आगरा में रक्षाबंधन पर मुस्लिम ई-रिक्शा ड्राइवर ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। ग्वालियर की एक महिला ई-रिक्शा में अपना बैग भूल गई। ड्राइवर ने पुलिस की मदद से बैग को महिला तक वापस पहुंचाया। ड्राइवर के प्रयास से खुश होकर महिला ने अपने भाई से पहले मुस्लिम ड्राइवर को राखी बांधी। ग्वालियर से आगरा में भाई को राखी बांधने आई
दरअसल, ग्वालियर की रहने वाली महिला आगरा आई थी। वह ई-रिक्शा की मदद से अपने घर जा रही थी। ई-रिक्शा अबरार अली चला रहा था। महिला ने ईदगाह से भगवान टॉकीज के लिए रिक्शा बुक किया। वह वहां पर उतर भी गई। जब अबरार ने महिला के जाने के बाद पलटकर देखा। तो सीट पर एक बैग रखा देखा। अबरार समझ गया कि महिला का बैग छूट गया है। उसने महिला को काफी ढूंढा, मगर वो नहीं मिली। इसके बाद अबरार ने रकाबगंज थाने पर बैग मिलने की सूचना दी। ताकि, महिला को ढूंढा जा सके। 2 तस्वीर में मामला देखिए… महिला बोलीं – मैं उम्मीद छोड़ चुकी थी, मगर बैग मिल गया
इसके बाद पुलिस एक्टिव हो गई। रकाबगंज थाने की पुलिस ने सोशल मीडिया और पुलिस ग्रुप की मदद से सिर्फ 1 घंटे में उस महिला का पता लगा लिया। जिसको बैग खोया था। महिला से संपर्क होने के बाद उसको थाने बुलाया गया। महिला ने कहा – मैं रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी। जल्दबाजी में ई-रिक्शा की सीट पर मेरा बैग छूट गया। वह कहती हैं – मुझे उम्मीद नहीं थी कि यह बैग मुझे वापस मिलेगा। इसमें मेरा जरूरी सामान था। बैग मिलने के वह खुश होकर अबरार अली को राखी बांधती हैं। 500 रुपए भी अबरार को दिए। ACP सदर सुकन्या शर्मा ने कहा – रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर एक मुस्लिम भाई ने हिंदू बहन की खुशियों का ख्याल रखा। उसने तत्परता से महिला को खोया हुआ बैग थाने में आकर वापस किया। यह सही है कि इस मामले में पुलिस ने भी तेजी दिखाई है। ये भी पढ़िए… आगरा में स्कूटी से जा रही लड़की से छेड़खानी, VIDEO:2 लड़कों ने 3 किमी पीछा किया; किडनैप करने की कोशिश; दोनों अरेस्ट आगरा में स्कूटी से जा रही लड़की से छेड़खानी हुई है। 2 लड़कों ने लड़की का 3 किलोमीटर तक पीछा किया। कमेंट्स किए। किडनैप करने की कोशिश की। ड्यूटी से लौट रहे ट्रैफिक कॉन्स्टेबल की नजर पड़ गई। इसके बाद कॉन्स्टेबल ने आरोपियों का पीछा कर लिया। 1 किमी तक जाते-जाते आरोपियों को पकड़ लिया। घटना रविवार रात की है। लेकिन वीडियो आज सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर… आगरा में रक्षाबंधन पर मुस्लिम ई-रिक्शा ड्राइवर ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। ग्वालियर की एक महिला ई-रिक्शा में अपना बैग भूल गई। ड्राइवर ने पुलिस की मदद से बैग को महिला तक वापस पहुंचाया। ड्राइवर के प्रयास से खुश होकर महिला ने अपने भाई से पहले मुस्लिम ड्राइवर को राखी बांधी। ग्वालियर से आगरा में भाई को राखी बांधने आई
दरअसल, ग्वालियर की रहने वाली महिला आगरा आई थी। वह ई-रिक्शा की मदद से अपने घर जा रही थी। ई-रिक्शा अबरार अली चला रहा था। महिला ने ईदगाह से भगवान टॉकीज के लिए रिक्शा बुक किया। वह वहां पर उतर भी गई। जब अबरार ने महिला के जाने के बाद पलटकर देखा। तो सीट पर एक बैग रखा देखा। अबरार समझ गया कि महिला का बैग छूट गया है। उसने महिला को काफी ढूंढा, मगर वो नहीं मिली। इसके बाद अबरार ने रकाबगंज थाने पर बैग मिलने की सूचना दी। ताकि, महिला को ढूंढा जा सके। 2 तस्वीर में मामला देखिए… महिला बोलीं – मैं उम्मीद छोड़ चुकी थी, मगर बैग मिल गया
इसके बाद पुलिस एक्टिव हो गई। रकाबगंज थाने की पुलिस ने सोशल मीडिया और पुलिस ग्रुप की मदद से सिर्फ 1 घंटे में उस महिला का पता लगा लिया। जिसको बैग खोया था। महिला से संपर्क होने के बाद उसको थाने बुलाया गया। महिला ने कहा – मैं रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी। जल्दबाजी में ई-रिक्शा की सीट पर मेरा बैग छूट गया। वह कहती हैं – मुझे उम्मीद नहीं थी कि यह बैग मुझे वापस मिलेगा। इसमें मेरा जरूरी सामान था। बैग मिलने के वह खुश होकर अबरार अली को राखी बांधती हैं। 500 रुपए भी अबरार को दिए। ACP सदर सुकन्या शर्मा ने कहा – रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर एक मुस्लिम भाई ने हिंदू बहन की खुशियों का ख्याल रखा। उसने तत्परता से महिला को खोया हुआ बैग थाने में आकर वापस किया। यह सही है कि इस मामले में पुलिस ने भी तेजी दिखाई है। ये भी पढ़िए… आगरा में स्कूटी से जा रही लड़की से छेड़खानी, VIDEO:2 लड़कों ने 3 किमी पीछा किया; किडनैप करने की कोशिश; दोनों अरेस्ट आगरा में स्कूटी से जा रही लड़की से छेड़खानी हुई है। 2 लड़कों ने लड़की का 3 किलोमीटर तक पीछा किया। कमेंट्स किए। किडनैप करने की कोशिश की। ड्यूटी से लौट रहे ट्रैफिक कॉन्स्टेबल की नजर पड़ गई। इसके बाद कॉन्स्टेबल ने आरोपियों का पीछा कर लिया। 1 किमी तक जाते-जाते आरोपियों को पकड़ लिया। घटना रविवार रात की है। लेकिन वीडियो आज सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
सगे भाई से पहले मुस्लिम युवक को राखी बांधी:आगरा में महिला ई-रिक्शा में बैग भूल गई थी, सिर्फ 1 घंटे में महिला तक बैग पहुंचाया
