लिव-इन में रह रही लड़की के अपहरण का प्रयास:नारनौल में चचेरे भाई ने घसीटते हुए कार में बैठाया, महिला पर गाड़ी भी चढ़ाई

लिव-इन में रह रही लड़की के अपहरण का प्रयास:नारनौल में चचेरे भाई ने घसीटते हुए कार में बैठाया, महिला पर गाड़ी भी चढ़ाई

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नारनौल में परिजनों ने लिव इन में रह रही लड़की के अपहरण का प्रयास किया। जिसे चचेरे भाई ने खींचकर गाड़ी में बैठाया। इसी दौरान जिस लड़के के साथ वह रही है, उसकी मां पर गाड़ी चढ़ा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं घटना के बाद लड़की के परिजन वहां से भाग गए। इसमें लड़की के ताऊ का पुलिसकर्मी बेटा था, जो तावडू में तैनात है। मोहल्ला सलामपुरा में प्रवीण सैनी चार-पांच दिन पहले नूहं जिला के तावडू की एक लड़की के साथ लिव इन में रहने की कोर्ट में दरखास्त देकर लड़की को अपने घर में ही रखे हुए था। इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को लगी। जिसके बाद लड़की के परिजन उसको ढूंढते हुए नारनौल आए। उन्होंने इसकी शिकायत तावडू थाने में भी दी। इस पर तावडू थाने से पुलिसकर्मी 19 अप्रैल की रात को लड़के के घर पर आए थे। मगर लड़की ने जाने से इनकार कर दिया। इस घटना के 2 दिन बाद मंगलवार सुबह लड़की के परिजन मोहल्ला सलामपुरा में लड़के के घर पर एक सफेद वैगनआर में 4 लोग आए। इसमें सादी वर्दी में एक एएसआई रविंद्र भी था। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई थी। लड़की को घसीटते हुए ले गया रविंद्र उन्होंने लड़की से बात की और उसको मनाने की कोशिश की। आज भी लड़की ने उनके साथ जाने से मना कर दिया। इस पर पुलिसकर्मी रविंद्र लड़की को पकड़कर उसको घसीटकर साथ ले जाने लगा। उसके साथ आए लोगों में से एक गाड़ी के पास ही खड़ा हुआ था। वहीं जब रविंद्र लड़की को साथ ले जा रहा था, तो लड़के वालों ने विरोध किया, मगर उसके साथ आए अन्य परिजनों को रोकते रहे। महिला पर चढ़ा दी गाड़ी रविंद्र लड़की को कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान लड़की उनके साथ नहीं जाने की बात कहते हुए चिल्लाती रही। यह सारी घटना पास लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। इशारा पाकर गाड़ी के पास खड़े व्यक्ति ने गाड़ी दौड़ा दी। वहीं लड़के की मां जब पीछे-पीछे आई, तो गाड़ी के ड्राइवर ने उस पर भी गाड़ी चढ़ा दी। जिससे लड़के की मां सरला बुरी तरह घायल हो गई। बाद में लड़के के पिता ने लड़की को छुड़वाया। शोर सुनकर आ गए मोहल्लावासी लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी वहां पर जमा हो गए। मोहल्लावासी आने पर तावडू से आए लड़की के परिजन वहां से भाग गए। जिसके बाद घायल महिला तथा लड़की को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां नागरिक अस्पताल में उनको भर्ती कर लिया गया। वहां से महिला की गंभीर हालत के चलते उसको रेफर कर दिया गया। हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नारनौल में परिजनों ने लिव इन में रह रही लड़की के अपहरण का प्रयास किया। जिसे चचेरे भाई ने खींचकर गाड़ी में बैठाया। इसी दौरान जिस लड़के के साथ वह रही है, उसकी मां पर गाड़ी चढ़ा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं घटना के बाद लड़की के परिजन वहां से भाग गए। इसमें लड़की के ताऊ का पुलिसकर्मी बेटा था, जो तावडू में तैनात है। मोहल्ला सलामपुरा में प्रवीण सैनी चार-पांच दिन पहले नूहं जिला के तावडू की एक लड़की के साथ लिव इन में रहने की कोर्ट में दरखास्त देकर लड़की को अपने घर में ही रखे हुए था। इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को लगी। जिसके बाद लड़की के परिजन उसको ढूंढते हुए नारनौल आए। उन्होंने इसकी शिकायत तावडू थाने में भी दी। इस पर तावडू थाने से पुलिसकर्मी 19 अप्रैल की रात को लड़के के घर पर आए थे। मगर लड़की ने जाने से इनकार कर दिया। इस घटना के 2 दिन बाद मंगलवार सुबह लड़की के परिजन मोहल्ला सलामपुरा में लड़के के घर पर एक सफेद वैगनआर में 4 लोग आए। इसमें सादी वर्दी में एक एएसआई रविंद्र भी था। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई थी। लड़की को घसीटते हुए ले गया रविंद्र उन्होंने लड़की से बात की और उसको मनाने की कोशिश की। आज भी लड़की ने उनके साथ जाने से मना कर दिया। इस पर पुलिसकर्मी रविंद्र लड़की को पकड़कर उसको घसीटकर साथ ले जाने लगा। उसके साथ आए लोगों में से एक गाड़ी के पास ही खड़ा हुआ था। वहीं जब रविंद्र लड़की को साथ ले जा रहा था, तो लड़के वालों ने विरोध किया, मगर उसके साथ आए अन्य परिजनों को रोकते रहे। महिला पर चढ़ा दी गाड़ी रविंद्र लड़की को कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान लड़की उनके साथ नहीं जाने की बात कहते हुए चिल्लाती रही। यह सारी घटना पास लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। इशारा पाकर गाड़ी के पास खड़े व्यक्ति ने गाड़ी दौड़ा दी। वहीं लड़के की मां जब पीछे-पीछे आई, तो गाड़ी के ड्राइवर ने उस पर भी गाड़ी चढ़ा दी। जिससे लड़के की मां सरला बुरी तरह घायल हो गई। बाद में लड़के के पिता ने लड़की को छुड़वाया। शोर सुनकर आ गए मोहल्लावासी लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी वहां पर जमा हो गए। मोहल्लावासी आने पर तावडू से आए लड़की के परिजन वहां से भाग गए। जिसके बाद घायल महिला तथा लड़की को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां नागरिक अस्पताल में उनको भर्ती कर लिया गया। वहां से महिला की गंभीर हालत के चलते उसको रेफर कर दिया गया।   हरियाणा | दैनिक भास्कर