लुधियाना के राज्यसभा सांसद और हलका पश्चिम से प्रत्याशी संजीव अरोड़ा की निजी कार पर पंजाब पुलिस का स्टिकर लगा होने का विवाद गरमा गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और हलका पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु ने राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा पर कटाक्ष किया है। आशु ने लिखा- क्या प्रशासन कार्रवाई करेगा? आशु ने जब यह पोस्ट शेयर की तो उनके समर्थकों ने भी कई कमेंट किए। आरटीआई कार्यकर्ता आशु ने शेयर की गई पोस्ट में सरकार से सवाल किया है। उन्होंने लिखा कि पंजाब में सत्ता का चौंकाने वाला दुरुपयोग। आप सांसद और लुधियाना पश्चिम उपचुनाव प्रत्याशी अपनी निजी कार पर पंजाब पुलिस का स्टिकर और बत्ती लगा रहे हैं। पुलिस पायलट वाहन के रूप में पेश किया जा रहा यह स्कॉर्पियो कार ‘रितेश प्रॉपर्टीज एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ के नाम पर पंजीकृत है, जहां AAP सांसद संजीव अरोड़ा प्रबंध निदेशक हैं। इस निजी कार को पुलिस पायलट वाहन के रूप में पेश किया जा रहा है, जो सत्ता का स्पष्ट दुरुपयोग है। पोस्ट में लिखा- आप पार्टी के नेता VVIP प्रोटोकॉल के आदी हैं, जो कानून और नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। सीएम भगवंत सिंह मान और डीजीपी पंजाब को लिखा-क्या आप उनके (संजीव अरोड़ा) खिलाफ कार्रवाई करेंगे या इस तरह के बड़े उल्लंघन पर चुप रहेंगे? पंजाब की कानून और व्यवस्था इस तरह के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं कर सकती, इन जैसे वाहनों का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों के लिए किया जा सकता है। जागो, पूछताछ करो और तुरंत कार्रवाई करो। लुधियाना के राज्यसभा सांसद और हलका पश्चिम से प्रत्याशी संजीव अरोड़ा की निजी कार पर पंजाब पुलिस का स्टिकर लगा होने का विवाद गरमा गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और हलका पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु ने राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा पर कटाक्ष किया है। आशु ने लिखा- क्या प्रशासन कार्रवाई करेगा? आशु ने जब यह पोस्ट शेयर की तो उनके समर्थकों ने भी कई कमेंट किए। आरटीआई कार्यकर्ता आशु ने शेयर की गई पोस्ट में सरकार से सवाल किया है। उन्होंने लिखा कि पंजाब में सत्ता का चौंकाने वाला दुरुपयोग। आप सांसद और लुधियाना पश्चिम उपचुनाव प्रत्याशी अपनी निजी कार पर पंजाब पुलिस का स्टिकर और बत्ती लगा रहे हैं। पुलिस पायलट वाहन के रूप में पेश किया जा रहा यह स्कॉर्पियो कार ‘रितेश प्रॉपर्टीज एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ के नाम पर पंजीकृत है, जहां AAP सांसद संजीव अरोड़ा प्रबंध निदेशक हैं। इस निजी कार को पुलिस पायलट वाहन के रूप में पेश किया जा रहा है, जो सत्ता का स्पष्ट दुरुपयोग है। पोस्ट में लिखा- आप पार्टी के नेता VVIP प्रोटोकॉल के आदी हैं, जो कानून और नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। सीएम भगवंत सिंह मान और डीजीपी पंजाब को लिखा-क्या आप उनके (संजीव अरोड़ा) खिलाफ कार्रवाई करेंगे या इस तरह के बड़े उल्लंघन पर चुप रहेंगे? पंजाब की कानून और व्यवस्था इस तरह के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं कर सकती, इन जैसे वाहनों का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों के लिए किया जा सकता है। जागो, पूछताछ करो और तुरंत कार्रवाई करो। पंजाब | दैनिक भास्कर
