शराब पीने पर टोका तो मां की हत्या की:चरखी दादरी में रिटायर्ड फौजी लाइसेंसी बंदूक उठाकर लाया, सीने में गोली मारी

शराब पीने पर टोका तो मां की हत्या की:चरखी दादरी में रिटायर्ड फौजी लाइसेंसी बंदूक उठाकर लाया, सीने में गोली मारी

हरियाणा के चरखी दादरी में रविवार शाम रिटायर्ड फौजी ने अपनी मां की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। घर के लोगों ने उसे शराब पीने से मना किया था। उसने 2 बार अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर किया। एक गोली उसकी मां को जा लगी। घटना के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया। परिवार के लोग खून से लथपथ हालत में महिला को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। घर में झगड़ा होने पर बंदूक उठाई
ग्रामीणों के मुताबिक लोहरवाड़ा निवासी सुनील ने सेना से स्वैच्छिक रिटायरमेंट (VRS) ले रखी है। वह शराब पीने का आदी है। उसके पिता मुख्तयार सिंह भी फौज में थे। उसकी पेंशन सुनील की मां चंद्रो देवी (77) लेती है। रविवार शाम को सुनील को घर में लोगों ने शराब पीने पर टोका था। कहासुनी के बाद सुनील घर वालों से झगड़ने लगा। वह कमरे में रखी अपनी लाइसेंसी बंदूक उठाकर लाया। मां ने छुड़ाने की कोशिश की
उसकी मां चंद्रो देवी ने उसे छुड़ाने की कोशिश की। सुनील ने एक के बाद एक 2 फायर किए। एक गोली उसकी मां के सीने में जा लगी। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर जमीन पर जा गिरी। घटना के तुरंत बाद सुनील घर से फरार हो गया। परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग तुरंत घर पर पहुंचे। महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। SHO बोले- शिकायत नहीं मिली
सदर थाना SHO ओमप्रकाश ने बताया कि फायरिंग हुई है, जिसमें महिला की मौत हुई है। अभी परिवार के लोगों की तरफ से शिकायत नहीं दी गई है। हरियाणा के चरखी दादरी में रविवार शाम रिटायर्ड फौजी ने अपनी मां की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। घर के लोगों ने उसे शराब पीने से मना किया था। उसने 2 बार अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर किया। एक गोली उसकी मां को जा लगी। घटना के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया। परिवार के लोग खून से लथपथ हालत में महिला को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। घर में झगड़ा होने पर बंदूक उठाई
ग्रामीणों के मुताबिक लोहरवाड़ा निवासी सुनील ने सेना से स्वैच्छिक रिटायरमेंट (VRS) ले रखी है। वह शराब पीने का आदी है। उसके पिता मुख्तयार सिंह भी फौज में थे। उसकी पेंशन सुनील की मां चंद्रो देवी (77) लेती है। रविवार शाम को सुनील को घर में लोगों ने शराब पीने पर टोका था। कहासुनी के बाद सुनील घर वालों से झगड़ने लगा। वह कमरे में रखी अपनी लाइसेंसी बंदूक उठाकर लाया। मां ने छुड़ाने की कोशिश की
उसकी मां चंद्रो देवी ने उसे छुड़ाने की कोशिश की। सुनील ने एक के बाद एक 2 फायर किए। एक गोली उसकी मां के सीने में जा लगी। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर जमीन पर जा गिरी। घटना के तुरंत बाद सुनील घर से फरार हो गया। परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग तुरंत घर पर पहुंचे। महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। SHO बोले- शिकायत नहीं मिली
सदर थाना SHO ओमप्रकाश ने बताया कि फायरिंग हुई है, जिसमें महिला की मौत हुई है। अभी परिवार के लोगों की तरफ से शिकायत नहीं दी गई है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर