लगाई। पढ़ें पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूपी में का बा फेम नेहा सिंह राठौर फिर फंसी:पहलगाम आतंकी हमले पर कमेंट, क्या राजनीति में जाना चाहती हैं?
