संघ-भाजपा की बैठक में पहुंचे CM योगी:वेस्ट यूपी में भाजपा की मजबूती पर होगा मंथन, नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर लग सकती मुहर

संघ-भाजपा की बैठक में पहुंचे CM योगी:वेस्ट यूपी में भाजपा की मजबूती पर होगा मंथन, नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर लग सकती मुहर

विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा अभी से तैयारियों में जुट गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा को और अधिक कैसे मजबूत किया जाए, अधिक से अधिक जाट वोटरों को अपने पक्ष में कैसे किया जाए। इसको लेकर भाजपा और RSS की समन्यव बैठक हो रही है। यह बैठक गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शुरू हो गई है। बैठक में शामिल होने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच गए हैं। वह यहां करीब 3 घंटे तक मंथन करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मेरठ और ब्रज प्रांत के पदाधिकारी भी पहुंचे हैं। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह भी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में इन 5 मुख्य बिंदुओं पर होगी चर्चा सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नासिरपुर रेलवे फाटक को बंद किया
सीएम के आने को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। होली चाइल्ड चौराहा पर पुलिस बल तैनात है। बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र को संजय नगर से जोड़ने वाले महाराणा प्रताप मार्ग पर कई जगह बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस ने नासिरपुर रेलवे फाटक को भी बंद कर दिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छह मंडल और 26 जिले हैं विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा अभी से तैयारियों में जुट गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा को और अधिक कैसे मजबूत किया जाए, अधिक से अधिक जाट वोटरों को अपने पक्ष में कैसे किया जाए। इसको लेकर भाजपा और RSS की समन्यव बैठक हो रही है। यह बैठक गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शुरू हो गई है। बैठक में शामिल होने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच गए हैं। वह यहां करीब 3 घंटे तक मंथन करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मेरठ और ब्रज प्रांत के पदाधिकारी भी पहुंचे हैं। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह भी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में इन 5 मुख्य बिंदुओं पर होगी चर्चा सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नासिरपुर रेलवे फाटक को बंद किया
सीएम के आने को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। होली चाइल्ड चौराहा पर पुलिस बल तैनात है। बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र को संजय नगर से जोड़ने वाले महाराणा प्रताप मार्ग पर कई जगह बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस ने नासिरपुर रेलवे फाटक को भी बंद कर दिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छह मंडल और 26 जिले हैं   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर