लुधियाना से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी का 10 जनवरी रात करीब साढ़े 11 बजे निधन हो गया। पुलिस के अनुसार गोगी अपनी पिस्टल साफ कर रहे थे, तभी अचानक से गोली चली जो उनकी कनपटी से आर-पार हो गई। आज गोगी के घर पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान एवं सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा शोक व्यक्त करने पहुंचे। वड़िंग और बाजवा ने गोगी की पत्नी डॉ. सुखचैन कौर बस्सी से मिलकर दुख सांझा किया। राजा वड़िंग ने कहा कि गोगी एक ऐसे नेता थे जिन्होंने पार्टी की लाइन क्रॉस करके अपने रिश्ते अच्छे रखे हुए थे। अपने सामाजिक रिश्ते बेहतर निभाए है। आज परिवार के साथ समूह कांग्रेस भी खड़ी है। गोगी के साथ कांग्रेस का गहरा नाता रहा है। बाजवा बोले- गोगी ने लंबा अर्सा कांग्रेस में बिताया प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि गोगी मेरे छोटे भाई थे। उन्होंने जिंदगी का बहुत लंबा अर्सा कांग्रेस में बिताया था। गोगी तीन बार पार्षद रहे है। बाजवा ने कहा कि जब मुझे पंजाब कांग्रेस के प्रधान बनने का मौका मिला था, तो शहर के समस्त नेताओं के कहने पर मैंने गोगी को जिला कांग्रेस के प्रधान बनाया था। गोगी पिछली कांग्रेस की सरकार में PSIEC के चेयरमैन भी रहे है। गोगी बहुत ही मिलसान इंसान थे। गोगी हमारे पुराने साथी रहे है। परमात्मा से अरदास है कि उन्हें अपने चरणों में भगवान स्थान दें। लुधियाना से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी का 10 जनवरी रात करीब साढ़े 11 बजे निधन हो गया। पुलिस के अनुसार गोगी अपनी पिस्टल साफ कर रहे थे, तभी अचानक से गोली चली जो उनकी कनपटी से आर-पार हो गई। आज गोगी के घर पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान एवं सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा शोक व्यक्त करने पहुंचे। वड़िंग और बाजवा ने गोगी की पत्नी डॉ. सुखचैन कौर बस्सी से मिलकर दुख सांझा किया। राजा वड़िंग ने कहा कि गोगी एक ऐसे नेता थे जिन्होंने पार्टी की लाइन क्रॉस करके अपने रिश्ते अच्छे रखे हुए थे। अपने सामाजिक रिश्ते बेहतर निभाए है। आज परिवार के साथ समूह कांग्रेस भी खड़ी है। गोगी के साथ कांग्रेस का गहरा नाता रहा है। बाजवा बोले- गोगी ने लंबा अर्सा कांग्रेस में बिताया प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि गोगी मेरे छोटे भाई थे। उन्होंने जिंदगी का बहुत लंबा अर्सा कांग्रेस में बिताया था। गोगी तीन बार पार्षद रहे है। बाजवा ने कहा कि जब मुझे पंजाब कांग्रेस के प्रधान बनने का मौका मिला था, तो शहर के समस्त नेताओं के कहने पर मैंने गोगी को जिला कांग्रेस के प्रधान बनाया था। गोगी पिछली कांग्रेस की सरकार में PSIEC के चेयरमैन भी रहे है। गोगी बहुत ही मिलसान इंसान थे। गोगी हमारे पुराने साथी रहे है। परमात्मा से अरदास है कि उन्हें अपने चरणों में भगवान स्थान दें। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
हरसिमरत कौर बादल बोली- इमरजेंसी फिल्म का बायकॉट करना चाहिए:फिल्म में सिखों को गलत तरीके से दिखाया गया; BJP एक्शन ले
हरसिमरत कौर बादल बोली- इमरजेंसी फिल्म का बायकॉट करना चाहिए:फिल्म में सिखों को गलत तरीके से दिखाया गया; BJP एक्शन ले बठिंडा में सांसद कंगना रनोट की आने वाली इमरजेंसी फिल्म को लेकर मंगलवार को शिअद सांसद हरसिमरत कौर बादल ने विरोध जताते हुए कहा कि कंगना रानोत ने हमेशा सिखों को टारगेट किया है। इसी के तहत इमरजेंसी फिल्म में भी कंगना ने सिखों को गलत तरीके से दिखाया है। बादल ने कहा कि भाजपा को चाहिए कि वो अपनी सांसद को ऐसा करने से रोकें। सांसद बादल ने मांग उठाई कि इमरजेंसी फिल्म को पूरे देश में बायकॉट कर देना चाहिए और सिनेमा मालिकों को भी ऐसी फिल्म अपने सिनेमा घरों में नहीं लगानी चाहिए, जो एक समुदाय के लोगों को टारगेट करके बनाई हो, ऐसी फिल्म से देश में हालत खराब हो सकते है। सांसद बादल ने कहा कि पंजाब में पहले से ही कानून व्यवस्था का बूरा हाल है, लोग आए दिन सरेआम गोलियां मारकर मारे जा रहे है। अगर ऐसे में एक समुदाय को गलत तरीके से पेश कर बनाई फिल्म को दिखाया जाता ,है तो समुदाय की भावनाएं आहत होने से माहौल खराब हो सकता है। इमरजेंसी फिल्म को सबसे पहले एसजीपीसी को दिखाना चाहिए
सांसद बादल ने कहा कि इमरजेंसी फिल्म को सबसे पहले एसजीपीसी को दिखाना चाहिए। अगर उसमें सिखों के लिए कोई एतराज योग्य हिस्सा है तो उसे हटा देना चाहिए। सांसद बादल ने कहा कि कंगना ने पहले किसान आंदोलन के समय बुजुर्ग महिलाओं के लिए गलत भाषा का उपयोग किया था, फिर एयरपोर्ट पर महिला सिपाही के साथ गलत व्यवहार किया और हरियाना में भी गलत भाषण दिया। लेकिन अब इमरजेंसी फिल्म में सिखों को गलत तरीके से दिखाकर वो सिखों को टारगेट करने का सबूत दे रही है। जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सांसद बादल ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास करने की बातें करती है तो वो अपनी सांसद कंगना को एक समुदाय टारगेट करने से क्यों नहीं रोक रही।
बठिंडा-बीकानेर हाईवे पर पलटी पंजाब रोडवेज की बस:एक महिला की मौत, दो दर्जन से यात्री घायल, डबवाली के पास हुआ हादसा
बठिंडा-बीकानेर हाईवे पर पलटी पंजाब रोडवेज की बस:एक महिला की मौत, दो दर्जन से यात्री घायल, डबवाली के पास हुआ हादसा बठिंडा में बीकानेर नेशनल हाईवे पर डबवाली कस्बे के पास पथराला गांव के पीआरटीसी फरीदकोट डिपो की बस पलट गई। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई और करीब दो दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की फरीदकोट डिपो की एक बस नंबर पीबी 04वी 3044 आज दोपहर करीब तीन बजे हरियाणा के डबवाली से बठिंडा आ रही थी। जैसे ही बस निर्माणाधीन बठिंडा-बीकानेर-डबवाली नेशनल हाईवे पर डबवाली के पास पथराला गांव में पहुंची तो बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में जसविंदर कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह गांव लोहारा जिला श्री मुक्तसर साहिब की मौत हो गई और करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। कुछ घायलों क हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें डबवाली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा ज़ख्मियों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है।
पंजाब के तापमान में गिरावट जारी, चंडीगढ़ में बढ़ौतरी दर्ज:शुष्क रहेगा मौसम, गिरेगा पारा; पराली जलाने के सर्वाधिक मामले राज्य में रिपोर्ट
पंजाब के तापमान में गिरावट जारी, चंडीगढ़ में बढ़ौतरी दर्ज:शुष्क रहेगा मौसम, गिरेगा पारा; पराली जलाने के सर्वाधिक मामले राज्य में रिपोर्ट पंजाब के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। दिन के तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि चंडीगढ़ में 0.2 डिग्री की हल्की बढ़ौतरी हुई है। जिसके बाद पंजाब में हालात समान्य हैं, जबकि चंडीगढ़ में 2 डिग्री तापमान बढ़ा है। राज्य में बढ़ रहे प्रदूषण ने चिंताओं को बढ़ा दिया है। पंजाब की आबो-हवा मोडरेट श्रेणी में पहुंच चुकी है, जिससे सांस की बीमारी से ग्रस्त लोगों के लिए चिंताएं बढ़ गई हैं। पंजाब में आने वाले एक सप्ताह तक बारिश होने की संभावनाएं काफी कम हो चुकी हैं। मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं। जबकि तापमान में गिरावट जारी रहेगी। वहीं, रात के तापमान में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते दिन फरीदकोट का तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से भी कम रहा। पराली जलाने के मामलों ने बढ़ाई चिंताएं पंजाब में पराली जलाने के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे पर्यावरण प्रेमियों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं। गवर्नमेंट रिपोर्ट के अनुसार 15 सितंबर से 19 अक्टूबर के बीच पराली जलाने की कुल 2,733 घटनाएं दर्ज की गईं। जिनमें पंजाब में सर्वाधिक मामले रिकॉर्ड किए गए। पंजाब में 1,393 मामले सामने आए, जो अन्य सभी जिलों से दोगुणा थो। इसके बाद यूपी का नंबर आया, जहां 687 मामले पराली जलाने के सामने आए हैं। जबकि हरियाणा में 642 और दिल्ली में 11 मामले सामने आए हैं। पंजाब में प्रदूषण का स्तर (रविवार के अनुसार) अमृतसर – एक्यूआई 156 दर्ज किया गया, सर्वाधिक 241 तक पहुंचा। जालंधर- एक्यूआई 130 दर्ज किया गया। सर्वाधिक 260 तक पहुंचा। खन्ना- एक्यूआई 130 दर्ज किया गया। सर्वाधिक 196 तक पहुंचा। लुधियाना – एक्यूआई 130 दर्ज किया गया। सर्वाधिक एक्यूआई 312 दर्ज किया गया। पटियाला- एक्यूआई 117 दर्ज किया गया। सर्वाधिक तापमान 162 दर्ज किया गया। चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों का तापमान चंडीगढ़- रविवार शाम को तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 18 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- बीती शाम तापमान 33.3 डिग्री रहा। आज तापमान 19 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। अमृतसर- रविवार सर्वाधिक तापमान 32.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य स 1 डिग्री अधिक रहा। आज तापमान 20 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- बीती शाम का तापमान 32.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 19 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- रविवार का तापमान 32.4 डिग्री रहा। आज तापमान 19 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला – बीती शाम सर्वाधिक तापमान 32.6 डिग्री रहा। आज तापमान 19 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।