संजीव हत्या के मामले में एक ओर पकड़ा

संजीव हत्या के मामले में एक ओर पकड़ा

अमृतसर| थाना डी-डिवीजन इलाके में आपसी रंजिश के चलते हुए संजीव की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान करन सिंह उर्फ कन्नू निवासी गली नंबर 5, फकीर सिंह कॉलोनी, अन्नगढ़ के रूप में हुई है। इससे पहले शिवम कन्नौजिया उर्फ कन्नू मोटा अन्नगढ़ काबू किया था। यह मामला अरुण कुमार निवासी मूले चक्क, के बयान पर दर्ज हुआ था। घटना 10 अप्रैल की है।अरुण कुमार जिम ट्रेनर है। वह अपने दोस्त संजीव कुमार उर्फ घई निवासी ढाब खटीका और जसकरण सिंह निवासी अन्नगढ़ के साथ एक्टिवा पर सवार होकर क्रिस्टल चौक से घर लौट रहा था। जब वे खजाना गेट के अंदरूनी सर्कुलर रोड पर साईं मंदिर के पास पहुंचे, तो पीछे से बाइक पर नवदीप सिंह उर्फ सनी और एक अज्ञात युवक आए। साथ ही एक बाइक पर बाहमन, कन्नू मोटा और कन्नू निवासी अन्नगढ़ सवार थे। इन लोगों ने पीछा किया। नवदीप सिंह उर्फ सनी ने गोली मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीनों घायल हो गए। इलाज के दौरान संजीव कुमार उर्फ घई की मौत हो गई। इसके बाद पर्चा दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू की। इंस्पेक्टर नीरज कुमार और उनकी टीम ने हर पहलू से जांच कर दूसरे आरोपी करन सिंह उर्फ कन्नू को गिरफ्तार किया। अमृतसर| थाना डी-डिवीजन इलाके में आपसी रंजिश के चलते हुए संजीव की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान करन सिंह उर्फ कन्नू निवासी गली नंबर 5, फकीर सिंह कॉलोनी, अन्नगढ़ के रूप में हुई है। इससे पहले शिवम कन्नौजिया उर्फ कन्नू मोटा अन्नगढ़ काबू किया था। यह मामला अरुण कुमार निवासी मूले चक्क, के बयान पर दर्ज हुआ था। घटना 10 अप्रैल की है।अरुण कुमार जिम ट्रेनर है। वह अपने दोस्त संजीव कुमार उर्फ घई निवासी ढाब खटीका और जसकरण सिंह निवासी अन्नगढ़ के साथ एक्टिवा पर सवार होकर क्रिस्टल चौक से घर लौट रहा था। जब वे खजाना गेट के अंदरूनी सर्कुलर रोड पर साईं मंदिर के पास पहुंचे, तो पीछे से बाइक पर नवदीप सिंह उर्फ सनी और एक अज्ञात युवक आए। साथ ही एक बाइक पर बाहमन, कन्नू मोटा और कन्नू निवासी अन्नगढ़ सवार थे। इन लोगों ने पीछा किया। नवदीप सिंह उर्फ सनी ने गोली मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीनों घायल हो गए। इलाज के दौरान संजीव कुमार उर्फ घई की मौत हो गई। इसके बाद पर्चा दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू की। इंस्पेक्टर नीरज कुमार और उनकी टीम ने हर पहलू से जांच कर दूसरे आरोपी करन सिंह उर्फ कन्नू को गिरफ्तार किया।   पंजाब | दैनिक भास्कर