इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार की शाम यूपी के 42 जजों के ट्रांसफर किए। कानपुर देहात के जिला जज जय प्रकाश तिवारी को वाराणसी भेजा गया है। जय प्रकाश तिवारी ने अपने ट्रांसफर से पहले बुधवार को 4 साल से लंबित केस में अपना फैसला दिया। पत्नी की हत्या करने के दोषी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोषी पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। वाराणसी में ज्ञानवापी के 7 मुकदमों की सुनवाई कर रहे जिला जज संजीव पांडे को मेरठ भेजा गया है। 2011 में ज्यूडिशियल सेवा में आए जज संजीव कुमार पांडे पिछले एक साल से वाराणसी में तैनात थे। वे ज्ञानवापी के सात केस की सुनवाई कर रहे थे। मूलरूप से चंडीगढ़ के निवासी संजीव पांडे वाराणसी से पहले बागपत में जिला जज रहे हैं। संभल की जिला जज का झांसी ट्रांसफर
मेरठ के जिला जज रजत सिंह जैन को इटावा भेजा गया है। वहीं, भदोही जिला जज दुर्ग नारायण सिंह को संभल का जिला जज बनाया गया है। संभल के जिला जज कमलेश कुच्छल का तबादला झांसी किया गया है। एक हफ्ते पहले जज कमलेश ने कोतवाली बहजोई क्षेत्र में हत्याकांड में 4 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 1 सितंबर, 2018 को घर में घुसकर महिला को जिंदा जला दिया गया था। विवाद 19 बीघा जमीन से जुड़ा था। देखिए लिस्ट 31 मार्च को हाईकोर्ट ने 582 जजों के किए थे ट्रांसफर इससे पहले 31 मार्च को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 582 जजों के ट्रांसफर किए थे। इनमें 236 एडिशनल डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज शामिल थे। वहीं, 207 सिविल जज सीनियर डिवीजन और 139 सिविल जज जूनियर डिवीजन रैंक के न्यायिक अधिकारियों का भी ट्रांसफर हुआ था। सबसे ज्यादा कानपुर से 13 जजों के ट्रांसफर हुए थे। अलीगढ़ के 11 और बरेली के 5 जज भी बदले गए। इनमें जज रवि कुमार दिवाकर भी शामिल रहे। वे बरेली में थे। अब उन्हें चित्रकूट भेजा गया। जज रवि के आदेश 2022 में वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे हुआ था। पढ़ें पूरी खबर… ————- यह खबर भी पढ़िए… कानपुर में राहुल को देख फफक पड़ीं शुभम की पत्नी:गले लगाया…दिलासा दी; बोले-मैंने भी पिता, दादी को खोने का दर्द झेला राहुल गांधी के यूपी दौरे का बुधवार को दूसरा दिन है। आज उन्होंने पहलगाम हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात की। शुभम की पत्नी ऐशन्या राहुल को देखकर रोने लगीं। इस पर राहुल ने उन्हें गले लगा लिया और सांत्वना दी। शुभम के पिता भी राहुल को देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाए। ऐशन्या ने राहुल को पहलगाम में हुई घटना के बारे में सब कुछ बताया। उन्होंने बताया कि कैसे मेरे पति को आतंकियों ने गोली मार दी। ऐशन्या ने बताया कि हर जगह सुरक्षा की व्यवस्था थी, लेकिन पहलगाम में कोई सिक्योरिटी नहीं थी। पढ़ें पूरी खबर… इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार की शाम यूपी के 42 जजों के ट्रांसफर किए। कानपुर देहात के जिला जज जय प्रकाश तिवारी को वाराणसी भेजा गया है। जय प्रकाश तिवारी ने अपने ट्रांसफर से पहले बुधवार को 4 साल से लंबित केस में अपना फैसला दिया। पत्नी की हत्या करने के दोषी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोषी पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। वाराणसी में ज्ञानवापी के 7 मुकदमों की सुनवाई कर रहे जिला जज संजीव पांडे को मेरठ भेजा गया है। 2011 में ज्यूडिशियल सेवा में आए जज संजीव कुमार पांडे पिछले एक साल से वाराणसी में तैनात थे। वे ज्ञानवापी के सात केस की सुनवाई कर रहे थे। मूलरूप से चंडीगढ़ के निवासी संजीव पांडे वाराणसी से पहले बागपत में जिला जज रहे हैं। संभल की जिला जज का झांसी ट्रांसफर
मेरठ के जिला जज रजत सिंह जैन को इटावा भेजा गया है। वहीं, भदोही जिला जज दुर्ग नारायण सिंह को संभल का जिला जज बनाया गया है। संभल के जिला जज कमलेश कुच्छल का तबादला झांसी किया गया है। एक हफ्ते पहले जज कमलेश ने कोतवाली बहजोई क्षेत्र में हत्याकांड में 4 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 1 सितंबर, 2018 को घर में घुसकर महिला को जिंदा जला दिया गया था। विवाद 19 बीघा जमीन से जुड़ा था। देखिए लिस्ट 31 मार्च को हाईकोर्ट ने 582 जजों के किए थे ट्रांसफर इससे पहले 31 मार्च को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 582 जजों के ट्रांसफर किए थे। इनमें 236 एडिशनल डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज शामिल थे। वहीं, 207 सिविल जज सीनियर डिवीजन और 139 सिविल जज जूनियर डिवीजन रैंक के न्यायिक अधिकारियों का भी ट्रांसफर हुआ था। सबसे ज्यादा कानपुर से 13 जजों के ट्रांसफर हुए थे। अलीगढ़ के 11 और बरेली के 5 जज भी बदले गए। इनमें जज रवि कुमार दिवाकर भी शामिल रहे। वे बरेली में थे। अब उन्हें चित्रकूट भेजा गया। जज रवि के आदेश 2022 में वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे हुआ था। पढ़ें पूरी खबर… ————- यह खबर भी पढ़िए… कानपुर में राहुल को देख फफक पड़ीं शुभम की पत्नी:गले लगाया…दिलासा दी; बोले-मैंने भी पिता, दादी को खोने का दर्द झेला राहुल गांधी के यूपी दौरे का बुधवार को दूसरा दिन है। आज उन्होंने पहलगाम हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात की। शुभम की पत्नी ऐशन्या राहुल को देखकर रोने लगीं। इस पर राहुल ने उन्हें गले लगा लिया और सांत्वना दी। शुभम के पिता भी राहुल को देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाए। ऐशन्या ने राहुल को पहलगाम में हुई घटना के बारे में सब कुछ बताया। उन्होंने बताया कि कैसे मेरे पति को आतंकियों ने गोली मार दी। ऐशन्या ने बताया कि हर जगह सुरक्षा की व्यवस्था थी, लेकिन पहलगाम में कोई सिक्योरिटी नहीं थी। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूपी में 42 जजों के ट्रांसफर:कानपुर देहात के जज ने आखिरी फैसले में पति को उम्रकैद की सजा दी, संभल जिला जज भी बदले
