संभल में बनी सत्यव्रत पुलिस चौकी का उद्घाटन रामनवमी पर हो रहा है। 28 दिसंबर को पुलिस चौकी का निर्माण शुरू हुआ था। पूरे 100 दिन बाद चौकी का उद्घाटन हो रहा है। उद्घाटन में डीएम-एसपी समेत पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। इसी चौकी से जिले का पुलिस कंट्रोल रूम संचालित होगा। उद्घाटन के मौके पर चौकी को फूलों और लाइटों से सजाया है। हवन-पूजन के बाद चौकी में काम शुरू किया जाएगा। चौकी का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। पुलिस चौकी में अंदर जाते ही सामने की दीवार पर महाभारत का श्लोक लिखवाया गया है। सत्यव्रत पुलिस चौकी में महाभारत के रथ की आकृति मुख्य गेट के सामने तैयार कराई गई है। आकृति राजस्थानी राजमहल पत्थर से तैयार हुई है। जानिए क्यों हुआ सत्यव्रत का निर्माण- व्यवस्थाओं से लैस है सत्यव्रत 10 दिन में बनी पूरी पेंटिंग पेंटिंग बनाने वाले अनुज रस्तोगी ने बताया, इस पेंटिंग को बनाने में करीब 2 महीने लगते हैं। लेकिन एसपी के आर्डर पर हमने एक्स्ट्रा लेबर लगाकर इस कार्य को 10 दिन में पूरा किया है। हमें इसे दीवार पर बनाने में 4 दिन का समय लगा है। पेंटिंग में जो कलर लगा है, उस पर धूप और पानी का कोई असर नहीं होगा। यह सालों-साल तक ऐसे ही चलता रहेगा। इसमें जो तस्वीर है, वह महाभारत से ली गई है। हमारे भारत के संविधान के मुख्य पृष्ठ पर यह तस्वीर है। इस पर जो श्लोक लिखा है, उसका मतलब है- जब-जब धर्म की हानि होगी मैं पृथ्वी पर पुनः अवतार लूंगा, धर्म की स्थापना के लिए। संभल में बनी सत्यव्रत पुलिस चौकी का उद्घाटन रामनवमी पर हो रहा है। 28 दिसंबर को पुलिस चौकी का निर्माण शुरू हुआ था। पूरे 100 दिन बाद चौकी का उद्घाटन हो रहा है। उद्घाटन में डीएम-एसपी समेत पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। इसी चौकी से जिले का पुलिस कंट्रोल रूम संचालित होगा। उद्घाटन के मौके पर चौकी को फूलों और लाइटों से सजाया है। हवन-पूजन के बाद चौकी में काम शुरू किया जाएगा। चौकी का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। पुलिस चौकी में अंदर जाते ही सामने की दीवार पर महाभारत का श्लोक लिखवाया गया है। सत्यव्रत पुलिस चौकी में महाभारत के रथ की आकृति मुख्य गेट के सामने तैयार कराई गई है। आकृति राजस्थानी राजमहल पत्थर से तैयार हुई है। जानिए क्यों हुआ सत्यव्रत का निर्माण- व्यवस्थाओं से लैस है सत्यव्रत 10 दिन में बनी पूरी पेंटिंग पेंटिंग बनाने वाले अनुज रस्तोगी ने बताया, इस पेंटिंग को बनाने में करीब 2 महीने लगते हैं। लेकिन एसपी के आर्डर पर हमने एक्स्ट्रा लेबर लगाकर इस कार्य को 10 दिन में पूरा किया है। हमें इसे दीवार पर बनाने में 4 दिन का समय लगा है। पेंटिंग में जो कलर लगा है, उस पर धूप और पानी का कोई असर नहीं होगा। यह सालों-साल तक ऐसे ही चलता रहेगा। इसमें जो तस्वीर है, वह महाभारत से ली गई है। हमारे भारत के संविधान के मुख्य पृष्ठ पर यह तस्वीर है। इस पर जो श्लोक लिखा है, उसका मतलब है- जब-जब धर्म की हानि होगी मैं पृथ्वी पर पुनः अवतार लूंगा, धर्म की स्थापना के लिए। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
संभल में बनी सत्यव्रत पुलिस चौकी का उद्घाटन आज:100 दिन में बनकर तैयार हुई, दीवार पर लिखा गया महाभारत का श्लोक
