वेस्ट को खाद के लिए रिसाइकिल कराएगा निगम

वेस्ट को खाद के लिए रिसाइकिल कराएगा निगम

भास्कर न्यूज| अमृतसर निगम लोगों के घरों से निकलने वाले वेस्ट को कलेक्ट करके खाद बनवाएगा। जिसके लिए इसे रिसाइकिल कराया जाएगा। एडिश्नल कमिश्नर सुरेंदर सिंह ने हेल्थ अफसरों संग मीटिंग कर निर्देश दिया कि तेजी से वेस्ट मैटीरियल की रिकवरी कराएं। प्लास्टिक व दूसरे वेस्ट को अलग-अलग किया जाए। हेल्थ अफसर डॉ. किरन कुमार ने बताया कि इस प्रक्रिया को मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी का नाम दिया गया है। निगम के मुलाजिम लोगों के घरों से वेस्ट एकत्रित करेंगे। इसके बाद अलग-अलग कैटेगराइज कर लोकल डीलरों को यह वेस्ट देंगे। शहर के कुछ एनजीओ नो प्रॉफिट-नो लॉस पर काम कर रहे हैं। इसके लिए लोगों को भी जागरूक किया जा रहा कि गीला व ड्राइ कूड़ा अलग रखें। ताकि मुलाजिमों को वेस्ट एकत्रित कर अलग-अलग करने में मुश्किलें कम आएं। वहीं एडिश्नल कमिश्नर ने कहा कि इस पर तेजी से काम करना सुनिश्चित करें। ताकि वेस्ट का उपयोग खाद बनाने में किया जा सके। गुरुनगरी में कूड़ा सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। जिसे खत्म करने को लेकर अलग-अलग तरह के प्रयोग भी किए जा रहे हैं। इस मौके पर हेल्थ अफसर डा. योगेश कुमार व अन्य मौजूद रहे। भास्कर न्यूज| अमृतसर निगम लोगों के घरों से निकलने वाले वेस्ट को कलेक्ट करके खाद बनवाएगा। जिसके लिए इसे रिसाइकिल कराया जाएगा। एडिश्नल कमिश्नर सुरेंदर सिंह ने हेल्थ अफसरों संग मीटिंग कर निर्देश दिया कि तेजी से वेस्ट मैटीरियल की रिकवरी कराएं। प्लास्टिक व दूसरे वेस्ट को अलग-अलग किया जाए। हेल्थ अफसर डॉ. किरन कुमार ने बताया कि इस प्रक्रिया को मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी का नाम दिया गया है। निगम के मुलाजिम लोगों के घरों से वेस्ट एकत्रित करेंगे। इसके बाद अलग-अलग कैटेगराइज कर लोकल डीलरों को यह वेस्ट देंगे। शहर के कुछ एनजीओ नो प्रॉफिट-नो लॉस पर काम कर रहे हैं। इसके लिए लोगों को भी जागरूक किया जा रहा कि गीला व ड्राइ कूड़ा अलग रखें। ताकि मुलाजिमों को वेस्ट एकत्रित कर अलग-अलग करने में मुश्किलें कम आएं। वहीं एडिश्नल कमिश्नर ने कहा कि इस पर तेजी से काम करना सुनिश्चित करें। ताकि वेस्ट का उपयोग खाद बनाने में किया जा सके। गुरुनगरी में कूड़ा सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। जिसे खत्म करने को लेकर अलग-अलग तरह के प्रयोग भी किए जा रहे हैं। इस मौके पर हेल्थ अफसर डा. योगेश कुमार व अन्य मौजूद रहे।   पंजाब | दैनिक भास्कर