रामलला के ललाट पर सूर्य तिलक का फाइनल ट्रायल:8 मिनट तक पड़ी किरणें; रामनवमी पर आज ड्रोन से छिड़का जाएगा सरयू का जल

रामलला के ललाट पर सूर्य तिलक का फाइनल ट्रायल:8 मिनट तक पड़ी किरणें; रामनवमी पर आज ड्रोन से छिड़का जाएगा सरयू का जल

अयोध्या समेत पूरे प्रदेश में 6 अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी। रामनवमी का मुख्य आकर्षण रामलला का सूर्य तिलक होगा। सूर्य की किरणें बालक राम के मस्तक का अभिनंदन करेंगी। यह दुर्लभ संयोग 4 मिनट तक रहेगा। इसके लिए वैज्ञानिकों ने बीते दिनों कई ट्रायल किए। शनिवार को इसका आखिरी ट्रायल हुआ। 8 मिनट तक चले इस ट्रायल को कराने के दौरान इसरो के साथ आईआईटी रुढ़की और IIT चेन्नई के एक्सपर्ट मौजूद रहे। रविवार की दोपहर ठीक 12 बजे भगवान सूर्य रामलला के ललाट का तिलक करेंगे। पहले 3 तस्वीरें… धूप और गर्मी से बचाने के लिए लगाए टेंट
शनिवार को अयोध्या में पूरे दिन श्रीराम जन्म महोत्सव की तैयारियां की गईं। शाम तक इसे फाइनल कर लिया गया। श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिए उनकी छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान रखा गया है। श्रीरामजन्मभूमि पथ, भक्ति पथ और रामपथ पर श्रद्धालुओं के पांव न जले, इसलिए लाल और हरे रंग के मैट बिछाए गए हैं। तीनों मार्गों पर बड़े-बड़े टेंट लगाए गए हैं। जगह-जगह कूलर समेत 200 स्थानों पर ठंडे पानी पीने पेयजल की व्यवस्था की गई है। ड्रोन से सरयू जल का होगा छिड़काव
श्रीरामनवमी को आने वाले श्रद्धालुओं की गर्मी से बचाने के लिए ड्रोन से सरयू जल का छिड़काव किया जाएगा। नगर निगम के कर्मचारी श्रद्धालुओं को उनकी लाइन के पास जाकर भी पीने का देंगे। श्रद्धालुओं की किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए राम मंदिर ट्रस्ट और प्रशासन के अधिकारियों ने कई बार संयुक्त बैठक कर यह खाका तैयार किया है। मोबाइल टॉयलट की व्यवस्था
जिन स्थलों पर सार्वजनिक शौचालय नहीं हैं, वहां मोबाइल टॉयलेट और सफाईकर्मी तैनात किए गए हैं। श्रद्धालुओं के जूता-चप्पल रखने के लिए बनाए गए शू-रैक स्थल के आसपास साइनेज बोर्ड लगाए गए हैं। किसी को जानकारी के अभाव में भटकना न पड़े, इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी रामनवमी की बधाई
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भगवान राम का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। उनके द्वारा स्थापित नैतिकता, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीराम की कृपा से देश व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति प्राप्त होगी। वहीं, मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीराम ने हमें धर्म का अनुसरण करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा दी। उनका सम्पूर्ण जीवन हमें भारतीय संस्कृति के उदात्त गुणों-श्रद्धा, भक्ति, शक्ति, शान्ति, शील तथा सदाचार की प्रेरणा प्रदान करता है। —————— ये भी पढ़ेंः यूपी में जूस विक्रेता-ताला कारीगर को 56 करोड़ के नोटिस:15 हजार कमाने वाले ने 33 करोड़ का बिजनेस किया, एड्रेस पर हलवाई का घर यूपी के अलीगढ़ जिले में इनकम टैक्स विभाग ने चार लोगों को 56.50 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है। खास बात है कि जिन्हें नोटिस दिया गया है, उन्होंने अपने जिंदगी में एक साथ एक लाख रुपए भी नहीं देखें हैं। नोटिस के मुताबिक अलग–अलग फर्म बनाकर इन लोगों ने व्यापार किया, लेकिन आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया। इस वजह से ये नोटिस पहुंचा है।पढ़ें पूरी खबर… अयोध्या समेत पूरे प्रदेश में 6 अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी। रामनवमी का मुख्य आकर्षण रामलला का सूर्य तिलक होगा। सूर्य की किरणें बालक राम के मस्तक का अभिनंदन करेंगी। यह दुर्लभ संयोग 4 मिनट तक रहेगा। इसके लिए वैज्ञानिकों ने बीते दिनों कई ट्रायल किए। शनिवार को इसका आखिरी ट्रायल हुआ। 8 मिनट तक चले इस ट्रायल को कराने के दौरान इसरो के साथ आईआईटी रुढ़की और IIT चेन्नई के एक्सपर्ट मौजूद रहे। रविवार की दोपहर ठीक 12 बजे भगवान सूर्य रामलला के ललाट का तिलक करेंगे। पहले 3 तस्वीरें… धूप और गर्मी से बचाने के लिए लगाए टेंट
शनिवार को अयोध्या में पूरे दिन श्रीराम जन्म महोत्सव की तैयारियां की गईं। शाम तक इसे फाइनल कर लिया गया। श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिए उनकी छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान रखा गया है। श्रीरामजन्मभूमि पथ, भक्ति पथ और रामपथ पर श्रद्धालुओं के पांव न जले, इसलिए लाल और हरे रंग के मैट बिछाए गए हैं। तीनों मार्गों पर बड़े-बड़े टेंट लगाए गए हैं। जगह-जगह कूलर समेत 200 स्थानों पर ठंडे पानी पीने पेयजल की व्यवस्था की गई है। ड्रोन से सरयू जल का होगा छिड़काव
श्रीरामनवमी को आने वाले श्रद्धालुओं की गर्मी से बचाने के लिए ड्रोन से सरयू जल का छिड़काव किया जाएगा। नगर निगम के कर्मचारी श्रद्धालुओं को उनकी लाइन के पास जाकर भी पीने का देंगे। श्रद्धालुओं की किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए राम मंदिर ट्रस्ट और प्रशासन के अधिकारियों ने कई बार संयुक्त बैठक कर यह खाका तैयार किया है। मोबाइल टॉयलट की व्यवस्था
जिन स्थलों पर सार्वजनिक शौचालय नहीं हैं, वहां मोबाइल टॉयलेट और सफाईकर्मी तैनात किए गए हैं। श्रद्धालुओं के जूता-चप्पल रखने के लिए बनाए गए शू-रैक स्थल के आसपास साइनेज बोर्ड लगाए गए हैं। किसी को जानकारी के अभाव में भटकना न पड़े, इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी रामनवमी की बधाई
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भगवान राम का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। उनके द्वारा स्थापित नैतिकता, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीराम की कृपा से देश व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति प्राप्त होगी। वहीं, मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीराम ने हमें धर्म का अनुसरण करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा दी। उनका सम्पूर्ण जीवन हमें भारतीय संस्कृति के उदात्त गुणों-श्रद्धा, भक्ति, शक्ति, शान्ति, शील तथा सदाचार की प्रेरणा प्रदान करता है। —————— ये भी पढ़ेंः यूपी में जूस विक्रेता-ताला कारीगर को 56 करोड़ के नोटिस:15 हजार कमाने वाले ने 33 करोड़ का बिजनेस किया, एड्रेस पर हलवाई का घर यूपी के अलीगढ़ जिले में इनकम टैक्स विभाग ने चार लोगों को 56.50 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है। खास बात है कि जिन्हें नोटिस दिया गया है, उन्होंने अपने जिंदगी में एक साथ एक लाख रुपए भी नहीं देखें हैं। नोटिस के मुताबिक अलग–अलग फर्म बनाकर इन लोगों ने व्यापार किया, लेकिन आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया। इस वजह से ये नोटिस पहुंचा है।पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर