लुधियाना में आज सुबह पुलिस ने किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह को उनके जीवनपुर स्थित घर में नजरबंद कर दिया है। दिलबाग सिंह के घर में किसी को भी आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। घर के बाहर पुलिस के जवान तैनात हैं। सुबह दिलबाग सिंह ने फेसबुक के जरिए नजरबंद किए जाने की जानकारी साझा की। दिलबाग सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने किसान मोर्चा को बलपूर्वक हटवा दिया है। इस दौरान उनकी ट्रॉलियों आदि में रखा लाखों रुपए का सामान खराब कर दिया गया है। कल 6 मई को देंगे शंभू थाने के बाहर धरना दिलबाग सिंह ने कहा कि किसान मजदूर मोर्चा (भारत) और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने 6 मई को शंभू थाने के बाहर ‘जबरदस्ती विरोधी धरना’ देने की घोषणा की हुई है। दिलबाग का आरोप है कि हालिया किसान आंदोलन के दौरान सरकार ने आंदोलन स्थलों को बलपूर्वक हटाया, नेताओं को धोखे से हिरासत में लिया और लगातार किसानों व मजदूरों पर दमन जारी रखा। दिलबाग ने कहा कि लोगों से आग्रह है कि घरों से बाहर निकल कर किसानों का साथ दें। किसान लोगों की ही लड़ाई लड़ रहे हैं। इन प्रमुख मांगों के लिए अड़े हैं किसान लुधियाना में आज सुबह पुलिस ने किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह को उनके जीवनपुर स्थित घर में नजरबंद कर दिया है। दिलबाग सिंह के घर में किसी को भी आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। घर के बाहर पुलिस के जवान तैनात हैं। सुबह दिलबाग सिंह ने फेसबुक के जरिए नजरबंद किए जाने की जानकारी साझा की। दिलबाग सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने किसान मोर्चा को बलपूर्वक हटवा दिया है। इस दौरान उनकी ट्रॉलियों आदि में रखा लाखों रुपए का सामान खराब कर दिया गया है। कल 6 मई को देंगे शंभू थाने के बाहर धरना दिलबाग सिंह ने कहा कि किसान मजदूर मोर्चा (भारत) और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने 6 मई को शंभू थाने के बाहर ‘जबरदस्ती विरोधी धरना’ देने की घोषणा की हुई है। दिलबाग का आरोप है कि हालिया किसान आंदोलन के दौरान सरकार ने आंदोलन स्थलों को बलपूर्वक हटाया, नेताओं को धोखे से हिरासत में लिया और लगातार किसानों व मजदूरों पर दमन जारी रखा। दिलबाग ने कहा कि लोगों से आग्रह है कि घरों से बाहर निकल कर किसानों का साथ दें। किसान लोगों की ही लड़ाई लड़ रहे हैं। इन प्रमुख मांगों के लिए अड़े हैं किसान पंजाब | दैनिक भास्कर
