रोहतक पहुंचे भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया:सेना पर टिप्पणी मामले में कहा- अब कोई नेता सेना पर नहीं देगा बयान, भाजपा नेतृत्व सतर्क

रोहतक पहुंचे भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया:सेना पर टिप्पणी मामले में कहा- अब कोई नेता सेना पर नहीं देगा बयान, भाजपा नेतृत्व सतर्क

भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने रोहतक पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि मध्य प्रदेश के मंत्री द्वारा भारतीय सेना पर की गई टिप्पणी को लेकर मामला पार्टी नेतृत्व के संज्ञान में है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने निर्णय लिया है कि भविष्य में कोई भी नेता भारतीय सेना के बारे में इस तरह की बात नहीं करेगा। डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि सेना का मनोबल बढ़ा है। भारत की लाइट फील्ड मशीन गन ने पाकिस्तान के ड्रोन को नष्ट कर दिया। आज स्वदेशी उपकरणों ने पाकिस्तान की कोशिश को नाकाम कर दिया है और भारतीय सेना की आत्मनिर्भरता को उजागर किया है। हरियाणा भाजपा के लिए पूरे भारत में एक मजबूत राजनीतिक आधार बनाने पर काम कर रहा है और आज चुनाव के बाद 50 लाख सदस्य बनाए गए हैं। भारतीय सेना विकसित व सक्षम
सतीश पूनिया ने कहा कि किसी ने भारतीय सेना को नहीं घसीटा गया है। सेना राजनीतिक सियासत से अलग है। हमारी सेना विकसित व सक्षम है और लीडरशिप के किस निर्णय के समय कौन लीडर था, जिसने यह किया, इस पर ध्यान देना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को खुली छुट व साधन दिए। मोदी का नेतृत्व देश का योग्य नेतृत्व है। पाकिस्तान आतंकवाद का पालक
सतीश पूनिया ने कहा कि देश में आतंकवाद पाकिस्तान स्पोंसर टेररिज्म एक बड़ी समस्या थी। अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में साबित हो गया कि पाक आतंकवाद का पालक है। युद्ध न तो एक दिन में शुरू होता है और न ही एक दिन में खत्म होता है। यह युद्ध नहीं था, केवल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई थी। भारत अब अंतर्राष्ट्रीय बंधक से मुक्त हो गया है। अब कोई आतंकवादी घटना हुई तो उसे युद्ध समझा जाएगा। सेना पर सवाल नहीं करने चाहिए खड़े
डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि इस युद्ध में हमने पाया बहुत कुछ है, लेकिन खोया कम है। देश का प्रश्न है, भले ही सीजफायर हो गया, लेकिन किसी राजनीतिक दल को सेना पर सवाल खड़े नहीं करने चाहिए। चाइना का बयान तब आया, जब सीजफायर हो चुका था, चाइना पहले सामने नहीं आया। पहले भारत को कटघरे में खड़ा करते थे, लेकिन आज भारत के साथ बहुत सारे देश है। तुर्की के ड्रोन को किया खत्म
सतीश पूनिया ने कहा कि तुर्की ने पाक का बहुत साथ दिया, लेकिन भारत ने तुर्की के ड्रोन को भी खत्म कर दिया। बहुत सारी चीजें भविष्य के गर्भ में है, जिन्हें बताया नहीं जा सकता। ऑपरेशन सिंदूर से देश का मनोबल बढ़ा और आतंकवाद के खिलाफ खड़े हुए हैं। राहुल गांधी ने केवल सुझाव दिया
सतीश पूनिया ने कहा कि राहुल गांधी ने केवल सुझाव दिया है, लेकिन कहने से संसद में चर्चा नहीं हो सकती। इसके लिए संसद की समिति होती है, जो डिसाइड करती है। समिति चर्चा करेगी और उचित होगा तो संसद में चर्चा होगी। सतीश पूनिया ने कहा कि पानी पर सबका अधिकार है। जितनी भी बात हुई, उतना सभी को मिलना चाहिए। पंजाब ने पानी को लेकर बड़ी सियासत की, जिसको लेकर सरकार काम कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने रोहतक पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि मध्य प्रदेश के मंत्री द्वारा भारतीय सेना पर की गई टिप्पणी को लेकर मामला पार्टी नेतृत्व के संज्ञान में है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने निर्णय लिया है कि भविष्य में कोई भी नेता भारतीय सेना के बारे में इस तरह की बात नहीं करेगा। डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि सेना का मनोबल बढ़ा है। भारत की लाइट फील्ड मशीन गन ने पाकिस्तान के ड्रोन को नष्ट कर दिया। आज स्वदेशी उपकरणों ने पाकिस्तान की कोशिश को नाकाम कर दिया है और भारतीय सेना की आत्मनिर्भरता को उजागर किया है। हरियाणा भाजपा के लिए पूरे भारत में एक मजबूत राजनीतिक आधार बनाने पर काम कर रहा है और आज चुनाव के बाद 50 लाख सदस्य बनाए गए हैं। भारतीय सेना विकसित व सक्षम
सतीश पूनिया ने कहा कि किसी ने भारतीय सेना को नहीं घसीटा गया है। सेना राजनीतिक सियासत से अलग है। हमारी सेना विकसित व सक्षम है और लीडरशिप के किस निर्णय के समय कौन लीडर था, जिसने यह किया, इस पर ध्यान देना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को खुली छुट व साधन दिए। मोदी का नेतृत्व देश का योग्य नेतृत्व है। पाकिस्तान आतंकवाद का पालक
सतीश पूनिया ने कहा कि देश में आतंकवाद पाकिस्तान स्पोंसर टेररिज्म एक बड़ी समस्या थी। अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में साबित हो गया कि पाक आतंकवाद का पालक है। युद्ध न तो एक दिन में शुरू होता है और न ही एक दिन में खत्म होता है। यह युद्ध नहीं था, केवल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई थी। भारत अब अंतर्राष्ट्रीय बंधक से मुक्त हो गया है। अब कोई आतंकवादी घटना हुई तो उसे युद्ध समझा जाएगा। सेना पर सवाल नहीं करने चाहिए खड़े
डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि इस युद्ध में हमने पाया बहुत कुछ है, लेकिन खोया कम है। देश का प्रश्न है, भले ही सीजफायर हो गया, लेकिन किसी राजनीतिक दल को सेना पर सवाल खड़े नहीं करने चाहिए। चाइना का बयान तब आया, जब सीजफायर हो चुका था, चाइना पहले सामने नहीं आया। पहले भारत को कटघरे में खड़ा करते थे, लेकिन आज भारत के साथ बहुत सारे देश है। तुर्की के ड्रोन को किया खत्म
सतीश पूनिया ने कहा कि तुर्की ने पाक का बहुत साथ दिया, लेकिन भारत ने तुर्की के ड्रोन को भी खत्म कर दिया। बहुत सारी चीजें भविष्य के गर्भ में है, जिन्हें बताया नहीं जा सकता। ऑपरेशन सिंदूर से देश का मनोबल बढ़ा और आतंकवाद के खिलाफ खड़े हुए हैं। राहुल गांधी ने केवल सुझाव दिया
सतीश पूनिया ने कहा कि राहुल गांधी ने केवल सुझाव दिया है, लेकिन कहने से संसद में चर्चा नहीं हो सकती। इसके लिए संसद की समिति होती है, जो डिसाइड करती है। समिति चर्चा करेगी और उचित होगा तो संसद में चर्चा होगी। सतीश पूनिया ने कहा कि पानी पर सबका अधिकार है। जितनी भी बात हुई, उतना सभी को मिलना चाहिए। पंजाब ने पानी को लेकर बड़ी सियासत की, जिसको लेकर सरकार काम कर रही है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर