श्रमिकों को पंखों के उपहार बांटे

श्रमिकों को पंखों के उपहार बांटे

लुधियाना| मिशन स्माइल एनजीओ ने बीसीएम वर्ल्ड स्कूल में श्रमिक दिवस पर खास कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम में सफाई कर्मचारी, माली, चपरासी और रसोई कर्मचारी शामिल हुए। गर्मी को देखते हुए मिशन स्माइल ने सभी श्रमिकों को पंखों के उपहार दिए। उनके लिए खेलों का आयोजन भी हुआ। मिशन स्माइल परिवार ने उनके लिए खाने और उपहारों की खास व्यवस्था की। संस्था की प्रेसिडेंट सोनिया छाबड़ा और वाइस प्रेसिडेंट मंजू सेठी ने कहा कि हमें उन लोगों का सम्मान करना चाहिए, जो हर दिन हमारे पीछे खड़े रहते हैं। बीसीएम वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल शिप्रा और उनकी टीम का विशेष धन्यवाद किया, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफल हुआ। लुधियाना| मिशन स्माइल एनजीओ ने बीसीएम वर्ल्ड स्कूल में श्रमिक दिवस पर खास कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम में सफाई कर्मचारी, माली, चपरासी और रसोई कर्मचारी शामिल हुए। गर्मी को देखते हुए मिशन स्माइल ने सभी श्रमिकों को पंखों के उपहार दिए। उनके लिए खेलों का आयोजन भी हुआ। मिशन स्माइल परिवार ने उनके लिए खाने और उपहारों की खास व्यवस्था की। संस्था की प्रेसिडेंट सोनिया छाबड़ा और वाइस प्रेसिडेंट मंजू सेठी ने कहा कि हमें उन लोगों का सम्मान करना चाहिए, जो हर दिन हमारे पीछे खड़े रहते हैं। बीसीएम वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल शिप्रा और उनकी टीम का विशेष धन्यवाद किया, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफल हुआ।   पंजाब | दैनिक भास्कर