लखनऊ के सरोजनी नगर में वाहन की ठोकर लगने से ऑटो चालक नीचे गिर गया। इसके बाद पीछे से आ रही कार में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे लोक बंधु अस्पताल पहुंचाया गया। सरोजनी नगर के अवध विहार कॉलोनी स्थित बंधवा तालाब निवासी मोहम्मद सईद का ऑटो तालिब (30) चलाता है। गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे तालिब नादरगंज की ओर से ऑटो लेकर चुंगी की तरफ जा रहा था। तभी कानपुर रोड पर अमौसी मेट्रो स्टेशन के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी ऑटो में ठोकर मार दी। ठोकर लगने से ऑटो चालक तालिब नीचे गिर गया। पीछे आ रही कार में वह फंस गया और करीब 50 मीटर दूर तक घिसटता चला गया। ठोकर लगने के बाद ऑटो सवार एक यात्री कूद कर भाग गया। बाद में कार चालक ने अपनी गाड़ी रोक कर उसे हटाया। इस हादसे में तालिब बुरी तरह घायल हो गया। तब उसे लोक बंधु अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने के साथ आगे की कार्रवाई कर रही है। लखनऊ के सरोजनी नगर में वाहन की ठोकर लगने से ऑटो चालक नीचे गिर गया। इसके बाद पीछे से आ रही कार में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे लोक बंधु अस्पताल पहुंचाया गया। सरोजनी नगर के अवध विहार कॉलोनी स्थित बंधवा तालाब निवासी मोहम्मद सईद का ऑटो तालिब (30) चलाता है। गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे तालिब नादरगंज की ओर से ऑटो लेकर चुंगी की तरफ जा रहा था। तभी कानपुर रोड पर अमौसी मेट्रो स्टेशन के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी ऑटो में ठोकर मार दी। ठोकर लगने से ऑटो चालक तालिब नीचे गिर गया। पीछे आ रही कार में वह फंस गया और करीब 50 मीटर दूर तक घिसटता चला गया। ठोकर लगने के बाद ऑटो सवार एक यात्री कूद कर भाग गया। बाद में कार चालक ने अपनी गाड़ी रोक कर उसे हटाया। इस हादसे में तालिब बुरी तरह घायल हो गया। तब उसे लोक बंधु अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने के साथ आगे की कार्रवाई कर रही है। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
लखनऊ में ऑटो चालक को कार ने 50 मीटर घसीटा:दूसरी गाड़ी की टक्कर से गिरा था; लोक बंधु अस्पताल में भर्ती
