यूपी में महिला आईएएस की तुलना में आईपीएस ज्यादा अमीर हैं। आईएएस अधिकारियों में नीना शर्मा और किंजल सिंह के पास 10-10 प्रॉपर्टी हैं। वहीं अदिति सिंह के पास 8 प्रॉपर्टी हैं। बात आईपीएस महिलाओं की करें, तो आगरा एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ के पास सबसे ज्यादा 4 प्रॉपर्टी हैं। दूसरे नंबर पर नोएडा पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह और आईजी विजिलेंस मंजिल सैनी की 3-3 प्रॉपर्टी हैं। हालांकि, संपत्तियों की मौजूदा कीमत की तुलना करें, तो नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह की 3 प्रॉपर्टी की ही मौजूदा कीमत 8 से 9 करोड़ है। वहीं, आईएएस में सबसे अमीर अदिति सिंह की संपत्तियों की मौजूदा कीमत 7.32 करोड़ है। अन्य महिला अफसरों में किसी के पास 2 करोड़ की दिल्ली में कोठी है, तो किसी के खुद के नाम से एक इंच जमीन तक नहीं। कुछ अधिकारी तो पति-पत्नी के नाम पर साझा घर के सहारे दर्ज हैं, जबकि कुछ ने देश के कोने-कोने में करोड़ों की जमीनें और फ्लैट जमा कर लिए हैं। यूपी के अफसरों ने केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय (DOPT) को भेजी रिपोर्ट में बताया कि वे कौन से फॉर्म हाउस, घर या प्लॉट के मालिक हैं? उनकी प्रॉपर्टी की कीमत क्या है? पढ़िए ये रिपोर्ट… 10 IPS महिला अफसरों की संपत्ति 5 साल में बढ़ी, 4 की घटी
यूपी की 10 महिला IPS अफसरों की संपत्ति 5 साल में बढ़ी हैं, जबकि इस दौरान 6 की घटी है। सबसे ज्यादा डीआईजी पीएसी के पद पर तैनात पूनम की संपत्ति बढ़ी है। इनकी संपत्ति 5 साल में 4 हुई हैं, वहीं आईजी विजिलेंस मंजिल सैनी की संपत्ति 5 से घटकर 3 हो गई हैं। फील्ड में तैनात महिला SP से अमीर महिला DM
16 महिला डीएम में प्रेरणा शर्मा, आर्यका अखोरी और मेधा रूपम के पास कोई संपत्ति नहीं है। वहीं, बहराइच की मोनिका रानी सबसे अमीर हैं। उन्होंने अपने परिवार की प्रॉपर्टी की मौजूदा कीमत 2.29 करोड़ बताई है। बात 18 महिला एसपी की करें, तो अंकिता शर्मा, दीक्षा शर्मा, अपर्णा गुप्ता, अपर्णा रजत कौशिक, रवीना त्यागी, मीनाक्षी कात्यान, सुनीति, ख्याति गर्ग के पास कोई संपत्ति नहीं है। सबसे अमीर एसपी निधि सोनकर हैं। अभी वे एसपी डायल 112 हैं। उनकी संपत्ति 1 है, लेकिन उसकी मौजूदा कीमत 1.30 करोड़ है। मंडलायुक्तों से अमीर आईजी-डीआईजी
प्रदेश में 3 महिलाएं मंडलायुक्त हैं। इसमें सबसे अधिक 3 संपत्ति अलीगढ़ मंडलायुक्त संगीता सिंह के पास है। हालांकि किसी भी मंडलायुक्त की संपत्तियां 50 लाख से अधिक की नहीं हैं। लखनऊ की मंडलायुक्त रोशन जैकब के पास कोई प्रॉपर्टी नहीं है। जबकि 6 डीआईजी और 4 आईजी रैंक के अधिकारियों में सबसे अधिक 3 संपत्ति डीआईजी पीएसी सेक्टर, आगरा पूनम के पास हैं। कीमत के आधार पर तुलना करें, तो डीआईजी पीएसी मुख्यालय सुनीता सिंह की 2 संपत्तियों की मौजूदा वैल्यू 1.20 करोड़ है। दूसरे नंबर पर महिला एवं बाल सुरक्षा डीआईजी किरन यादव हैं। उनकी 2 प्रॉपर्टी की कीमत 1.18 करोड़ है। सचिव लेवल से ऊपर IAS और ADG-DGP महिला अफसरों में कौन अमीर
प्रदेश की 24 महिलाएं सचिव स्तर से ऊपर के प्रमुख पदों पर कार्यरत हैं। इसमें सबसे अधिक अमीर नीना शर्मा और किंजल सिंह हैं। इनकी 10-10 प्रॉपर्टी हैं। दूसरे नंबर पर संयुक्ता समद्दार, धनलक्ष्मी के. की संपत्तियों की संख्या 5-5 है। अगर संपत्तियों की मौजूदा कीमत की बात करें तो अदिति सिंह की सबसे अधिक 7.32 करोड़ और मिनिस्ती एस. की दो संपत्तियों की कीमत 7.15 करोड़ है। 4 डीजी-एडीजी महिलाओं में सबसे अधिक अमीर तिलोत्मा वर्मा हैं। उनकी संपत्तियों की मौजूदा कीमत 3.10 करोड़ है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गईं 4 महिला आईपीएस अफसरों की संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध नहीं- ———————- ये खबर भी पढ़ें:- यूपी में IG-DIG में राकेश प्रकाश सबसे अमीर, लखनऊ कमिश्नर के पास कोई प्रॉपर्टी नहीं; जानिए…सीनियर IAS-IPS के पास कितनी प्रॉपर्टी यूपी के 18 मंडलायुक्तों और 30 IG-DIG के बीच दौलत के मामले में भारी फर्क दिखा। मिर्जापुर के मंडलायुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी 13.05 करोड़ की संपत्तियों के साथ सबसे अमीर निकले। जबकि, लखनऊ की मंडलायुक्त रोशन जैकब इकलौती अफसर हैं, जिनके नाम कोई संपत्ति नहीं है। पुलिस अफसरों में आगरा कमिश्नरेट के एडिशनल पुलिस कमिश्नर संजीव त्यागी 36.66 करोड़ की संपत्तियों के साथ टॉप पर हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी IAS-IPS अफसर हैं, जिनके नाम पर एक इंच जमीन भी नहीं है। यूपी के अफसरों ने केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय (DOPT) को भेजी रिपोर्ट में बताया कि वे कौन से फार्म हाउस, घर या प्लॉट के मालिक हैं? उनकी प्रॉपर्टी की कीमत क्या है? दैनिक भास्कर ने प्रदेश के सभी 18 मंडलायुक्तों और 30 आईजी-डीआईजी की प्रॉपर्टी को खंगाला। पढ़िए पूरी खबर… यूपी में महिला आईएएस की तुलना में आईपीएस ज्यादा अमीर हैं। आईएएस अधिकारियों में नीना शर्मा और किंजल सिंह के पास 10-10 प्रॉपर्टी हैं। वहीं अदिति सिंह के पास 8 प्रॉपर्टी हैं। बात आईपीएस महिलाओं की करें, तो आगरा एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ के पास सबसे ज्यादा 4 प्रॉपर्टी हैं। दूसरे नंबर पर नोएडा पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह और आईजी विजिलेंस मंजिल सैनी की 3-3 प्रॉपर्टी हैं। हालांकि, संपत्तियों की मौजूदा कीमत की तुलना करें, तो नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह की 3 प्रॉपर्टी की ही मौजूदा कीमत 8 से 9 करोड़ है। वहीं, आईएएस में सबसे अमीर अदिति सिंह की संपत्तियों की मौजूदा कीमत 7.32 करोड़ है। अन्य महिला अफसरों में किसी के पास 2 करोड़ की दिल्ली में कोठी है, तो किसी के खुद के नाम से एक इंच जमीन तक नहीं। कुछ अधिकारी तो पति-पत्नी के नाम पर साझा घर के सहारे दर्ज हैं, जबकि कुछ ने देश के कोने-कोने में करोड़ों की जमीनें और फ्लैट जमा कर लिए हैं। यूपी के अफसरों ने केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय (DOPT) को भेजी रिपोर्ट में बताया कि वे कौन से फॉर्म हाउस, घर या प्लॉट के मालिक हैं? उनकी प्रॉपर्टी की कीमत क्या है? पढ़िए ये रिपोर्ट… 10 IPS महिला अफसरों की संपत्ति 5 साल में बढ़ी, 4 की घटी
यूपी की 10 महिला IPS अफसरों की संपत्ति 5 साल में बढ़ी हैं, जबकि इस दौरान 6 की घटी है। सबसे ज्यादा डीआईजी पीएसी के पद पर तैनात पूनम की संपत्ति बढ़ी है। इनकी संपत्ति 5 साल में 4 हुई हैं, वहीं आईजी विजिलेंस मंजिल सैनी की संपत्ति 5 से घटकर 3 हो गई हैं। फील्ड में तैनात महिला SP से अमीर महिला DM
16 महिला डीएम में प्रेरणा शर्मा, आर्यका अखोरी और मेधा रूपम के पास कोई संपत्ति नहीं है। वहीं, बहराइच की मोनिका रानी सबसे अमीर हैं। उन्होंने अपने परिवार की प्रॉपर्टी की मौजूदा कीमत 2.29 करोड़ बताई है। बात 18 महिला एसपी की करें, तो अंकिता शर्मा, दीक्षा शर्मा, अपर्णा गुप्ता, अपर्णा रजत कौशिक, रवीना त्यागी, मीनाक्षी कात्यान, सुनीति, ख्याति गर्ग के पास कोई संपत्ति नहीं है। सबसे अमीर एसपी निधि सोनकर हैं। अभी वे एसपी डायल 112 हैं। उनकी संपत्ति 1 है, लेकिन उसकी मौजूदा कीमत 1.30 करोड़ है। मंडलायुक्तों से अमीर आईजी-डीआईजी
प्रदेश में 3 महिलाएं मंडलायुक्त हैं। इसमें सबसे अधिक 3 संपत्ति अलीगढ़ मंडलायुक्त संगीता सिंह के पास है। हालांकि किसी भी मंडलायुक्त की संपत्तियां 50 लाख से अधिक की नहीं हैं। लखनऊ की मंडलायुक्त रोशन जैकब के पास कोई प्रॉपर्टी नहीं है। जबकि 6 डीआईजी और 4 आईजी रैंक के अधिकारियों में सबसे अधिक 3 संपत्ति डीआईजी पीएसी सेक्टर, आगरा पूनम के पास हैं। कीमत के आधार पर तुलना करें, तो डीआईजी पीएसी मुख्यालय सुनीता सिंह की 2 संपत्तियों की मौजूदा वैल्यू 1.20 करोड़ है। दूसरे नंबर पर महिला एवं बाल सुरक्षा डीआईजी किरन यादव हैं। उनकी 2 प्रॉपर्टी की कीमत 1.18 करोड़ है। सचिव लेवल से ऊपर IAS और ADG-DGP महिला अफसरों में कौन अमीर
प्रदेश की 24 महिलाएं सचिव स्तर से ऊपर के प्रमुख पदों पर कार्यरत हैं। इसमें सबसे अधिक अमीर नीना शर्मा और किंजल सिंह हैं। इनकी 10-10 प्रॉपर्टी हैं। दूसरे नंबर पर संयुक्ता समद्दार, धनलक्ष्मी के. की संपत्तियों की संख्या 5-5 है। अगर संपत्तियों की मौजूदा कीमत की बात करें तो अदिति सिंह की सबसे अधिक 7.32 करोड़ और मिनिस्ती एस. की दो संपत्तियों की कीमत 7.15 करोड़ है। 4 डीजी-एडीजी महिलाओं में सबसे अधिक अमीर तिलोत्मा वर्मा हैं। उनकी संपत्तियों की मौजूदा कीमत 3.10 करोड़ है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गईं 4 महिला आईपीएस अफसरों की संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध नहीं- ———————- ये खबर भी पढ़ें:- यूपी में IG-DIG में राकेश प्रकाश सबसे अमीर, लखनऊ कमिश्नर के पास कोई प्रॉपर्टी नहीं; जानिए…सीनियर IAS-IPS के पास कितनी प्रॉपर्टी यूपी के 18 मंडलायुक्तों और 30 IG-DIG के बीच दौलत के मामले में भारी फर्क दिखा। मिर्जापुर के मंडलायुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी 13.05 करोड़ की संपत्तियों के साथ सबसे अमीर निकले। जबकि, लखनऊ की मंडलायुक्त रोशन जैकब इकलौती अफसर हैं, जिनके नाम कोई संपत्ति नहीं है। पुलिस अफसरों में आगरा कमिश्नरेट के एडिशनल पुलिस कमिश्नर संजीव त्यागी 36.66 करोड़ की संपत्तियों के साथ टॉप पर हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी IAS-IPS अफसर हैं, जिनके नाम पर एक इंच जमीन भी नहीं है। यूपी के अफसरों ने केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय (DOPT) को भेजी रिपोर्ट में बताया कि वे कौन से फार्म हाउस, घर या प्लॉट के मालिक हैं? उनकी प्रॉपर्टी की कीमत क्या है? दैनिक भास्कर ने प्रदेश के सभी 18 मंडलायुक्तों और 30 आईजी-डीआईजी की प्रॉपर्टी को खंगाला। पढ़िए पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूपी में महिला IAS से ज्यादा अमीर हैं IPS:9 करोड़ की प्रॉपर्टी के साथ लक्ष्मी सिंह टॉप पर; IAS में अदिति सिंह नंबर वन
