हरियाणा के रेवाड़ी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। वह मंदिर से लौट रहा था और दिल्ली जयपुर हाइवे पार करते समय एक वाहन से उसे टक्कर मार दी। मृतक की पहचान राजनन्दन पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार राजनन्दन मूल रूप से बिहार के कोरियाही के रहने वाले थे। वह 10 वर्षों से गांव मसानी में रह रहे थे। निखरी स्थित मंदिर से वापस लौट रहे थे। दिल्ली-जयपुर हाईवे को पार करते समय एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राजनन्दन को रेवाड़ी के ट्रोमा सेंटर में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे अजय कुमार ने बताया कि उनके पिता नियमित रूप से निखरी मंदिर जाते थे। जब वे रात को घर नहीं लौटे तो परिवार ने सोचा कि वे मंदिर में ही रुक गए होंगे। अगली सुबह उन्हें दुर्घटना की सूचना मिली। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी वाहन चालक की तलाश में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हरियाणा के रेवाड़ी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। वह मंदिर से लौट रहा था और दिल्ली जयपुर हाइवे पार करते समय एक वाहन से उसे टक्कर मार दी। मृतक की पहचान राजनन्दन पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार राजनन्दन मूल रूप से बिहार के कोरियाही के रहने वाले थे। वह 10 वर्षों से गांव मसानी में रह रहे थे। निखरी स्थित मंदिर से वापस लौट रहे थे। दिल्ली-जयपुर हाईवे को पार करते समय एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राजनन्दन को रेवाड़ी के ट्रोमा सेंटर में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे अजय कुमार ने बताया कि उनके पिता नियमित रूप से निखरी मंदिर जाते थे। जब वे रात को घर नहीं लौटे तो परिवार ने सोचा कि वे मंदिर में ही रुक गए होंगे। अगली सुबह उन्हें दुर्घटना की सूचना मिली। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी वाहन चालक की तलाश में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
करनाल में महिला को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत:बच्चा गंभीर, पति के साथ दवा लेकर घर लौट रही थी घर
करनाल में महिला को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत:बच्चा गंभीर, पति के साथ दवा लेकर घर लौट रही थी घर हरियाणा में करनाल के डबरकी कलां खुर्द गांव में ट्रैक्टर ने महिला को कुचल दिया। महिला अपने पति व बच्चे के साथ करनाल से घर लौट रही थी। बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की सूचना के बाद भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेना चाहा, लेकिन ग्रामीणों ने शव उठाने से मना कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन देर शाम को कार्रवाई के आश्वासन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया। आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। करनाल में दवा लेने आया था परिवार मृतक महिला की पहचान 35 वर्षीय निशा उर्फ गुड़िया के रूप में हुई है, जो डबरकी कलां गांव की रहने वाली थी। महिला करनाल के अस्पताल में दवा लेने के लिए गई थी। उसके पति भी करनाल के कल्पना चावला में सिक्योरिटी गार्ड है। महिला को बुखार था और बच्चे को भी। वह अस्पताल में ऑटो से गई थी लेकिन दवा लेने के बाद वह अपने पति व बच्चे के साथ घर लौट रही थी। तीनों बाइक पर थे, बच्चा बीच में बैठा हुआ था। जैसे ही बाइक डबरकी खुर्द गांव के पास पहुंची तो एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों बाइक से नीचे जा गिरे और महिला ट्रैक्टर के नीचे आ गई और ट्रैक्टर महिला को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। 15 साल पहले हुई थी शादी ग्रामीण महिला शकुंतला ने बताया कि मृतक महिला का नाम निशा उर्फ गुड़िया है। इसकी शादी लगभग 15 साल पहले हुई थी। इसके पास तीन लड़के है। महिला का पति अपने बच्चे को अस्पताल में लेकर गया हुआ है और उसने कहा है कि जब तक वह नहीं लौटता तब तक उसकी पत्नी की बॉडी को न उठाने दे। तीनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। पुलिस कर रही मामले की जांच सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कुंजपुरा थाना के SHO महावीर ने बताया कि महिला निशा अपने पति व बच्चे के साथ घर लौट रही थी। महिला की मौत हो गई है। बच्चा भी गंभीर है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल के मोर्चरी हाउस में भिजवा दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद और परिजनों के बयान के अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हरियाणा में दुल्हन ने फेरे लेने से किया मना:वरमाला के बाद लड़की बोली- दूल्हे ने शराब पी है, बाद में बॉयफ्रेंड संग फरार
हरियाणा में दुल्हन ने फेरे लेने से किया मना:वरमाला के बाद लड़की बोली- दूल्हे ने शराब पी है, बाद में बॉयफ्रेंड संग फरार हरियाणा के नारनौल में फेरों से ठीक पहले दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन ने आरोप लगाया कि दूल्हे ने शराब पी रखी। वह उसके साथ शादी नहीं करेगी। इस पर हंगामा हो गया। दोनों पक्षों में बहसबाजी हुई। लड़के पक्ष ने आरोपों को नकारा, लेकिन दुल्हन ने फेरे लेने से इनकार कर दिया। ऐसे में बारात को बैरंग लौटना पड़ा। कार्यक्रम में शामिल लोगों के मुताबिक दुल्हन का बॉयफ्रेंड वहां पहुंचा हुआ था। वह स्टेज पर दुल्हन के साथ था। बॉयफ्रेंड के कहने पर फेरे लेने से मना किया। इसके बाद से दुल्हन और बॉयफ्रेंड गायब हैं। फिलहाल इस बारे में पुलिस के पास कोई सूचना नहीं पहुंची है। दुल्हन ने दिल्ली से ग्रेजुएशन की है। वहीं जिस लड़के से उसकी शादी हो रही थी वह कारोबारी है। दिल्ली में रहता लड़की का परिवार, गांव में आकर कर रहे थे शादी
नांगल चौधरी के एक गांव के युवक का निजामपुर थाना के अंतर्गत पड़ते गांव की लड़की से करीब 3 महीने पहले रिश्ता तय हुआ था। लड़की वाले अब दिल्ली रहते हैं, लेकिन परिवार ने बेटी की शादी नांगल चौधरी में ही करने का फैसला किया। शादी की तारीख 27 नवंबर तय हुई। कार्यक्रम नांगल चौधरी के मैरिज पैलेस में रखा गया। बीती रात को लड़के वाले बारात लेकर मैरिज पैलेस पहुंचे। यहां लड़की पक्ष के लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद स्टेज का कार्यक्रम शुरू हुआ। दूल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। दोनों ने परिजनों का आशीर्वाद लिया। वरवाला के बाद होने थे फेरे, मना कर दिया
आशीर्वाद लेने के बाद फेरे लेने की रस्म होनी थी। इसी बीच दुल्हन ने दूल्हे के साथ फेरे लेने से मना कर दिया। लड़की पक्ष के गांव वालों के मुताबिक दुल्हन का कहना था कि लड़के और उसके पिता दोनों ने शराब पी हुई है। वह शराबी के यहां जाना पसंद नहीं करेगी। दुल्हन को समझाने के प्रयास किए गए। इस दौरान दोनों पक्षों में बहसबाजी भी हुई, लेकिन दुल्हन ने फेरे लेने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद रात को ही बारात बिना दुल्हन के लौट गई। दिल्ली से आया था बॉयफ्रेंड
बारात में शामिल लोगों के मुताबिक स्टेज पर दुल्हन के साथ उसका बॉयफ्रेंड मौजूद था। इसके बाद फेरों के समय उसने बॉयफ्रेंड के कहने पर फेरे लेने से मना किया। इसके बाद से बॉयफ्रेंड और दुल्हन गायब हैं। मामला थाने नहीं पहुंचा
इस बारे में नांगल चौधरी के थाना प्रभारी रतन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में कुछ बातचीत जरूर हुई थी, लेकिन मामला थाने में नहीं आया। शादी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा में शादी के दिन दुल्हन फरार:रात मेहंदी की रस्म कर सोई, सुबह गायब; बारात देख रिश्तेदार की बेटी का रिश्ता जोड़ना पड़ा हरियाणा के पानीपत जिले के एक गांव में शादी के दिन दुल्हन फरार हो गई। दुल्हन के पिता जब सुबह हलवाई को सामान देने के लिए उठे, तो उन्होंने देखा कि बेटी घर में नहीं है। इसके बाद उसकी तलाश की गई। तलाशी के दौरान परिजनों को पता लगा कि उसे दुल्हन का ही ताऊ का लड़का भगा ले गया है। पूरी खबर पढ़ें…
पानीपत की फैक्ट्री में युवक ने किया सुसाइड:खाने के लिए बुलाने गए परिजन, कमरे में फांसी पर लटका मिला; भाई-बहनों में सबसे छोटा
पानीपत की फैक्ट्री में युवक ने किया सुसाइड:खाने के लिए बुलाने गए परिजन, कमरे में फांसी पर लटका मिला; भाई-बहनों में सबसे छोटा पानीपत जिले के गांव आसन कलां स्थित राधे-राधे कंबल फैक्ट्री में बने क्वार्टर एक कर्मचारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। मामले का पता उस वक्त लगा, जब परिजन उसे खाने पर बुलाने के लिए देखने गए। कमरे के भीतर घुसे तो देखा कि वह पंखे पर कपड़े से फंदा लगाकर लटका हुआ था। यह देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा और सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां परिजनों के बयानों के आधार पर पोस्टमॉर्टम करवाया गया। दोपहर को खाने के लिए बुलाने गए थे परिजन जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 19 वर्षीय संतोष के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। हाल में वह पिछले काफी समय से पानीपत के आसन कलां गांव में रहता था। यहां उसका परिवार भी रहता है। वह राधे-राधे फैक्ट्री में काम करता था। गुरुवार को घर के सदस्य फैक्ट्री में काम करने गए थे। दोपहर को उसे खाने के बुलाने के लिए कमरे में परिवार वाले गए। जहां देखा कि वह फंदे पर लटका हुआ था। मृतक चार भाई-बहन में सबसे छोटा था।