रोहतक जिले में मेयर चुनाव की घोषणा के बाद भाजपा और कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों ने भागदौड़ शुरू कर दी है। शहर में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। ऐसे में देखना यह है कि पार्टी किसे टिकट देती है। 2013 में पार्षदों ने मिलकर कांग्रेस नेता रेणु डाबला को मेयर के लिए चुना था। रेणु डाबला पर निगम में घोटाले का आरोप लगा था। 2018 के बाद रेणु डाबला भाजपा में शामिल हो गईं और सारे आरोप ठंडे बस्ते में चले गए। रेणु डाबला ने 2024 का चुनाव कलानौर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर लड़ा और हार गईं। वहीं, 2018 में भाजपा में शामिल हुए मनमोहन गोयल चुनाव जीतकर मेयर की कुर्सी पर बैठे। मनमोहन गोयल पूर्व मंत्री स्वर्गीय सेठ किशन लाल के बेटे हैं। 9 जनवरी 2024 को खत्म हुआ था कार्यकाल बता दें कि नगर निगम में पार्षदों और मेयर का कार्यकाल 9 जनवरी 2024 को खत्म हो गया था। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले निगम चुनाव कराने की सुगबुगाहट थी, लेकिन पहले लोकसभा और बाद में विधानसभा चुनाव के चलते निगम चुनाव नहीं हो पाए। एक साल बाद अब निगम चुनाव की घोषणा हो गई है। अमरजीत सोलंकी को भाजपा का दावेदार मेयर पद के लिए पूर्व सीएम मनोहर लाल के करीबी रहे रिटायर्ड एचसीएस अमरजीत सोलंकी को भाजपा की ओर से प्रबल दावेदार माना जा रहा है। अमरजीत सोलंकी विधानसभा चुनाव में भी कलानौर हलके से दावेदार थे, लेकिन ऐन वक्त पर रेणु डाबला ने बाजी मार ली। मेयर पद के लिए अमरजीत सोलंकी का नाम सबसे ऊपर है। उनके साथ वाल्मीकि समुदाय से पूर्व पार्षद सुरेश किराड़ और सुखबीर चंदेलिया भी टिकट के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। अब देखना यह है कि भाजपा किसे अपना उम्मीदवार घोषित करती है। कांग्रेस से सूरजमल किलोई प्रबल दावेदार पूर्व पार्षद सूरजमल किलोई को कांग्रेस की ओर से मेयर पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। सूरजमल किलोई पहले कांग्रेस में थे, फिर भाजपा में चले गए और पिछले साल कलानौर से टिकट न मिलने पर फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। उनके अलावा राजेश बोहत और ताराचंद बागड़ी भी मेयर पद के दावेदार हैं। रोहतक जिले में मेयर चुनाव की घोषणा के बाद भाजपा और कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों ने भागदौड़ शुरू कर दी है। शहर में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। ऐसे में देखना यह है कि पार्टी किसे टिकट देती है। 2013 में पार्षदों ने मिलकर कांग्रेस नेता रेणु डाबला को मेयर के लिए चुना था। रेणु डाबला पर निगम में घोटाले का आरोप लगा था। 2018 के बाद रेणु डाबला भाजपा में शामिल हो गईं और सारे आरोप ठंडे बस्ते में चले गए। रेणु डाबला ने 2024 का चुनाव कलानौर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर लड़ा और हार गईं। वहीं, 2018 में भाजपा में शामिल हुए मनमोहन गोयल चुनाव जीतकर मेयर की कुर्सी पर बैठे। मनमोहन गोयल पूर्व मंत्री स्वर्गीय सेठ किशन लाल के बेटे हैं। 9 जनवरी 2024 को खत्म हुआ था कार्यकाल बता दें कि नगर निगम में पार्षदों और मेयर का कार्यकाल 9 जनवरी 2024 को खत्म हो गया था। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले निगम चुनाव कराने की सुगबुगाहट थी, लेकिन पहले लोकसभा और बाद में विधानसभा चुनाव के चलते निगम चुनाव नहीं हो पाए। एक साल बाद अब निगम चुनाव की घोषणा हो गई है। अमरजीत सोलंकी को भाजपा का दावेदार मेयर पद के लिए पूर्व सीएम मनोहर लाल के करीबी रहे रिटायर्ड एचसीएस अमरजीत सोलंकी को भाजपा की ओर से प्रबल दावेदार माना जा रहा है। अमरजीत सोलंकी विधानसभा चुनाव में भी कलानौर हलके से दावेदार थे, लेकिन ऐन वक्त पर रेणु डाबला ने बाजी मार ली। मेयर पद के लिए अमरजीत सोलंकी का नाम सबसे ऊपर है। उनके साथ वाल्मीकि समुदाय से पूर्व पार्षद सुरेश किराड़ और सुखबीर चंदेलिया भी टिकट के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। अब देखना यह है कि भाजपा किसे अपना उम्मीदवार घोषित करती है। कांग्रेस से सूरजमल किलोई प्रबल दावेदार पूर्व पार्षद सूरजमल किलोई को कांग्रेस की ओर से मेयर पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। सूरजमल किलोई पहले कांग्रेस में थे, फिर भाजपा में चले गए और पिछले साल कलानौर से टिकट न मिलने पर फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। उनके अलावा राजेश बोहत और ताराचंद बागड़ी भी मेयर पद के दावेदार हैं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
नूुंह में फर्जी कागजातों से बेची करोड़ों की जमीन:भाजपा नेता का था 420 गज का प्लाट; 24 साल पहले हुई थी रजिस्ट्री
नूुंह में फर्जी कागजातों से बेची करोड़ों की जमीन:भाजपा नेता का था 420 गज का प्लाट; 24 साल पहले हुई थी रजिस्ट्री हरियाणा के नूंह शहर के भाजपा नेता हेमराज शर्मा की करीब 2 करोड़ कीमत की 420 गज प्लाट को भू-माफियाओं द्वारा बेचने का मामला सामने आया है। शर्मा ने नूंह सिटी थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को 4 नामजद व अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता हेमराज शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि नूंह के दिल्ली-अलवर रोड स्थित बालाजी पेट्रोल पंप समीप सर्विस रोड पर करीब 2 करोड़ रुपए के कीमत की 420 गज की जमीन उनकी कृषि विकास केंद्र फर्म के नाम से है। जिसकी करीब 24 वर्ष पहले रजिस्ट्री भी कराई हुई है। पिछले 2 महीने पहले भू-माफिया अयूब खान, खुर्शीद, कयूम गांव जोगीपुर ने उक्त जमीन को फर्जी तरीके से बेचने की योजना बनाई। उसने बताया कि इसके बाद 14 मई को फर्जी दस्तावेज तैयार करते हुए उक्त लोगों ने अड़बर गांव के मोहम्मद आसफ को करीब 32 लाख में बेच कर रजिस्ट्री करा दी। जब किसी तरह इसकी भनक लगी तो पूरे खेल के बारे पता चला। इसके बाद नायब तहसीलदार नरेंद्र के समक्ष पेश होते हुए मामला अवगत कराते हुए भू-माफियाओं द्वारा कराई गई रजिस्ट्री कैंसिल कराई। साथ मामले को पुलिस के संज्ञान में लाते सिटी थाना नूंह में शिकायत दी गई। वहीं पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते अयूब खान, खुर्शीद, कयूम गांव जोगीपुर, मोहम्मद आसफ गांव अड़बर व अन्य के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 व 120 बी के तहत केस दर्ज कर लिया। वहीं नूंह सिटी थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
करनाल में व्यक्ति को लिफ्ट लेना पड़ा महंगा:नहर की पटरी पर ले गए युवक, की लूटपाट, दिल्ली से वोट डालकर लौट रहा था
करनाल में व्यक्ति को लिफ्ट लेना पड़ा महंगा:नहर की पटरी पर ले गए युवक, की लूटपाट, दिल्ली से वोट डालकर लौट रहा था हरियाणा में करनाल के झंझाड़ी फ्लाईओवर पर एक व्यक्ति को बाइक से लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। बाइक सवार युवक पीड़ित को OCS के पीछे नहर की पटरी पर ले गए, जहां उसके साथ लूटपाट की और उसका पर्स और मोबाइल फोन छिनकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति दिल्ली से वोट डालकर वापस लौटा था। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लकड़ी का काम करता है पीड़ित बिहार के कुमरखाल गांव का सुमित करनाल के कर्ण ताल पार्क के नजदीक वेद वुड लड़की की दुकान पर काम करता है। वह पहले दिल्ली रहता था, जहां उसकी वोट बनी हुई है। वह 25 मई की सुबह दिल्ली के तिलक नगर में वोट डालने के लिए गया था। जिसके बाद देर रात ट्रेन से भैणी खुर्द रेलवे स्टेशन पर उतरा। स्टेशन से पैदल-पैदल चलकर करनाल आने के लिए OCS करनाल से थोड़ा पीछे झिंझाड़ी प्लाइओवर के पास पहुंचा था, तो उसने एक बाइक को लिफ्ट के लिए हाथ दिया। बाइक पर दो युवक सवार थे। युवकों ने उसको बाइक पर बैठा लिया, लेकिन वे उसे करनाल ले जाने की बजाए ओसीएस के पीछे नहर की पटरी पर ले गए। अंधेरे में उन्होंने बाइक रोकी और उसके साथ लूटपाट शुरू कर दी। दोनों युवकों ने उसका पर्स छीन लिया। पर्स में उसके 1500 रुपए थे, उसके पास सैमसंग का मोबाइल फोन भी था, जिसकी कीमत हजारों रुपए थी। पर्स में ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, रेल का टिकट व अन्य कागजात थे। दोनों युवकों ने उसको डराया धमका दिया, वह बुरी तरह से डर चुका था। दोनों युवक मौके से फरार हो गए। वह बाइक का नंबर भी नोट नहीं कर पाया। वह वहां से निकलकर आया और सदर थाना करनाल में शिकायत दी। पुलिस ने किया मामला दर्ज सदर थाना के जांच अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि सुमित ने अपने साथ हुई लूटपाट की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जैसे भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हरियाणा में भारतीय किसान पार्टी की पहली लिस्ट जारी:बाढड़ा सहित 11 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, प्रदेशाध्यक्ष बोले- 5 सितंबर को आएगी दूसरी सूची
हरियाणा में भारतीय किसान पार्टी की पहली लिस्ट जारी:बाढड़ा सहित 11 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, प्रदेशाध्यक्ष बोले- 5 सितंबर को आएगी दूसरी सूची चरखी दादरी जिले में भारतीय किसान पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए बाढड़ा सहित 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। वीरवार को भारतीय किसान पार्टी की हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र जेवली के अध्यक्षता में उनके फार्म हाउस पर मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारी के विचार विमर्श के लिस्ट जारी की गई। इन सीटों पर उतारे उम्मीदवार महेंद्र सिंह जेवली ने बताया कि बाढडा से महेन्द्र सिंह जेवली, सोहना से दान सिंह चौधरी, तोशाम से संजय, हांसी से मास्टर विजेन्द्र , बवानीखेड़ा से सुरज भाटोल, आदमपुर से समशेर कसवा,उकलाना से रोहतास छान,ऐलनाबाद से जगदीश, रतिया से जोगेंद्र ,बरवाला से विनोद धांसू, गुरुग्राम से राजेश श्योराण को उम्मीदवार बनाया गया है। 5 सितंबर को आएगी दूसरी लिस्ट उन्होंने कहा कि मीटिंग मे मौजूद रहे राष्ट्रीय महासचिव दान सिंह चौधरी ,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेश, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र जेवली, हरियाणा महासचीव मास्टर विजेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष हिसार रोहतास छान, हरियाणा मीडिया प्रभारी राजेश गुरुग्राम हरियाणा कोषाध्यक्ष राजेश धांसू आदि ने विचार विमर्श के बाद उम्मीदवार घोषित किए है। अब दूसरी लिस्ट 5 सितंबर को घोषित की जाएगी।