रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिल्ली में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि सभी की मेहनत का लक्ष्य था कि हरियाणा में बदलाव हो और कांग्रेस की सरकार बने। भाजपा का 10 साल का कुशासन था। 10 सालों में भाजपा ने कोई सकारात्मक काम नहीं किया, भाई को भाई से उलझाया। कहीं धर्म के नाम पर तो कहीं जाति के नाम पर उलझाकर रख दिया। हरियाणा को पीछे लेकर जाने का काम किया। अब हरियाणा में एक नई शुरुआत होगी। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लक्ष्य बदलाव का था और वह हमने प्राप्त कर लिया है। इसके आगे किसको क्या जिम्मेदारी मिले, इसे लेकर कांग्रेस की अपनी एक प्रणाली रही है। अपनी एक पद्धति रही है। पिछले दशकों से बड़ी सरल सी प्रक्रिया रही है। उसका पालन करते हुए कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व अंतिम फैसला देता है। विधायक दल की बैठक होती है और शीर्ष नेतृत्व की तरफ से व एआईसीसी की तरफ से ऑब्जर्वर भेजे जाते हैं। जो सबसे बातचीत करते केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाते हैं और केंद्रीय नेतृत्व अपने विवेक से जो अंतिम फैसला करेंगे। वह सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उस फैसले को आगे लेकर बढ़ते हैं। खुद को सीएम प्रोजेक्ट करने पर दिया जवाब
खुद को सीएम के रूप में प्रोजेक्ट करने के सवाल पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उनका लक्ष्य एक था, कि हरियाणा में बदलाव हो और कांग्रेस की सरकार बने। उनके कंधों पर तो जनता ने बड़ी जिम्मेदारी दे रखी है। रोहतक लोकसभा से देश में दूसरी सबसे बड़ी जीत देकर विधानसभा में भेजा हैं। हालांकि कांग्रेस एक प्रक्रिया के तहत सीएम का चयन करते हैं। बड़े बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार
लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि एग्जिट पोल अपनी जगह है, दिशा बता रहे हैं। हरियाणा में बड़े बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। लोकसभा चुनाव में भी बड़ा मेंडेट मिला था और तभी से माहौल बनना शुरु हो गया था। कल जब नतीजे आएंगे तो कांग्रेस की सरकार बनेगी। बीजेपी के दावे बीजेपी की ट्रेनिंग का हिस्सा है कि झूठ बोलो बड़ा और आत्मविश्वास के साथ बोलो। रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिल्ली में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि सभी की मेहनत का लक्ष्य था कि हरियाणा में बदलाव हो और कांग्रेस की सरकार बने। भाजपा का 10 साल का कुशासन था। 10 सालों में भाजपा ने कोई सकारात्मक काम नहीं किया, भाई को भाई से उलझाया। कहीं धर्म के नाम पर तो कहीं जाति के नाम पर उलझाकर रख दिया। हरियाणा को पीछे लेकर जाने का काम किया। अब हरियाणा में एक नई शुरुआत होगी। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लक्ष्य बदलाव का था और वह हमने प्राप्त कर लिया है। इसके आगे किसको क्या जिम्मेदारी मिले, इसे लेकर कांग्रेस की अपनी एक प्रणाली रही है। अपनी एक पद्धति रही है। पिछले दशकों से बड़ी सरल सी प्रक्रिया रही है। उसका पालन करते हुए कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व अंतिम फैसला देता है। विधायक दल की बैठक होती है और शीर्ष नेतृत्व की तरफ से व एआईसीसी की तरफ से ऑब्जर्वर भेजे जाते हैं। जो सबसे बातचीत करते केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाते हैं और केंद्रीय नेतृत्व अपने विवेक से जो अंतिम फैसला करेंगे। वह सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उस फैसले को आगे लेकर बढ़ते हैं। खुद को सीएम प्रोजेक्ट करने पर दिया जवाब
खुद को सीएम के रूप में प्रोजेक्ट करने के सवाल पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उनका लक्ष्य एक था, कि हरियाणा में बदलाव हो और कांग्रेस की सरकार बने। उनके कंधों पर तो जनता ने बड़ी जिम्मेदारी दे रखी है। रोहतक लोकसभा से देश में दूसरी सबसे बड़ी जीत देकर विधानसभा में भेजा हैं। हालांकि कांग्रेस एक प्रक्रिया के तहत सीएम का चयन करते हैं। बड़े बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार
लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि एग्जिट पोल अपनी जगह है, दिशा बता रहे हैं। हरियाणा में बड़े बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। लोकसभा चुनाव में भी बड़ा मेंडेट मिला था और तभी से माहौल बनना शुरु हो गया था। कल जब नतीजे आएंगे तो कांग्रेस की सरकार बनेगी। बीजेपी के दावे बीजेपी की ट्रेनिंग का हिस्सा है कि झूठ बोलो बड़ा और आत्मविश्वास के साथ बोलो। हरियाणा | दैनिक भास्कर
