राग रत्न गुरमत संगीत सम्मेलन 29 से

राग रत्न गुरमत संगीत सम्मेलन 29 से

जालंधर| दो दिवसीय 16वां राग रत्न गुरमत संगीत सम्मेलन 29 और 30 मार्च को आयोजित होगा। इसकी तैयारियों के संबंध में शुक्रवार को बैठक की गई। भाई गुरमीत सिंह शांत ने बताया कि यह आयोजन गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ के सामने, स्पोर्ट्स कॉलेज, कपूरथला रोड में संत बाबा भगवान सिंह जी, गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ वालों के पूर्ण सहयोग से संपन्न होगा। यह आयोजन 31 राग प्रकारों के निर्धारित तंती साजों के साथ होगा। इस मौके पर बाबा दीप सिंह जी सेवा दल से जतिंदर पाल सिंह मझैल, बलदेव सिंह गतका मास्टर, नरिंदर सिंह लक्की, आईएस बग्गा, शरणजीत सिंह रोबिन मौजूद रहे। जालंधर| दो दिवसीय 16वां राग रत्न गुरमत संगीत सम्मेलन 29 और 30 मार्च को आयोजित होगा। इसकी तैयारियों के संबंध में शुक्रवार को बैठक की गई। भाई गुरमीत सिंह शांत ने बताया कि यह आयोजन गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ के सामने, स्पोर्ट्स कॉलेज, कपूरथला रोड में संत बाबा भगवान सिंह जी, गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ वालों के पूर्ण सहयोग से संपन्न होगा। यह आयोजन 31 राग प्रकारों के निर्धारित तंती साजों के साथ होगा। इस मौके पर बाबा दीप सिंह जी सेवा दल से जतिंदर पाल सिंह मझैल, बलदेव सिंह गतका मास्टर, नरिंदर सिंह लक्की, आईएस बग्गा, शरणजीत सिंह रोबिन मौजूद रहे।   पंजाब | दैनिक भास्कर