संगरूर जिले के दिड़बा मंडी में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों संपत्ति के बंटवारे को चर्चा कर रहे थे। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिड़बा पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता जरनैल सिंह ने बताया कि उनके बेटे हरजिंदर सिंह और सुखविंदर सिंह खरोड़ उर्फ डी.सी. अपने घर की संपत्ति के बंटवारे पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान दोनों भाई गुस्से में आए और सुखविंदर सिंह ने राइफल उठाली। गोली मारकर हुआ फरार इसी दौरान हरजिंदर सिंह ने जबरदस्ती राइफल छीन ली और सुखविंदर सिंह पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में सुखविंदर सिंह को तुरंत इलाज के लिए संगरूर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संगरूर जिले के दिड़बा मंडी में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों संपत्ति के बंटवारे को चर्चा कर रहे थे। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिड़बा पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता जरनैल सिंह ने बताया कि उनके बेटे हरजिंदर सिंह और सुखविंदर सिंह खरोड़ उर्फ डी.सी. अपने घर की संपत्ति के बंटवारे पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान दोनों भाई गुस्से में आए और सुखविंदर सिंह ने राइफल उठाली। गोली मारकर हुआ फरार इसी दौरान हरजिंदर सिंह ने जबरदस्ती राइफल छीन ली और सुखविंदर सिंह पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में सुखविंदर सिंह को तुरंत इलाज के लिए संगरूर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पंजाब | दैनिक भास्कर
