लुधियाना में एक्टिवा सवार महिला डॉक्टर को बीच सड़क पर कार सवार बदमाशों ने धक्का देकर गिरा दिया। उनकी एक्टिवा को भी टक्कर मारी गई। महिला जमीन पर गिर गई और उसका पैर एक्टिवा के नीचे फंस गया। बदमाशों ने उसे जमीन से उठाने की बजाय उसके साथ छेड़छाड़ की और फब्तियां कसीं। किसी तरह लोगों ने घायल महिला को प्राथमिक उपचार दिया। बदमाशों का महिला से विवाद हुआ तो उसने फोन करके अपने पति को बुला लिया। वहीं दूसरी तरफ बदमाशों ने 8 से 10 युवकों को बुला लिया जिन्होंने दंपती और उनके एक साथी पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। डॉक्टर बोली- मेरे हाथ खींचकर मुझे गिरा दिया महिला डॉक्टर ज्योति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह गगन नगर ग्यासपुरा की रहने वाली हैं। वह काम से घर लौट रही थीं। रास्ते में दो-तीन लड़के आए, जिन्होंने मेरे हाथ खींचकर मुझे गिरा दिया। जब मैं जमीन पर गिर गई, तो हमलावरों ने मेरे साथ छेड़छाड़ की। किसी तरह लोगों की मदद से मुझे एक्टिवा के नीचे से निकाला गया। मैंने अपने पति को फोन किया, तो उन्होंने भी कुछ युवकों को मौके पर बुला लिया। करीब 8 से 10 युवकों ने हम तीनों के साथ जमकर मारपीट की। तीनों घायलों को टांके लगाए गए घायल दीपक ने बताया कि वह अकाउंटेंट है। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। देर रात उसकी पत्नी काम से लौट रही थी, तभी कुछ बदमाशों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब वह अपने दोस्त के साथ मौके पर गया तो उन लोगों ने उसकी एक न सुनी और बीच सड़क पर ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। सभी हमलावरों के पास धारदार हथियार थे। उसकी पत्नी और दोस्त को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल लाया गया, जहां सभी को टांके लगाए गए। हम इस संबंध में संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे। लुधियाना में एक्टिवा सवार महिला डॉक्टर को बीच सड़क पर कार सवार बदमाशों ने धक्का देकर गिरा दिया। उनकी एक्टिवा को भी टक्कर मारी गई। महिला जमीन पर गिर गई और उसका पैर एक्टिवा के नीचे फंस गया। बदमाशों ने उसे जमीन से उठाने की बजाय उसके साथ छेड़छाड़ की और फब्तियां कसीं। किसी तरह लोगों ने घायल महिला को प्राथमिक उपचार दिया। बदमाशों का महिला से विवाद हुआ तो उसने फोन करके अपने पति को बुला लिया। वहीं दूसरी तरफ बदमाशों ने 8 से 10 युवकों को बुला लिया जिन्होंने दंपती और उनके एक साथी पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। डॉक्टर बोली- मेरे हाथ खींचकर मुझे गिरा दिया महिला डॉक्टर ज्योति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह गगन नगर ग्यासपुरा की रहने वाली हैं। वह काम से घर लौट रही थीं। रास्ते में दो-तीन लड़के आए, जिन्होंने मेरे हाथ खींचकर मुझे गिरा दिया। जब मैं जमीन पर गिर गई, तो हमलावरों ने मेरे साथ छेड़छाड़ की। किसी तरह लोगों की मदद से मुझे एक्टिवा के नीचे से निकाला गया। मैंने अपने पति को फोन किया, तो उन्होंने भी कुछ युवकों को मौके पर बुला लिया। करीब 8 से 10 युवकों ने हम तीनों के साथ जमकर मारपीट की। तीनों घायलों को टांके लगाए गए घायल दीपक ने बताया कि वह अकाउंटेंट है। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। देर रात उसकी पत्नी काम से लौट रही थी, तभी कुछ बदमाशों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब वह अपने दोस्त के साथ मौके पर गया तो उन लोगों ने उसकी एक न सुनी और बीच सड़क पर ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। सभी हमलावरों के पास धारदार हथियार थे। उसकी पत्नी और दोस्त को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल लाया गया, जहां सभी को टांके लगाए गए। हम इस संबंध में संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे। पंजाब | दैनिक भास्कर
![लुधियाना में बीच सड़क महिला डॉक्टर से छेड़छाड़:कार सवारों ने स्कूटी को टक्कर मारी, नीचे गिरने पर मारपीट, पति पहुंचा तो उसे भी पीटा](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/09/ezgif-75af08bbfb858a_1739070425.gif)